7 फीट का मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप
डामड गंज
7 फीट का विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया इसकी सूचना वन विभाग को दी गई वन विभाग के कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से मगरमच्छ पर काबू पाया और ददरी बांध के गहरे जलाशय में छोड़ा गया प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात हलिया बाजार के महादेव बस्ती में आराम से टहलता हुआ राम इकबाल मौर्य के घर के पास 7 फुट का विशालकाय मगरमच्छ दिखाई पड़ा सौभाग्य से समय रहते लोगों की नींद खुलने से कोई बड़ा हादसा टल गया मगरमच्छ गृह स्वामी के घर में घुसने का प्रयास कर रहा था ग्रामीणों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए मगरमच्छ को अर्ध निर्मित शौचालय कक्ष में बंद कर दिया और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई घंटों मेहनत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ पकड़ा गया और मेजा ददरी बांध के गहरे जलाशय में छोड़ा गया
................................................. मिर्ज़ापुर ब्रेकिंग सक्तेशगढ़ का सिद्धनाथ का दरी जलप्रपात पर्यटकों के लिए खोल दिया गया हैं अहरौरा के लखनिया दरी पर अभी प्रशासन का लगा हैं ताला
.............................................. सराहनीय कार्यःमीरजापुर पुलिस दिनांकः09.07.2026 1. थाना पड़री पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता बरामद — थाना पड़री, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः09.07.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना पड़री पर मु0अ0सं0-193/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं अपहृता की बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष पड़री को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना पड़री पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः09.07.2026 को उप निरीक्षक अनिरूद्ध सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर झिंगुरा रेलवे स्टेशन के बाहर टैक्सी स्टैंड के पास से नामजद अभियुक्त आशीष पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम दुल्लहपुर थाना पड़री मीरजापुर को गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद किया गया । थाना पड़री पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । 2.थाना जिगना पुलिस द्वारा 48 पाउच अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार — अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः08.07.2026 को उप-निरीक्षक चन्द्रशेखर प्रसाद व लवकुश शुक्ला मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर छतरीपुर गांव के पास से एक अभियुक्त अजय बिन्द पुत्र मुरलीधर बिन्द निवासी ग्राम बजटा चकिया थाना जिगना जनपद मीरजापुर को झोले में रखे 48 पाउच/200ml अवैध देशी शराब बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जिगना पर मु0अ0सं0-172/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई । 3. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 20 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है — थाना को0कटरा-08 थाना चील्ह-01 थाना लालगंज-03 थाना चुनार-01 थाना अदलहाट-02 थाना अहरौरा-02 थाना मड़िहान-0
.................................................... मीरजापुर पुलिस प्रेस नोट दिनांक: 09.07.2026 अज्ञात व्यक्ति द्वारा ओटीपी प्राप्त कर अनधिकृत रूप से पीड़ित के खाते से ट्रांसफर की गयी धनराशि ₹ 60,000/- को थाना कछवां साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस — दिनांक 01.07.2026 को आवेदक रामबाबू पुत्र स्व0बद्रीप्रसाद निवासी सरावां थाना कछवां जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी के संबंध थाने पर लिखित तहरीर दिया जिसमें आवेदक द्वारा बताया गया कि अज्ञात ठग द्वारा OTP (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त कर धोखाधड़ी करते हुए उसके बैंक खाते से ₹ 60,000/- की धनराशि अनधिकृत रूप से ट्रांसफर कर ली गई । उक्त के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर थाना कछवां साइबर सेल टीम द्वारा कार्यवाही प्रारम्भ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में,अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कछवां साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान सम्बन्धित बैंक/मर्चेंट से समन्वय स्थापित कर ठगी की गयी धनराशि ₹60,000/- सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में वापस कराया गया । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाना स्थानीय पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं थाना कछवां साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया गया । साथ ही उसे साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा भविष्य में अन्य लोगों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया । थाना कछवां साइबर सेल टीम — निरीक्षक अमरजीत चौहान, प्रभारी निरीक्षक कछवां, मीरजापुर । उपनिरीक्षक शाहिद यादव व आरक्षी संजीत कुमार मौर्य, थाना कछवां, मीरजापुर
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.