News Express

थाना जिगना पुलिस द्वारा 48 पाउच अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार                  मीरजापुर 

थाना जिगना पुलिस द्वारा 48 पाउच अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
                
मीरजापुर 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः08.07.2026 को उप-निरीक्षक चन्द्रशेखर प्रसाद व लवकुश शुक्ला मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर छतरीपुर गांव के पास से एक अभियुक्त अजय बिन्द पुत्र मुरलीधर बिन्द निवासी ग्राम बजटा चकिया थाना जिगना जनपद मीरजापुर को झोले में रखे 48 पाउच/200ml अवैध देशी शराब बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जिगना पर मु0अ0सं0-172/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई

News Image

............................. समाजसेवा की मिसाल: अजय पटेल के प्रयासों से राजगढ़ CHC मार्ग पर खत्म हुआ महीनों का जलजमाव, राहगीरों और मरीजों ने ली राहत की सांस समस्या को देखते हुए समाज सेवी ने संभाला मोर्चा राजगढ़ मिर्जापुर। स्थानीय विकासखंड के ग्राम पंचायत राजगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जाने वाले मुख्य मार्ग पर पिछले कई महीनों से जलभराव की विकट समस्या बनी हुई थी। बारिश के बाद जमा पानी और कीचड़ के कारण मरीजों, स्कूली बच्चों और आमजन का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका था। क्षेत्रीय जनता की परेशानी को देखते हुए क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी एवं शहनाई कंस्ट्रक्शन, रामपुर सक्तेसगढ़ के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय कुमार सिंह उर्फ छोटू पटेल ने स्वयं आगे बढ़कर समस्या के समाधान का बीड़ा उठाया। उन्होंने अपनी निजी जेसीबी मशीन लगवाकर मार्ग से जलभराव की समस्या के कारण जो परेशानी थी उसे दूर करने का कार्य शुरू कराया। घंटों की कड़ी मेहनत के बाद मार्ग से आवागमन संभव हो सका। पटेल के इस सराहनीय कार्य से अब राहगीरों को आवागमन में सुविधा हो गई है। सबसे ज्यादा राहत CHC आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को मिली है। अब एंबुलेंस और अन्य वाहन भी बिना किसी रुकावट के अस्पताल तक पहुंच सकेंगे। इस जनहितैषी कार्य के लिए क्षेत्रीय ग्रामीणों ने अजय पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। लोगों ने कहा कि ऐसे समाजसेवियों के कारण ही गांव की समस्याएं समय पर दूर हो पाती हैं। शहनाई परिवार से सत्येंद्र कुमारसिंह, अजय कुमार सिंह सिब्बू, अमरेश चंद्र, मनीष पटेल, स्थानीय शेखर करवल, कृष्णानंद केसरवानी, अमरेश दुबे, वीरेंद्र मौर्य, संजू मिश्रा, उपस्थित रहे

.......................................... राजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग - अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल एक की हालत गंभीर, सीएचसी से रेफर। राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग - अलग जगहों पर गुरूवार को सड़क दुर्घटना दो बाइक सवार घायल हो गये।एंबुलेंस से सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। वहां के चिकित्सक एक व्यक्ति की हालत गंभीर देख अन्यत्र रेफर कर दिए। लूसा गाँव निवासी 42 वर्षीय शिवप्रसाद पुत्र नचक, राजगढ़ बाजार में सड़क पार करते समय, अज्ञात बाइक के टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों के मदद से राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां के चिकित्सक इनकी हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु, जिला अस्पताल लोढ़ी सोनभद्र रेफर कर दिए। दुसरी घटना। संतनगर थाना क्षेत्र के ककरद गाँव निवासी 30 वर्षीय रविवार शंकर पुत्र रामगोपाल बाइक से राबर्टसगंज की तरह जा रहे थे, ददरा गाँव के सामने अज्ञात वाहन के टक्कर से घायल हो गये, राहगीरों के मदद से राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां इलाज किया जा रहा है। इस संबंध में ‌सीएचसी के चिकित्सक संत लाल ने बताया कि दो घायलों में से शिवप्रसाद की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया है

News Image

........................................... ब्रेकिंग ???? मीरजापुर। तत्कालीन डीएम दिव्या मित्तल IAS का भावनात्मक स्वागत, बोलीं - "पत्थरों पर नहीं, लोगों के दिलों में नाम होना चाहिए" मीरजापुर पहुंचीं तत्कालीन जिलाधिकारी एवं वर्तमान राजस्व विभाग विशेष सचिव दिव्या मित्तल का गुरुवार को जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन के बाद कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक के बाद कछवा पहुंचने पर जनसमुदाय ने फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। कछवां के सारनाथ महादेव मंदिर में दर्शन के दौरान उनके नाम का शिलापट्ट पर वे भावुक हो गईं और कहा, _"पत्थरों पर लिखे नाम समय के साथ मिट जाते हैं, लेकिन लोगों के दिलों में लिखा नाम कभी नहीं मिटता।" दिव्या मित्तल ने कहा कि मीरजापुर जनपदवासियों का स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.