उत्तर प्रदेश-
UP में पौधारोपण महाअभियान जारी-
12 बजे तक पूरे प्रदेश में 17 करोड़ पौधारोपण-
CM योगी ने गोरखपुर से किया पौधरोपण का शुभारंभ,आज 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य है !!
..................
रविवार की अभी तक की बड़ी खबरें-
उत्तर प्रदेश में वृहद पौधारोपण अभियान जारी !!
**
PM मोदी तीन देशों की यात्रा के बाद भारत लौटे !!
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 वर्ष की आयु में निधन , PM मोदी ने जताया शोक !!
**
अहमदाबाद -
HM अमित शाह ने अहमदाबाद में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया !!
**
दिल्ली -
मानसून सत्र से पहले सरकार ने 19 जुलाई को सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई !!
**
MEA ने ओमान कोस्ट पर कामर्शियल वेसल पर हमले की निंदा की , 11 भारतीय सवार थे , 10 का रेस्क्यू कराया गया , एक भारतीय की खोज जारी !!
**
FIFA-
FIFA वर्ल्ड कप के सेमी-फ़ाइनलिस्ट-
???????? फ्रांस बनाम स्पेन ????????
???????????????????????????? इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना ????????
.............. पटेहरा,मीरजापुर पंचायत भवन का ताला तोड़कर लाखों के सामान चोरी,पुलिस के रात्रि गस्त पर सवाल,रात्रि गस्त के नाम पर हो रही सिर्फ खानापूर्ति, आए दिन हो रही चोरी से जनता परेशान,ग्रामीणों में चर्चा है कि पुलिस गांजा,चरस,अफीम व शराब बेचने वालों से वसूली में परेशान है तो कैसे लगे चोरी पर अंकुश,गांजा अफीम बेचने वाले दुकानों से मिलती है अच्छी खासी रिश्वत,हर गांव में बिक रहे मादक पदार्थ,नशेड़ी दे रहे चोरी की घटनाओं को अंजाम,थाने के चंद कदम की दूरी पर धड़ल्ले से जल रही शराब की भट्ठीया,बिक रहे गांजा चरस हेरोइन जैसे मादक पदार्थ,पुलिस सुस्त चोर मस्त,संतनगर थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव के पंचायत भवन से हुई लाखों की चोरी,इन्वर्टर,बैट्री,डिवीआर समेत सामान उठा ले गए चोर,गांव के प्रशासक के सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। .................... प्रेस विज्ञप्ति हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, आईटीआई, डिप्लोमा एवं कौशल विकास से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के लिए रोजगार मेला 14 जुलाई 2026 को मीरजापुर। जिला समन्वयक, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, मयंक मणि शुक्ला ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि विश्व युवा कौशल दिवस के शुभ अवसर पर * राजकीय आई0टी0आई0, मीरजापुर,उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, एवं सेवायोजन कार्यालय मीरजापुर के संयुक्त तत्वावधान में* जनपद मीरजापुर में स्थित राजकीय आई0टी0आई0 परिसर बथुआ मिर्जापुर में 14 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। जिस मेले में लगभग 20 कम्पनियां, 1200 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रही हैं। जिसके तहत हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, आई0टी0आई0, डिप्लोमा एवं कौशल विकास से प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को सेवायोजित कराया जाएगा। तथा 15 जुलाई 2026 को विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का भी वितरण कर कार्यक्रम सम्पन्न होगा। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे रोजगार मेले में भाग लेने हेतु अपना बायोडाटा, समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति एवं 2 पासपोर्ट साइज फोटो साथ में लाएं। साथ ही सभी अभ्यर्थी QR Code के माध्यम से अपना पंजीकरण अवश्य कराएं तथा प्राप्त पंजीकरण संख्या के साथ रोजगार मेले में उपस्थित हों।
................ [6:43 pm, 12/7/2026] H Papa Ji: प्रेस विज्ञप्ति हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, आईटीआई, डिप्लोमा एवं कौशल विकास से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के लिए रोजगार मेला 14 जुलाई 2026 को मीरजापुर। जिला समन्वयक, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, मयंक मणि शुक्ला ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि विश्व युवा कौशल दिवस के शुभ अवसर पर * राजकीय आई0टी0आई0, मीरजापुर,उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, एवं सेवायोजन कार्यालय मीरजापुर के संयुक्त तत्वावधान में* जनपद मीरजापुर में स्थित राजकीय आई0टी0आई0 परिसर बथुआ मिर्जापुर में 14 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। जिस मेले में लगभग 20 कम्पनियां, 1200 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रही हैं। जिसके तहत हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, आई0टी0आई0, डिप्लोमा एवं कौशल विकास से प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को सेवायोजित कराया जाएगा। तथा 15 जुलाई 2026 को विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का भी वितरण कर कार्यक्रम सम्पन्न होगा। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे रोजगार मेले में भाग लेने हेतु अपना बायोडाटा, समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति एवं 2 पासपोर्ट साइज फोटो साथ में लाएं। साथ ही सभी अभ्यर्थी QR Code के माध्यम से अपना पंजीकरण अवश्य कराएं तथा प्राप्त पंजीकरण संख्या के साथ रोजगार मेले में उपस्थित हों। [6:44 pm, 12/7/2026] H Papa Ji: मा0 कैबिनेट मंत्री, मा0 विधायकगण, महानिदेशक पर्यटन उ0प्र0/नोडल अधिकारी व जिलाधिकारी ने ग्राम सागर सेमरा में आयोजित कार्यक्रम किया वृक्षारोपण मा0 कैबिनेट मंत्री जी द्वारा कार्यक्रम प्रतिभाग करने वाले स्कूली बच्चों को प्रमाण व निशुल्क पौध का किया गया वितरण पेड़ हमें शुद्ध ऑक्सीजन के साथ देता है उत्तम स्वास्थ्य -आशीष पटेल जितना महत्व हमारे जीवन में प्रकाश, पानी, पेड़ का है उतना ही पर्यावरण का भी -महानिदेशक पर्यटन उ0प्र0/नोडल अधिकारी मीरजापुर - मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन एवं प्रेरणा से ’’एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के अंतर्गत आयोजित ’’वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’’ के तहत एक ही दिन में ’’35 करोड़ पौधों’’ के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसी क्रम में जनपद मीरजापुर में ’’97,61,600 पौधों’’ के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया, जिसमें वन विभाग द्वारा ’’48,36,000’’ तथा अन्य विभागों द्वारा ’’49,25,600’’ पौधों का रोपण किया गया। इस हेतु सभी विभागों को ’’क्यूआर कोड आधारित इण्डेंट प्रणाली’’ के माध्यम से शत-प्रतिशत निःशुल्क पौधे वन विभाग के पौधालयों से वितरण हेतु उपलब्ध करा दिये गये। वृक्षारोपण कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय, मीरजापुर वन प्रभाग में एक ही दिन में रोपित किये जाने वाले पौधों की सूचना/प्रमाण-पत्र विभागवार प्रति घंटे प्राप्त करने एवं रिपोर्टिंग हेतु जनपद स्तरीय कंट्रोल कक्ष का गठन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विवरण एवं मोबाइल नम्बर समस्त विभागों को उपलब्ध करवा दिये गये। जनपद का मुख्य वृक्षारोपण कार्यक्रम ’’ग्राम सागर सेमरा, विकास खण्ड-पहाड़ी, रेंज विण्ढमफाल में 20 हे0 क्षे0’’ पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री राकेश कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी, मीरजापुर वन प्रभाग द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन कर किया गया। तत्पश्चात मा0 मा० कैबिनेट मंत्री, प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता मामले श्री आशीष पटेल द्वारा हरिशंकरी का पौधा रोपित कर ’’वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’’, ’’पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ’’ एवं ’’एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मा0 विधायक नगर श्री रत्नाकर मिश्र, मा0 विधायक मड़िहान श्री रमाशंकर सिंह पटेल, मा0 विधायक, छानबे, श्रीमती रिंकी कोल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी, चेयरमैन सहकारिता डॉ0 जगदीश पटेल, महानिदेशक पर्यटन/नोडल अधिकारी डा0 वेदपति मिश्रा, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य वन संरक्षक सुशांत शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा पीपल, पाकड़, बरगद, सहजन, आँवला, नीम, अर्जुन, जामुन एवं सागौन इत्यादि पौधो का पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मा0 कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले उ0प्र0 आशीष पटेल कहा कि 35 करोड़ वृक्षारोपण महा अभियान के अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने एक संकल्प लिया था ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ जो आज एक जन आंदोलन बन चुका है ऐसा जन आंदोलन जिसमें हर व्यक्ति किसी न किसी प्रकार से जुड़ा है और हर व्यक्ति चाहता है कि एक पेड़ मां के नाम पर हम सभी आवश्यक लगाए और उत्तर प्रदेश सरकार में मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उसको एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने का कार्य किया है इसके तहत नोडल अधिकारी/महानिदेशक पर्यटन को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि कहा जनपद में यह आंदोलन प्रारंभ से चलता आ रहा है और मीरजापुर में वृक्षों की भरमार हमेशा रही है और उसी को इस आंदोलन के माध्यम से और सुदृढ़ स्थिति देने का कार्य हमारी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा सागर सेमर में आयोजित यह कार्यक्रम वृक्षारोपण के इतिहास में नई भूमिका अदा करेगा। मा0 मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हर वर्ष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करते हुए वृक्षों की संख्या में वृद्धि की जा रही और यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि वृक्ष तो हम एक आंदोलन के लिए लगा देते हैं लेकिन वृक्ष लगाने से ही कार्य नहीं चलता है बल्कि उनको अपने परिवार की तरह देखभाल करनी पड़ती है तभी वे बड़े होते हैं इसलिए सिर्फ वृक्ष लगाए ही नहीं आप सभी उनकी देखभाल भी पूरे मनोयोग से करें, पेड़ लगाना एक बहुत ही बड़े पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि 35 करोड़ एक संख्या है और संकल्प की कोई संख्या नहीं होती आप सभी इस संकल्प के रूप में लीजिए और ऐसा संकल्प लीजिए एक-एक पेड़ मुझे लगाना है और अपने घर के चारों तरफ लगाना है और जब पेड़ चारों तरफ होगा तो शुद्ध ऑक्सीजन और ऑक्सीजन अच्छा प्राप्त होगा तो स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने आंदोलन के रूप में इसे मां के साथ जोड़ा है और हर व्यक्ति के जीवन में मां की सबसे बड़ी भूमिका होती है यदि मां के नाम पर लगाया गया पेड़ उसका पालन करेंगे पोषण करेंगे तो मां की याद आपको हमेशा आपके मन में रहेगी और उन्हें हमेशा याद रखने के लिए पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसको पालना चाहिए जब वह फल देगा तब आपको यह लगेगा कि मेरी मां ने मुझे अपना आशीर्वाद प्रदान कर रही है और आशीर्वाद के रूप में फल प्रदान कर रही है। मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि आज के 50 वर्ष पूर्व कितना घना जंगल हुआ करता था। उन्होंने कहा कि वृक्ष ही धरती की शोभा है वृक्ष से जल है जल से ही जीवन है और इसी के तहत मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं और इसी के तहत पूरे प्रदेश भर में 35 करोड़ पौधरोपण करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए आज यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में संपन्न कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयास करने से ही नहीं बल्कि जब तक हमारी जनता प्रयास नहीं करेगी तब तक यह कार्यक्रम सफल नहीं होगा इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की आवश्यकता है क्योंकि बिना ऑक्सीजन के किसी का भी जीवन संभव नहीं है। उन्होंने सभी से आह्वान करते हुए कहा कि अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षारोपण करें। मा0 विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से एक पेड़ मां के नाम आज प्रदेश के अंदर 35 करोड़ पौधारोपण करने का और जनपद में सभी विभागों द्वारा लक्ष्य निर्धारित कर वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वृक्षारोपण महा अभियान के तहत पूरा प्रदेश हरियाली की तरह आगे बढ़ेगा। मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में वृक्षारोपण का कार्यक्रम नित्य प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए भी वृक्षारोपण आवश्यक है इसलिए आप सभी एक पेड़ मां के नाम पर अवश्य लगाए। मा0 विधायक छानबे रिकी कोल ने कहा कि आज जिस प्रकार 35 करोड़ वृक्षारोपण का महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है यह एक महायज्ञ कार्यक्रम ही नहीं बल्कि बड़े स्तर पर एक त्यौहार है जिसको मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने पौधारोपण किया है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अपने-अपने घरों में अवश्य लगाए। महानिदेशक पर्यटन उ0प्र0/नोडल अधिकारी वृक्षारोपण डाॅ वेदपति मिश्रा ने कहां कि प्रदेश में एक दिन में 35 करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों के क्रम में एक ही दिन में प्रातः 7ः00 बजे से शाम कल 6ः00 बजे तक अथवा जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित समय के अनुसार वृक्षारोपण करना है आज इस कार्यक्रम के तहत जनपद में लगभग 9761600 पौधों पौधारोपण पूरे जनपद में हो रहा है यह जनपद वासियों और प्रदेशवासियों के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि पवन, पेड़, पानी इन पर चिंतन करेंगे तो देखेंगे इनमें से यदि एक भी वस्तु न हो तो जनजीवन बहुत ही अस्त व्यस्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों का मानना है कि प्रारंभ में जब सृष्टि का निर्माण हुआ तो लगभग 200 वर्ष तक सूर्य भगवान का उदय नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि जितना महत्व हमारे जीवन में प्रकाश, पानी, पेड़ का है उतना ही पर्यावरण का भी है यदि हमें स्वस्थ वातावरण में श्वास लेनी है यदि हमें अपने जीवन को सुचारू ढंग से संचालित करना है तो हमें वृक्षारोपण पर ध्यान देना होगा पर्यावरण को स्वस्थ रखना होगा और एक अच्छा वातावरण अपने आसपास सृजित करना पड़ेगा। इस अवसर पर चेयरमैन सहकारिता जगदीश सिंह पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी ने भी लोगो से अपील करते हुए कहा कि आप सभी घरो व उसकेे आस पास एक पेड़ मां के नाम अवश्यक लगाए तथा उसकी देखभाल भी करे क्योकि पर्यावरण संतुलित हेतु हमारे जीवन वृक्षो का बहुत अधिक महत्वह है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिंद, प्रदेश सचिव पंचायत राजेन्द्र पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष आई0टी0 मंच दुर्गेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष युवा मंच उदय पटेल, प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चैहान, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार उपस्थित रहें। कार्यक्रम में स्वयंसेवी संस्थाओं ’’जी.एस.बी. सेवा समिति, श्री साईं परिवार सेवा संगठन, गंगा प्रहरी, गंगा वारियर, सुरभि शोध संस्थान, नेहरू युवा केन्द्र, माई भारत, जय हिन्द, मानवाधिकार एसोसिएशन, हरियाली पुरुष एवं ग्रीन गुरुजी’’ द्वारा भी विभिन्न प्रजाति के फलदार एवं छायादार पौधों का पौधरोपण किया गया। डा0 सविता मेमोरियल विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा मुख्य अतिथियों का ड्रम वादन के साथ स्वागत किया गया। श्रीमती भागीरथी ट्रस्ट एवं आदर्श संतुष्टि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। सुरभि शोध संस्थान द्वारा कजरी गीत, नेपाली लोकनृत्य, आदिवासी लोकनृत्य एवं मणिपुरी लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त ’’ग्लेन हिल स्कूल’’ एवं ’’चुनार पी.जी. कॉलेज’’ द्वारा भी कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित की गयी। मुख्य वन संरक्षक, मीरजापुर क्षेत्र, मीरजापुर द्वारा वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के सफल क्रियान्वयन हेतु समस्त माननीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, स्कूली छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं जनसामान्य के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जनपद के अन्य समस्त रेंजों में भी व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मीरजापुर रेंज में श्री लाल बहादुर सरोज, मा0 जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, श्री श्याम सुन्दर केसरी, मा0 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, मीरजापुर, सभासदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधरोपण किया गया। सुकृत रेंज में सुरभि शोध संस्थान द्वारा 501 पीपल, पाकड़, बरगद, आम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इसके अतिरिक्त मड़िहान, चुनार, लालगंज, पटेहरा तथा ड्रमण्डगंज रेंजों में भी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वृहद स्तर पर रोपण किया गया।
.................. 25 अगस्त 2026 को विश्व शांति दिवस के उपलक्ष्य में 22 से 25 अगस्त तक चार दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर, 20 अगस्त 2026 को निकलेगी जन-जागरूकता रैली मिर्जापुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, प्रभु उपहार भवन, मिर्जापुर में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 22 से 25 अगस्त तक आयोजित होने वाले चार दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर तथा 20 अगस्त को प्रस्तावित जन-जागरूकता रैली की तैयारियों एवं रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। ब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी के पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष विश्वभर में विश्व शांति दिवस मनाया जाता है। इसी अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आध्यात्मिक सेवा के साथ मानव सेवा का संदेश देते हुए देश एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक रक्तदान अभियान चलाया जाएगा। मिर्जापुर में भी 22 से 25 अगस्त तक अलग अलग स्थानों पर चार दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान के प्रति जन-जन में जागरूकता लाने और अधिक से अधिक लोगों को इस महाअभियान से जोड़ने के उद्देश्य से 20 अगस्त को मिर्जापुर नगर में एक विशाल जन-जागरूकता रैली निकाली जाएगी। रैली के माध्यम से नागरिकों को रक्तदान के महत्व से अवगत कराया जाएगा तथा सभी से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया जाएगा पिछले साल इसी कार्यक्रम में मिर्जापुर में सबसे अधिक रिकॉर्ड 156 यूनिट रक्तदान किया गया था। इस चार दिवसीय रक्तदान शिविर में रॉबिन हुड आर्मी, विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाएँ, विद्यालय, महाविद्यालय, पुलिस, पीएसी के जवान एवं बड़ी संख्या में समाजसेवी नागरिक सहभागिता करेंगे। "रक्तदान – महादान, जीवनदान" की भावना के साथ यह अभियान अनेक जरूरतमंद लोगों के जीवन की रक्षा का माध्यम बनेगा तथा मानवता, करुणा और सेवा के आध्यात्मिक मूल्यों को सशक्त करेगा। बैठक में ब्रह्माकुमारी मिर्जापुर सेवा केंद्र प्रभारी बीके बिंदु दीदी जी ने सभी संस्थाओं एवं नागरिकों से इस महाअभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है और रक्तदान ऐसा श्रेष्ठ दान है, जो किसी को नया जीवन प्रदान कर सकता है। बैठक में विंन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट अध्यक्ष कृष्णानंद हैहयवंशी , सचिव अभिषेक साहू उपाध्यक्ष आशुतोष , PRO अक्षत गुप्ता , हर्षित वर्मा , शशांक गुप्ता रोबिन हुड आर्मी से आशीष अधिकारी , शिवम जायसवाल सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अनेक सम्मानित गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने इस चार दिवसीय रक्तदान महाअभियान एवं जन-जागरूकता रैली को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.