मौसम विभाग ने आज 46 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है!
????????
कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आस पास के क्षेत्र में अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
इसी तरह आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, तखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, औरैया व आस पास के क्षेत्र में भारी वर्षा का येलो अलर्ट है।
.................... शिक्षक ने आत्महत्या किया ,सुसाइड नोट में लिखा मेरी मौत का जिम्मेदार पूर्व IPS एलवी एंटोनी देवकुमार है!???? यूपी ,ललितपुर में 78 वर्षीय रिटायर शिक्षक राजाराम गोस्वामी ने जहर खाकर जान दे दी। जज को लिखे सुसाइड नोट में उन्होंने मौत का जिम्मेदार पूर्व IPS ऑफिसर एलवी एंटोनी देवकुमार सहित 7 लोगों को बताया है। दरअसल, वर्ष 2022 में राजाराम गोस्वामी के खिलाफ SC/ST एक्ट का केस दर्ज हुआ था। यह केस अभी कोर्ट में चल रहा है। 16 जुलाई को इस केस की सुनवाई होनी थी। राजाराम इस केस को लेकर टेंशन में रहते थे। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा– "मुझे गंदा पानी पिलाया गया। पीने से मना किया तो बीच सड़क पर कपड़े उतारे गए। लाठियों से पीटा गया और मुझे ही जेल भेज दिया गया" "24 वर्षों से इस दंश को झेल रहा हूं। मानसिक रूप से इतना टूट चुका हूं कि अब जीना नहीं चाहता। एलवी एंटोनी देवकुमार क्रूर, अत्याचारी अधिकारी रहा है। SP एंटोनी ने खुद थाने में बैठकर SC/ST का झूठा मुकदमा दर्ज कराया" एलवी एंटोनी देवकुमार उन दिनों ललितपुर जिले के SP थे, कुछ दिनों पहले ही DG पद से रिटायर हुए हैं।
....................... भारत समाचार | व्हाट्सऐप बुलेटिन 11:00 AM अपडेट ???????? विदेश PM मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरा पूर्ण कर, न्यूजीलैंड के लिए रवाना हुए ???? लखनऊ CM योगी ने अतिवर्षा और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि, पशु हानि पर दिए दिशा-निर्देश - मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की - 24 घंटे में मुआवज़ा राशि पीड़ितों को मिले - CM - वरिष्ठ अधिकारी फ़ील्ड में जाएं, प्रभावित परिवारों से संवाद कर मदद करें - CM ????️ दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन आज PM मोदी और HM शाह ने दी बधाई ???? हरियाणा गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्रवाई सुशांत लोक इलाके में देर रात दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर मुठभेड़ में ढेर व्यापारी से फिरौती मांगने आए थे भारत समाचार
......................... कर्नाटक - कर्नाटक के बेलगावी में RSS के प्रांत प्रचारकों की बैठक आज से आरंभ - RSS प्रमुख मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबोले बैठक ले रहें हैं - RSS के वक्तव्य के अनुसार- बैठक में मार्च 2026 के बाद संघ के विभिन्न स्तरों पर संपन्न हुए प्रशिक्षण वर्गों का वृत्तांत और शाखाओं के स्तर पर कार्ययोजना के क्रियान्वयन की दृष्टि से विस्तार से चर्चा की जाएगी। संघ शताब्दी निमित्त हुए शाखा कार्य विस्तार की समीक्षा तथा आगामी अधिकतम शाखा विस्तार योजना पर भी चर्चा होगी। साथ में शताब्दी वर्ष के संपन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा तथा निर्धारित शेष कार्यक्रमों की योजना, पूजनीय सरसंघचालक जी की वर्ष 2026-27 की प्रवास योजना जैसे विषयों पर चर्चा की जायेगी। संघ शताब्दी वर्ष (2025-26) के शेष कार्यक्रम आगामी विजयादशमी अर्थात 20 अक्टूबर 2026 तक चलेंगे !!
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.