कसूरवार कौन, बारिश या बदहाल व्यवस्था?: दो दिन में 14 मौतों की पूरी कहानी
उत्तर प्रदेश
सिर्फ दो दिन की बारिश में उत्तर प्रदेश में 14 लोगों की मौत हो गई। मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा में जलभराव, खुले नाले, करंट और दीवार गिरने जैसे हादसों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ये सिर्फ प्राकृतिक आपदा थी या बदहाल व्यवस्था की बड़ी नाकामी?
उत्तर प्रदेश में सिर्फ दो दिन की बारिश ने 14 लोगों की जान ले ली। कहीं सड़क पर करंट दौड़ गया, कहीं दीवार गिर गई, तो कहीं लोग जलभराव में डूब गए। वजह चाहे जो भी हो, सवाल है कि क्या इन मौतों को रोका जा सकता था? मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा से सामने आई घटनाएं बता रही हैं कि लोगों की जान सिर्फ बारिश से नहीं, बल्कि बदहाल व्यवस्था के कारण गई।
मेरठ में अंडरपास में समा गई घोड़ा-बग्गी
सबसे पहले बात मेरठ की। यहां लोहिया नगर के बजौट रेलवे अंडरपास में करीब 10 फीट तक पानी भर गया और एक घोड़ा-बग्गी उसमें समा गई। बग्गी चालक राकेश और उनके बेजुबान घोड़े की मौत हो गई। एक दिन पहले ही लोहिया नगर के इसी अंडरपास में दो युवकों की कार पानी में फंस गई थी। स्थानीय लोगों ने रस्सी की मदद से उन्हें बचाया। वहीं, कंकरखेड़ा रेलवे अंडरब्रिज में एक बैंक शाखा प्रबंधक की कार भी पानी में फंस गई थी। वह किसी तरह कार से बाहर निकलने में सफल रहीं। अब बात मेरठ के इंचौली क्षेत्र की। यहां जलभराव इतना ज्यादा हो गया कि सड़क और तालाब का फर्क खत्म हो गया। एक कार सीधे तालाब में जा गिरी और चालक की डूबने से मौत हो गई।
गाजिबाद में हादसों का जिम्मेदार कौन?
अब चलते हैं गाजियाबाद। इंदिरापुरम में जलभराव के बीच एक 24 वर्षीय सुरक्षा गार्ड सड़क पार कर रहा था। तभी पानी में करंट उतर आया और उसकी मौत हो गई गाजियाबाद की ही सर्वोदय कॉलोनी में सिर्फ तीन साल की एक मासूम बच्ची घर के बाहर भरे बारिश के पानी में फिसल गई और डूबने से उसकी मौत हो गई। लोनी के अंकुर विहार स्थित मिलक गांव के पास पानी से भरे गड्ढे में डूबने से सात वर्षीय पोलू की भी मौत हो गई। दरअसल, बारिश के चलते क्षेत्र की अधिकांश गलियां जलमग्न थीं। पोलू खेलते-खेलते गड्ढे में गिर गया। मोदीनगर में कन्नन ग्रीन सोसाइटी के पास लगातार बारिश के कारण सोसाइटी की चारदीवारी झुग्गी-झोपड़ियों पर गिर गई। मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई।
नोएडा में खुले नाले में गिरने से इंजीनियर की मौत
अब बात नोएडा की। यहां एक युवा इंजीनियर जलभराव के बीच खुले नाले में गिर गया। लोगों ने उसे बाहर निकालकर सीपीआर भी दी, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। कहीं अंडरपास डूब गया, कहीं सड़क और तालाब का फर्क खत्म हो गया, कहीं खुले नाले जानलेवा साबित हुए, तो कहीं करंट दौड़ गया या दीवारें गिर गईं। बारिश प्राकृतिक है, लेकिन हर साल ऐसे हादसों का दोहराया जाना कई सवाल खड़े करता है। क्या शहरों के ड्रेनेज सिस्टम की समय पर सफाई हुई थी? क्या जलभराव वाले संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी? और क्या समय रहते बेहतर तैयारी होती, तो इनमें से कुछ लोगों की जान बचाई जा सकती थी?
............................................ PCS सुरभि शर्मा SDM कानपुर देहात को उपजिलाधिकारी बागपत बनाया गया पुष्पेंद्र पटेल SDM गाज़ीपुर को SDM अम्बेडकर नगर बनाया गया शुभम यादव उपजिलाधिकारी उन्नाव को SDM बुलन्दशहर बनाया गया है PCS प्रतिभा मिश्रा SDM वाराणसी को SDM कानपुर देहात बनाया गया है PCS गोपाल शर्मा SDM मैनपुरी को उपजिलाधिकारी बरेली बनाया गया PCS मिथलेश कुमार तिवारी SDM रायबरेली को SDM मैनपुरी बनाया गया है PCS लवलीत कौर SDM हाथरस को OSD ग्रेटर नोयडा अथार्टी बनाया गया है Pcs देवेंद्र प्रताप सिंह यूपीडा से sdm झांसी PCS पुष्परनाथ चौधरी SDM अमरोहा को SDM उन्नाव तबादला किया गया है Pcs प्रज्ञा पाण्डेय को उन्नाव से एसडीएम बाराबंकी बनाया गया PCS अजेंद्र सिंह को कौशाम्बी जनपद से ट्रांसफर कर SDM उन्नाव बनाया गया ................................. मिर्जापुर स्कॉर्पियो की टक्कर से डाक विभाग के शाखा डाकपाल की मौत बीएचयू कैंपस के पास बेलहरा मोड़ के आगे हुआ सड़क हादसा 61 वर्षीय डाकपाल की मौके पर मौत हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत फरार पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की
................................................... मिर्ज़ापुर-मड़िहान में मिले महिला और बालिका के शव।दोनों हत्याकांड के मामले में पुलिस के हाथ खाली,नहीं मिला सुराग एक महीने बाद भी नहीं हुई पहचान,पुलिस के लिए बनी सिरदर्द। पुलिस के लिए दोनों हत्याकांड का खुलासा चुनौती बन गया है। दो जून को मड़िहान के कुनबियामार जंगल में बालिका का शव मिला था। 15 दिन बाद गढ़वा के सिंहवान जंगल में महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस ने 72 घंटे बाद दोनों शवों का अज्ञात में पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया था। पुलिस को आशंका है कि हत्या कहीं और कर शव मड़िहान के जंगलों में डंप किए गए हैं। हत्याकांड के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच सहित 5 टीमों के साथ सर्विलांस टीम लगाई गई। घटनास्थल के आसपास के मोबाइल टावरों के नंबरों की भी जांच की गई, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। पुलिस ने आसपास के जिलों के थानों से संपर्क कर शवों की पहचान कराने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस की टीमें पहले शवों की पहचान कराने में जुटी हैं। नोट-इस केस में अगर किसी को कोई सुराग मिले तो पुलिस को सूचना दें। और अपडेट चाहिए तो बताना। ......................................... मिर्जापुर: एसडीएम गुलाब चंद्र और राजेश कुमार वर्मा का हुआ स्थानांतरण, गुलाब चंद्र का हरदोई, राजेश कुमार वर्मा का अलीगढ़ ............................... मिर्जापुर स्कॉर्पियो की टक्कर से डाक विभाग के शाखा डाकपाल की मौत बीएचयू कैंपस के पास बेलहरा मोड़ के आगे हुआ सड़क हादसा 61 वर्षीय डाकपाल की मौके पर मौत हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत फरार पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की
................................................. मिर्जापुर जिले में खूनी खेल लालगंज कोतवाली अन्तर्गत ग्राम तेंदुहनी पोस्ट दुबार थाना लालगंज जनपद मिर्जापुर मूल निवासी कलेक्टर उर्फ छोटू S/O श्याम नारायण, अपनी पत्नी की हत्या कर 10 वर्ष की सजा काटकर जमानत पर आए कुख्यात अपराधी 12/07/2026 दिन रविवार समय लगभग 8 बजे रात चाय बनाने को लेकर अपराधी के छोटे भाई की पत्नी से विवाद हुआ अपराधी विवाद को बढ़ता देख अपने छोटे भाई की पत्नी पर डंडे से वार कर दिया जिससे छोटे भाई की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई व पत्थर उठाकर उसके पीछे की तरफ उसके सर पर प्रहार किया जिससे मौके पर ही अपराधी के भाई के पत्नी की मृत्यु हो गई प्रशासन को सूचना मिलने पर कोतवाली लालगंज मौके पर ही पहुंची मृतिका संगीता देवी की शव देर रात लगभग 1 बजे पोस्टमार्डम के लिए मिर्जापुर भेजा गया अपराधी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी 13/07/2026 दिन सोमवार सुबह 6 बजे ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर अपराधी स्वयं गांव के कुछ ही दूर पर स्थित नाले के पास पेड़ पर फांसी के फंदे में लटकता हुआ अपराधी का शव बरामत किया गया ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा अपराधी के शव को उतारकर विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्डम के लिए मिर्जापुर भेज दिया गया गया गाओ में सनसनी का माहौल बना हुआ है, स्वागत गुजरात समय पत्रिका के चीफ एडिटर उत्तर प्रदेश हेड प्रभारी वर्क आल इंडिया S.P त्रिपाठी अपराधी के घर जाकर ग्रामीणों द्वारा और अपराधी के मां से पूछताछ किया गया जिससे अपराधी के 4 बच्चे और अपराधी के भाई के पत्नी के 2 बच्चे छोटे छोटे है, किसी भी विज्ञापन एवं खबर के लिए संपर्क करें स्वागत गुजरात सदैव आप के साथ हैं, सच की बात स्वागत गुजरात के साथ ......................................................... छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर आरोपी ने लगाया फांसी डामड गंज अपनी पत्नी की हत्या कर 10 वर्ष की सजा काटकर घर आए अपराधी ने चाय बनाने जैसी मामूली बात पर छोटे भाई की पत्नी से विवाद हुआ और विवाद इतना बढा और मारपीट हुई जिसमें छोटे भाई की पत्नी की मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना लालगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तेंदुहनी पोस्ट दुबार थाना लालगंज जनपद मिर्जापुर निवासी कलेक्टर उर्फ छोटू पुत्र श्याम नारायण, अपनी पत्नी की हत्या कर 10 वर्ष की सजा काटकर जमानत पर आया था उसका बीती रात लगभग 8 बजे रात चाय बनाने को लेकर अपराधी का छोटे भाई की पत्नी से विवाद हुआ और विवाद बढ़ता गया छोटे भाई की पत्नी पर डंडे से वार कर दिया जिससे छोटे भाई की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई और पत्थर उठाकर उसके पीछे की तरफ उसके सर पर प्रहार किया जिससे मौके पर ही भाई के पत्नी की मृत्यु हो गई प्रशासन को सूचना मिलने पर कोतवाली लालगंज मौके पर ही पहुंची मृतिका संगीता देवी की शव देर रात लगभग 1 बजे पोस्टमार्टम के लिए जनपद भेजा गया और अपराधी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी सोमवार सुबह 6 बजे ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर अपराधी स्वयं गांव के कुछ ही दूर पर स्थित नाले के पास पेड़ पर फांसी के फंदे में लटकता हुआ अपराधी का शव मिला ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा अपराधी के शव को उतारकर विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जनपद भेज दिया गया
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.