मीरजापुर -रजिस्ट्री करवाने आए व्यक्ति के साथ रजिस्ट्री ऑफिस में हुई पाकेटमारी रजिस्ट्री ऑफिस में लगे सीसी टीवी कैमरे में जेब से पैसा निकालता चोर सीसी टीवी कैमरे में कैद जिगना थाना क्षेत्र के सिहौली गांव निवासी राजेंद्र दुबे मंगलवार को मीरजापुर रजिस्ट्री ऑफिस में रजिस्ट्री करवाने पहुंचे थे कि रजिस्ट्रार के सामने रजिस्ट्री की दस्तावेज पेस करते समय पीछे से चोर ने जेब से 4500 रुपया निकालकर चंपत हो गया पैसे की जरूरत पड़ने पर जब राजेंद्र दुबे ने जेब से पैसा निकालना चाहा तो जेब में पैसे न देखकर राजेंद्र दुबे के होश उड़ गए रजिस्ट्री ऑफिस में लगे सीसी टीवी कैमरे की जांच कराई गई तो जेब से पैसा निकालता चोर दिखाई दे रहा है जिसकी शिकायत भुक्तभोगी राजेंद्र दुबे ने रजिस्ट्रार से की है।
...................... IPS का इस्तीफा ओडिशा कैडर के 2025 बैच के ट्रेनी IPS अधिकारी सीए रामदास ने जॉइनिंग से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 11 जुलाई 2026 को सामने आई इस खबर ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। IPS सीए रामदास इस समय हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे थे, लेकिन फील्ड पोस्टिंग से पहले ही उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला कर लिया।
..................... लखनऊ में उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण ने उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक की। लखनऊ में उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण ने उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक की। DGP के साथ ADG कानून-व्यवस्था अमिताभ यश समेत वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद। कांवड़ यात्रा को जीरो इंसिडेंट-जीरो एक्सीडेंट के लक्ष्य से कराने के निर्देश। प्रदेशभर में कांवड़ यात्रा के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश। कांवड़ मार्गों, शिविरों और घाटों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश। बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन दुरुस्त रखने के निर्देश। कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई और आवाज नियंत्रित रखने के निर्देश। ड्रोन, CCTV और सोशल मीडिया से निगरानी बढ़ाने के निर्देश। सीमावर्ती जिलों और पड़ोसी राज्यों से समन्वय बनाए रखने के निर्देश। DGP बोले- बीट सूचना ही यक्ष ऐप की आत्मा है। यक्ष ऐप में सभी 21 श्रेणियों की सही सूचना दर्ज कराने के निर्देश। सक्रिय अपराधियों की सूची नियमित अपडेट करने के निर्देश। फरार अपराधियों की तलाश में एक सप्ताह का विशेष अभियान चलेगा। नशा, अवैध शराब, तस्करी और मतांतरण पर कड़ी निगरानी के निर्देश। वरिष्ठ अधिकारियों को यक्ष ऐप की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश। सड़क दुर्घटनाओं में 9% और मृत्यु दर में 10% की कमी- DGP। सड़क सुरक्षा अभियान से 800 से अधिक लोगों की जान बची- DGP। मिशन शक्ति केंद्रों से दहेज हत्या के मामलों में 43% की कमी- DGP। दहेज प्रताड़ना के मामलों में 13% की कमी दर्ज- DGP। लंबित विवेचनाओं की निगरानी के लिए नया Case Diary Monitoring Dashboard तैयार। थानों में खड़े वाहनों को डंपिंग यार्ड में शिफ्ट करने के निर्देश.... कानून-व्यवस्था और आगामी त्योहारों को लेकर सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश
.............. दिल्ली - शिंदे की पार्टी में शामिल हुए उद्धव ठाकरे की पार्टी के 6 लोकसभा सांसदों ने मंगलवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में HM अमित शाह से मुलाक़ात की , बैठक में एकनाथ शिंदे के बेटे MP श्रीकांत शिंदे भी मौजूद थे, HM ने सभी सांसदों को को भरोसा दिलाया कि उनके निर्वाचन क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं में केंद्रीय सहायता में फण्ड की कोई कमी नहीं होगी !! ** शिवसेना शिंदे गुट की बैठक के बीच भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन HM के आवास पहुंचे थे , शिंदे के साथ बैठक खत्म होने के बाद , HM शाह , नितिन नवीन और BL संतोष की बैठक हुई !! ........................ अभी तक की बड़ी खबरें- दिल्ली - PM मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न , मोबाइल निर्माण , यूरिया मामला और अन्य प्रस्ताव हुए पास , 3 बजे कैबिनेट के फैसले पर होगी पीसी !! ** लखनऊ- CM योगी ने आजतक के पंचायत कार्यक्रम में शिरकत की - कहा - उपद्रव रोकने के लिए कांवड़ यात्रा रोकी गई, जबकि पहले राम शोभायात्रा पर प्रतिबंध लगाया जाता था, जिन लोगों ने हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज़ पढ़वाई, वे आस्था की बात कर रहे हैं !! ** विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में CM योगी ने कहा - आज बनारसी साड़ी भारत के नारी का श्रृंगार बन रही है , पिछली सरकार ने बनारस को आतंकवाद का गढ़ बना दिया था ,आजमगढ़ के नाम पद होटल , धर्मशाला नहीं मिलता था,पहले सुरक्षा नहीं थी तो निवेश भी नहीं था , अब सुशासन है ,भारी निवेश हो रहा है - CM ** लखनऊ- नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने आजतक के कार्यक्रम में कहा - इस चुनाव में अगर हम लोग तैयार हो जाएं, तो बीजेपी के आधे लोग हमारे टिकट पर चुनाव लड़ने को तैयार हैं !! ** मध्य प्रदेश- पशुपालन विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल के साथ बड़ा गेम हो गया- लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस ले लिया गया है,यह विभाग अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने पास रखेंगे,इसके बाद लखन पटेल अब केवल आनंद विभाग के मंत्री रह गए हैं !! ** दिल्ली - PM मोदी 17 जुलाई को जालंधर से संत रविदास एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएँगे, यह ट्रेन अमृतसर से वाराणसी तक चलेगी !! ** ट्रंप का नया पैंतरा - ट्रम्प ने भारत सहित रूस से तेल ख़रीदने वाले देशों पर 100 % तक टैरिफ़ लगाने वाले विधेयक का समर्थन किया है, ट्रम्प ने एक बयान में कहा - यह विधेयक सीनेटर लिंडसे ग्राहम के सम्मान में है ,यह उनका विचार था , हम इसमें ईरान को भी जोड़ सकते हैं , अर्थात् यह विधेयक पारित हुआ तो रूस से तेल ख़रीदने वाले देश जिनमें भारत भी शामिल है , उनपर 100% का अतिरिक्त टैरिफ़ लगाया जा सकता है
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.