News Express

दिनांकः 13.07.2026 1. थाना जिगना पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार —

सराहनीय कार्यःमीरजापुर पुलिस
दिनांकः 13.07.2026
1. थाना जिगना पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार —
    अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, गैंगस्टर, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है ।
    उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जिगना पर पंजीकृत मु0अ0सं0-142/2026 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट व मु0अ0सं0- 149/2026 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट में बड़ी कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 13.07.2026 को उप निरीक्षक लवकुश शुक्ला मय पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गुलाब सिंह उर्फ धनेश सिंह उर्फ पुष्पराज सिंह पुत्र स्व0 अजय सिंह निवासी कपरकुचवा राजापुर थाना माण्डा जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0- 277/2019 धारा 379,411 भादवि थाना माण्डा जनपद प्रयागराज में दर्ज है । 
2. थाना जिगना पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी गिरफ्तार —
                 अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 13.07.2026 को थाना जिगना पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

3.जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 19 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135  में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —
थाना को0शहर-02
थाना विन्ध्याचल-05
थाना लालगंज-02
थाना जिगना-05
थाना सन्तनगर-02
थाना चुनार-02
थाना राजगढ़-01

............................................. मीरजापुर पुलिस —प्रेस नोट— दिनांकः 13.07.2026 “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत थाना हलिया पर पंजीकृत 02 अलग-अलग अभियोगों से सम्बन्धित 06 आरोपियों को करायी गई कुल ₹ 9,000/- के अर्थदण्ड की सजा — श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत पीयूष मोर्डिया-अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी व पूनम-पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर के निर्देशन में अपर्णा रजत कौशिक-पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में महिला सम्बन्धित अपराध सहित लूट, हत्या, डकैती, धर्म परिवर्तन, गोवध अधिनियम व अन्य जघन्य अपराधों में प्राथमिकता के आधार पर लगातार गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा अभियोजन की सशक्त एवं प्रभावी पैरवी करायी जा रही है । उक्त अभियान के क्रम में— थाना हलिया पर पंजीकृत 02 मुकदमों 1.मु0अ0सं0-214/2016 व 2.एनसीआर नं0-275/2020 अन्तर्गत धारा 323,504 भादवि में पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी करते हुए गवाहों को मा0न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर गवाही कराई गई । अभियोजन अधिकारी-पीओ नागेन्द्र कुमार, विवेचक-उपनिरीक्षक योगेन्द्र पाण्डेय व विदेशी प्रसाद, कोर्ट मुहर्रिर-आरक्षी चन्द्रदेव कुमार तथा पैरोकार-आरक्षी मनमोहन द्वारा प्रभावी पैरवी की गई । जिसके परिणाम स्वरूप मा0न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय, लालगंज मीरजापुर(सुमित कुमार यादव) द्वारा मु0अ0सं0-214/2016 से सम्बंधित 02 अभियुक्तों 1.ध्यानेश उर्फ ध्यानेश्वर मणि त्रिपाठी व 2.शिवम तिवारी पुत्रगण कमलामणि त्रिपाठी निवासी मनिगढ़ा थाना हलिया जनपद मीरजापुर को ₹ 1500-1500 के अर्थदण्ड तथा एनसीआर नं0-275/2020 से सम्बंधित 04 अभियुक्तों 1.अशोक उर्फ महेन्द्र पुत्र अलगू कोरी उर्फ हिन्छलाल, 2.रमई पुत्र विश्वराज, 3.राजकुमार उर्फ राजू कोरी पुत्र रमई व 4.सुधीर पुत्र स्व0रामगोविन्द कोरी निवासीगण रतेह थाना हलिया जनपद मीरजापुर को ₹ 1500-1500 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया, अर्थदण्ड अदा न करने की दशा में 07-07 दिवस के साधारण कारावास की सजा सुनायी गयी

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.