मिर्जापुर मड़िहान थाना क्षेत्र की घटना
पति ने की दूसरी शादी इसी शक में मिर्जापुर में पत्नी ने तीन बच्चों को जहर पिलाया फिर खुद भी पी लिया मां बेटी की मौत
....................................... [12:03 pm, 14/7/2026] H Papa Ji: मिर्जापुर मड़िहान थाना क्षेत्र की घटना पति ने की दूसरी शादी इसी शक में मिर्जापुर में पत्नी ने तीन बच्चों को जहर पिलाया फिर खुद भी पी लिया मां बेटी की मौत [4:40 pm, 14/7/2026] H Papa Ji: जमीन विवाद में चली गोली, किसान की बची जान मड़िहान थाना क्षेत्र के अमोई गांव में मंगलवार को जमीन विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। गांव निवासी साठ वर्षीय बसंत लाल पुत्र श्रीराम सिंह पटेल और मास्टर के बीच मेड बांधने को लेकर भूमि विवाद को लेकर कथित रूप से गोली चल गई। गनीमत रही कि गोली का निशाना चूक गया और बसंतलाल बाल-बाल बच गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। गोली चलने की आवाज से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण भयभीत होकर अपने घरों से बाहर निकल आए और घटना की सूचना तत्काल मड़िहान पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी
............................................ मीरजापुर पुलिस प्रेस नोट दिनांक 14.07.2026 थाना अदलहाट पुलिस द्वारा 04 किलो 964 ग्राम अवैध गांजा के साथ शातिर अभियुक्त (हिस्ट्रीसीटर) गिरफ्तार — अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 14.07.2026 को उप-निरीक्षक अभय नारायण सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना अदलहाट क्षेत्रांतर्गत हिनौती एक अभियुक्त मनीष सिंह उर्फ कल्लू पुत्र ओम प्रकाश सिंह निवासी ग्राम पचेंगड़ा थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से 04 किलो 964 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-168/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त — 1. मनीष सिंह उर्फ कल्लू पुत्र ओम प्रकाश सिंह निवासी ग्राम पचेंगड़ा थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर, उम्र 35 वर्ष । विवरण बरामदगी— 04 किलो 964 ग्राम अवैध गांजा बरामद । पंजीकृत अभियोग— मु0अ0सं0-168/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर । आपराधिक इतिहास- 1. मु0अ0सं0- 167/2014 धारा 109,41 भादवि थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर । 2. मु0अ0सं0- 1203/2015 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 3/25ए आयुध अधि. थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर । 3. मु0अ0सं0- 1204/2015 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 3/25ए आयुध अधि. थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर । 4. मु0अ0सं0- 78/2017 धारा 457,380,411 भादवि थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर । 5. मु0अ0सं0- 105/2017 धारा 457,380,411 भादवि थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर । 6. मु0अ0सं0- 159/2017 धारा 379,411 भादवि थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर । 7. मु0अ0सं0- 160/2017 धारा 457,380,411 भादवि थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर । 8. मु0अ0सं0- 161/2017 धारा 411,414,413,419,420 भादवि थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर । 9. मु0अ0सं0- 416/2017 धारा 307 भादवि थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर । 10. मु0अ0सं0- 418/2017 धारा 41,411,419,420 भादवि थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर । 11. मु0अ0सं0- 102/2018 धारा 394,411,504,506 भादवि थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर । 12. मु0अ0सं0- 121/2018 धारा 307 भादवि थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर । 13. मु0अ0सं0- 182/2018 धारा 379,411 भादवि थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर । 14. मु0अ0सं0- 251/2018 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर । 15. मु0अ0सं0- 97/2019 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर । 16. मु0अ0सं0- 147/2020 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर । गिरफ्तारी व बरामदगी करने पुलिस टीम — उप निरीक्षक अभय नारायण सिंह मय टीम थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर
................................................ मीरजापुर के लाल पेड़ा कारोबारियों को मिलेगी आर्थिक उड़ान लाल पेड़ा कारोबार से जुड़े व्यवसायियों को प्रोत्साहित करने के लिए योगी सरकार दे रही भारी अनुदान एक जिला एक व्यंजन (ODOC) योजना के तहत मीरजापुर के लाल पेड़ा को किया था शामिल मीरजापुर। हस्त निर्मित कालीनों के लिए प्रसिद्ध मीरजापुर के पारंपरिक स्वाद को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार एक जिला-एक व्यंजन यानि ओडीओसी योजना के तहत चयनित लाल पेड़ा के कारोबार को प्रोत्साहित करने के लिए अनुदान प्रदान करेगी। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत कुछ दिनों पहले ही लाल पेड़ा का चयन किया गया है। सरकार की ओर से दी जा रही आर्थिक मदद लाल पेड़ा को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ ही इसके कारोबार से जुड़े कारीगरों के लिए आर्थिक समृद्धि के द्वार खोलने का भी काम करेगी। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि एक जिला-एक व्यंजन योजना के तहत 25 लाख रुपए से लेकर 5 करोड़ रुपए तक की परियोजना लागत पर उद्यमी को अनुदान प्रदान किया जाएगा। परियोजना लागत 25 लाख रुपए तक पर अनुदान राशि 25 प्रतिशत, 25 लाख से अधिक और 50 लाख तक पर परियोजना लागत का 20 प्रतिशत, 50 लाख से अधिक एवं 1.5 करोड़ रुपए तक पर परियोजना लागत का 10 प्रतिशत या 10 लाख में से जो अधिक हो और 1.5 करोड़ से अधिक की परियोजना लागत पर 10 प्रतिशत या 50 लाख में से जो कम हो, वह अनुदान प्रदान किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि जनपद में लाल पेड़ा बनाने की लगभग 65 ईकाइयां क्रियाशील हैं, जहां लगभग 400 लोग इस कारोबार से जुड़े हुए हैं। बताया कि सामान्य श्रेणी के लाभार्थी को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत स्वयं के अंशदान के रूप में जमा करना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, ट्रांसजेंडर, महिला एवं दिव्यांग लाभार्थी को परियोजना लागत का 5 प्रतिशत स्वयं के अंशदान के रूप में जमा करना होगा। उद्यम शुरू करने के दो वर्ष बाद सफलतापूर्वक संचालित होने पर अनुदान राशि बैंक ऋण में समायोजित की जाएगी। बताया कि अनुदान प्राप्त करने के लिए संबंधित उद्यमी विभागीय पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के मकसद से सरकार मार्जिन मनी के रूप में अनुदान प्रदान करेगी। इससे ओडीओसी के अंतर्गत चयनित लाल पेड़ा से जुड़े उद्यमियों के काम को बढ़ावा मिलेगा। प्रशिक्षण से बढ़ेगी पेड़ा की मिठास, निखरेगा हुनर उन्होंने बताया कि लाल पेड़ा बनाने वाले मीरजापुर के कारीगरों के पारंपरिक हुनर को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए सरकार विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाएगी। इसमें व्यंजनों की पैकेजिंग, गुणवत्ता, स्वच्छता के मानक और लंबी शेल्फ-लाइफ सुनिश्चित करने के गुर सिखाए जाएंगे। जिससे मीरजापुर के बने ये लाल पेड़े बिना खराब हुए देश-विदेश के बाजारों तक पहुंच सकें।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.