News Express

खाद के लिए राजगढ़ के हिनौता, ददरा सहकारी समिति पर उमड़ी किसानों की भीड़ , खाद रहते हुए भी किसानों को नहीं दिया जा रहा है खाद, सचिव गायब, गोदाम पर लटका रहा ताला। 

खाद के लिए राजगढ़ के हिनौता, ददरा सहकारी समिति पर उमड़ी किसानों की भीड़ , खाद रहते हुए भी किसानों को नहीं दिया जा रहा है खाद, सचिव गायब, गोदाम पर लटका रहा ताला। 

राजगढ़ मीरजापुर

राजगढ़ क्षेत्र में धान की बुवाई के महत्वपूर्ण समय में किसानों को खाद के लिए भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। राजगढ़ क्षेत्र की दादरा-हिनौता सहकारी समिति पर खाद रहते हुए भी किसानों को खाद नहीं दिया जा रहा है। खाद लेने के लिए समिति पर शुक्रवार के सुबह 10 बजे से  बड़ी संख्या में किसान पहुंचे, लेकिन समिति का गोदाम बंद मिला और उस पर ताला लटका रहा। किसानों का आरोप है कि समिति सचिव मौके से गायब रहे, जिससे घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिल सकी।
किसानों ने बताया कि सरकार की ओर से फार्मर रजिस्ट्री कराने के बावजूद उन्हें समय पर खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। धान की रोपाई और बुवाई का कार्य तेजी से चल रहा है, ऐसे समय में खाद न मिलने से खेती प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।
समिति परिसर में मौजूद किसानों  में वेद प्रकाश शुक्ल, आशुतोष, कमलेश पाठक,राधे श्याम, रूपक, सौरभ,गोविन्द, प्रमोद व अन्य ‌ने प्रशासन से मांग की कि सहकारी समिति को नियमित रूप से खोला जाए,   उपलब्ध  खाद समय से किसानों को दिया जाए तथा अनुपस्थित रहने वाले जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि किसानों को समय पर खाद मिल सके और उनकी खेती प्रभावित न हो।
 किसानों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में उप जिलाधिकारी मड़िहान अनेग सिंह ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को हर हाल में खाद दिया जायेगा। लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जायेगी।

..................... नगर के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों (कुल 209) को सम्भव अभियान का कराया गया प्रशिक्षण/अभिमुखीकरण मीरजापुर 10 जुलाई 2026- बाल विकास परियोजना अधिकारी नगर राधेश्याम पाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि शासन महात्वाकांक्षी योजना सम्भव अभियान 6.0 माह जुलाई 2026 से सितम्बर 2026 तक चलया जाना है। अभियान का उ‌द्देश्य महिलाओं व बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाना है। यह अभियान 2021 से चलाया जा रहा है। सम्भव 6.0 का मुख्यथीम 'गर्भावस्था से बाल्यावस्था तक पोषण सुरक्षा निर्धारित की गयी है। अभियान का संचालन बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं पचायती राज विभाग है कन्वर्जेनस से किया जाना है। नोडल विभाग बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग है। शासन के माईक्रोप्लान के अनुसार दिनांक 6 जुलाई से 11 जुलाई 2026 के मध्य परियोजना के समस्त आंगनबाडी कार्यकत्री, आशा एवं ए०एन०एम० अभिमुखीकरण / प्रशिक्षित किया जाना है। उक्त आदेश के अनुसार में आज दिनांक 10.07.2026 को सीटी क्लब सिविल लाईन, सभागार नगर मीरजापुर के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों (कुल 209) को सम्भव अभियान का प्रशिक्षण / अभिमुखीकरण कराया गया। प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को महिलाओं एवं बच्चों के पोषण स्तर में सुधार एवं निगरानी के बारे में विस्तार से बताया गया। संभव 6 का मुख्य प्रशिक्षण श्री राधेश्याम पाल बाल विकास परियोजना अधिकारी, नगर, मीरजापुर द्वारा प्रदान किया गया। नगर में पोषण रैली निकाली गयी। प्रशिक्षण में स्वास्थ्य विभाग आई०सी०डी०एस० विभाग से नेहा, सविता सिंह, मुख्य सेविका, बीना, काजल, बतिता, सीमा, खुशबु, दीपा, अंजली, अंजू आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा प्रतिभाग किया गया।

................ 4 साल पहले हुए हत्या के मामले में एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा पुर्व विधायक को दोष मुक्त किया गया मीरजापुर 10 जून शुक्रवार को माननीय न्यायालय एम पी एमएलए कोर्ट संतोष कुमार गौतम द्वारा सन 2022 में अष्टभुजा पर हुए एक मर्डर के मुकदमा में उन्हें दोष मुक्त कर दिया है माननीय द्वारा कल 17 गवाहों को परीक्षित कराया गया था जिसमें बहस सुनने के पश्चात व गवाहों के परिशीलन करने के बाद उन्हें संदेह का लाभ देते हुए उन सभी अभियुक्तगण को दोष मुक्त किया है इसमें एक अभियुक्त सुनील पांडे बिहार के पूर्व विधायक थे जिस वजह से मामला एमपी एमएलए कोर्ट में विचाराधीन था । अभियुक्तगण की तरफ से उनके अधिवक्ता आशुतोष अग्रवाल द्वारा मुकदमे की पैरवी की गई थी।

.................. सराहनीय कार्यःमीरजापुर पुलिस दिनांकः 10.07.2026 1. थाना लालगंज पुलिस द्वारा युवती को शादी का झासा देकर भगाने व दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार — थाना लालगंज जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 02.07.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-262/2026 धारा 87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक लालगंज को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः 10.07.2026 को उपनिरीक्षक सुजीत कुमार सेठ मय पुलिस टीम द्वारा घटना से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त रमजान अली पुत्र मुबारक अली निवासी ग्राम तेन्दुआकलां थाना लालंगज जनपद मीरजापुर को अन्तर्गत धारा 87,69 बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । 2. थाना चुनार पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार — थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 10.07.2026 को वादी मुन्ना गुप्ता पुत्र घनश्याम दास गुप्ता निवासी साहबराम गोला थाना चुनार जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त (दामाद) के विरूद्ध पैसे की लेनदेन के विवाद को लेकर वादी के पुत्र व पड़ोसी पर चोकू से हमला करने, धमकी व गाली-गलौज के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-292/2026 धारा 109(1),118(1),351(3),352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी चुनार को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 10.07.2026 को उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त अब्दुल रब पुत्र लल्लू निवासी मुहल्ला पीरवाजी शहीद थाना चुनार जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 109(1),118(1),351(3),352 बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । 3. जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 05 नफर वारंटी गिरफ्तार — अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 10.07.2026 को थाना को0देहात पुलिस द्वारा 03, थाना लालगंज पुलिस द्वारा 01 व थाना सन्तनगर पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी (कुल 05 वारंटी) को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । 4. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 17 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है — थाना को0कटरा-03 थाना पड़री-04 थाना हलिया-02 थाना जिगना-03 थाना अदलहाट-04 सन्तनगर-01

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.