News Express

मड़िहान के SDM अनेग सिंह अब चुनार की कमान संभालेंगे

ब्रेकिंग न्यूज़
मिर्जापुर 

मड़िहान के SDM अनेग सिंह अब चुनार की कमान संभालेंगे

बीती रात स्थानांतरण के बाद आज चुनार SDM का कार्यभार ग्रहण

प्रशासनिक महकमे में बड़े बदलाव के बीच मिली नई जिम्मेदारी

चुनार तहसील की व्यवस्था अब अनेग सिंह के हाथों में

जनता की निगाहें नए SDM के फैसलों और कार्यशैली पर टिकीं

......................... संतोष ओझा बने मड़िहान के एसडीएम,नवागत एसडीएम ने किया कार्यभार ग्रहण मड़िहान तहसील के नवागत एसडीएम संतोष कुमार ओझा बुद्धवार को तहसील पहुँचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिए।एसडीएम अनेग सिंह का बीती रात चुनार तहसील में स्थानांतरण हो गया,उनकी जगह पर अतिरिक्त में एसडीएम रहे संतोष कुमार ओझा को मड़िहान तहसील का एसडीएम बनाया गया है।नवागत एसडीएम अपना कार्यभार ग्रहण के उपरांत सभी मातहतों से परिचय प्राप्त किया।नवागत एसडीएम ने कहा कि बार एवं बेंच के मध्य बेहतर सामंजस्य स्थापित कर वादकारियों को त्वरित न्याय सुलभ कराना,शासन की योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन कराना,योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाना,सरकारी तालाब,खलिहान एवं अन्य सार्वजनिक जमीनों पर हुए अवैध अतिक्रमण ही मुख्य प्राथमिकता होगी।शिकायतों का फर्जी निस्तारण एवं गलत रिपोर्ट आख्या देने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाई भी होगी।शासन की मंशा है कि जनता को किसी भी प्रकार का असुविधा ना हो,आम जन मानस की समस्याओं का त्वरित एवं सही निस्तारण कराया जाए।

.............. मजदूरों से भरी ऑटो पलटी सात महिला घायल, तीन गंभीर। राजगढ़ थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव में मंगलवार की देर शाम ऑटो तथा ट्रैक्टर की टक्कर में ऑटो में सवार 7 मजदूर घायल हो गये। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। क्षेत्र में धान की रोपाई चल रही है। मंगलवार को मजदूर क्षेत्र के एक किसान के पास धान की रोपाई करने गए थे। धान की रोपाई करने के बाद किसान एक ऑटो में बैठाकर सभी मजदूरों को घर वापस जाने के लिए भेज दिया।जैसे ही आटो कुड़ी गांव के पास पहुचा, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर से पास लेने में ऑटो चालक, ट्रैक्टर में साइड से टक्कर मार दिया।जिससे ऑटो पलटने से ऑटो में सवार मजदूर राधिका 20 वर्ष शांति 18 वर्ष तथा सोनी 19 वर्ष ममता 20 वर्ष सरिता ,23 वर्ष सुनीता, 30 वर्ष गीता,35 वर्ष राजकुमारी 34 वर्ष निवासी बिसहार, सोनभद्र गम्भीर रूप , से घायल हो गयी। सभी को राजगढ सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि इन दिनों आये दिन ऑटो चालक ऑटो में 15 से 20 मजदूर भरकर काम करने के लिए ले जाते है। ऑटो ओवर लोड होने से बडी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है । कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने इन ऑटो चालकों पर रोक लगाने की मांग किया है।इस संबंध में सीएचसी चिकित्सक संत लाल ने बताया कि आटो पलटने से सात मजदूर घायल हो गये थे, तीन मजबूर राधिका, सोनी, शांति का सीएचसी में इलाज किया जा रहा है। शेष 4 मजदूरों को हल्की चोटें आई थी प्राथमिक उपचार करने के बाद घर के लिए छोड़ दिया गया।

..................... दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल डामड गंज दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर ने दोनों मोटरसाइकिल के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए प्राथमिक चिकित्सा के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया प्राप्त के जानकारी के अनुसार थाना हलिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुबाहू निवासी सत्यम आदिवासी पुत्र संजय आदिवासी उम्र लगभग 18 वर्ष किसी काम से हलिया लालगंज मार्ग पर स्थित गढ़वा गांव के पास सामने आ रहे बाइक से जोरदार जमकर आमने-सामने की टक्कर हुई दूसरे बाइक पर विपिन विश्वकर्मा निवासी सहजी थाना लालगंज क्षेत्र का वह अपने रिश्तेदार ग्राम मव इ कला जा रहा था टक्कर के कारण दोनों बाइक के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय निवासियों ने इस दुर्घटना की सूचना 108 नंबर के एंबुलेंस पर दी एम्बुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र हालिया पहुंचाया गया वहां पर प्राथमिक चिकित्सा हुई घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.