सराहनीय कार्यःमीरजापुर पुलिस
दिनांकः 08.07.2026
1. थाना कछवां पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसला कर भगाने एवं दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार —
थाना कछवां जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 26.02.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कछवां पर मु0अ0सं0-16/2026 धारा 137(2),351(2),352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कछवां को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कछवां पुलिस द्वारा अपहृता को सकुशल बरामद कर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः 08.07.2026 को उपनिरीक्षक भारत सुमन मय पुलिस टीम द्वारा घटना से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र मंगरू निवासी ग्राम बंधवा थाना कछवां जनपद मीरजापुर को अन्तर्गत धारा 137(2),87,65(1) बीएनएस व 5J(II)/6 पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
2. थाना अदलहाट पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसला कर भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार —
थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 20.03.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-66/2026 धारा 137(2),87,351(3),352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक अदलहाट को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः 08.07.2026 को उपनिरीक्षक आशुतोष शुक्ला मय पुलिस टीम द्वारा घटना से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त रमन्त कुमार पुत्र गूड्डू प्रसाद निवासी बहादुरपुर थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को अन्तर्गत धारा 137(2),87,352,351(3) बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
3.जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 15 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —
थाना हलिया-03
थाना सन्तनगर-04
थान चुनार-04
थाना अदलहाट-03
थाना अहरौरा-01
..................................................... मीरजापुर पुलिस —प्रेस नोट— दिनांकः08.07.2026 “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत थाना को0शहर व को0देहात पर पंजीकृत 03 अभियोगों से सम्बन्धित 12 आरोपियों को करायी गयी कारावास एवं कुल ₹ 41,000/- के अर्थदण्ड की सजा — श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत पीयूष मोर्डिया-अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी व पूनम-पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर के निर्देशन में अपर्णा रजत कौशिक-पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में महिला सम्बन्धित अपराध सहित लूट, हत्या, डकैती, धर्म परिवर्तन, गोवध अधिनियम व अन्य जघन्य अपराधों में प्राथमिकता के आधार पर लगातार गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा अभियोजन की सशक्त एवं प्रभावी पैरवी करायी जा रही है । उक्त अभियान के क्रम में — a) थाना को0शहर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-381/2010 धारा 457,380 भादवि तथा मु0अ0सं0-237/2006 धारा 379,411 भादवि में पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी करते हुए गवाहों को मा0न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर गवाही कराई गई । अभियोजन अधिकारी-एपीओ जितेन्द्र यादव, विवेचक-निरीक्षक सियाराम व उपनिरीक्षक शकील अहमद, कोर्ट मुहर्रिर-मुख्य आरक्षी सुबेदार यादव व रिजवान खां तथा पैरोकार- आरक्षी गणेश प्रसाद द्वारा प्रभावी पैरवी की गई । जिसके परिणाम स्वरूप मा0न्यायालय(मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मीरजापुर- राहुल कुमार सिंह) द्वारा मु0अ0सं0-381/2010 से सम्बंधित 01 अभियुक्त-महेन्द्र सेठ पुत्र भोलानाथ सेठ निवासी अप्सरा सिनेमा की गली थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को जेल में बितायी गयी अवधि एवं ₹ 10,000 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया, अर्थदण्ड अदा न करने की दशा में 03 माह के साधारण कारावास तथा मु0अ0सं0-237/2006 से सम्बन्धित 01 अभियुक्त-गौरीशंकर पुत्र दुखरन निवासी कसधना थाना जिगना जनपद मीरजापुर को 01 माह 07 दिवस एवं ₹ 1000 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया, अर्थदण्ड अदा न करने की दशा में 01 दिवस के साधारण कारावास की सजा सुनायी गयी । b) थाना को0देहात पर पंजीकृत मु0अ0सं0-276/1999 धारा 5/26, 40/42 वन अधिनियम, 3 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम व धारा 379,411,353 भादवि में पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी करते हुए गवाहों को मा0न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर गवाही कराई गई । अभियोजन अधिकारी-एपीओ जितेन्द्र यादव, विवेचक-उपनिरीक्षक के0के0मिश्रा, कोर्ट मुहर्रिर-मुख्य आरक्षी सुबेदार यादव व रिजवान खां तथा पैरोकार-मुख्य आरक्षी मनोज यादव द्वारा प्रभावी पैरवी की गई । जिसके परिणाम स्वरूप मा0न्यायालय(मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मीरजापुर- राहुल कुमार सिंह) द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बंधित 10 नफर अभियुक्तों-1.बलिराम पुत्र घुरहू 2.जोखन पुत्र रामगरीब व 3.ललई उर्फ लकई पुत्र चुलबुल निवासीगण कोइरी का पूरा बरकछा खुर्द थाना को0देहात जनपद मीरजापुर, 4.लल्लन पुत्र जगरनाथ 5.यमुना पुत्र बब्बू राम 6.पारस पुत्र गंगा 7.लालबहादुर पुत्र बुद्धू 8.गोपी पुत्र बुद्धू 9.दशरथ पुत्र गंगा व 10.गुलाब पुत्र हरिदास निवासीगण बरकछा खुर्द थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को जेल में बितायी गयी अवधि एवं ₹ 3000-3000 के अर्थदण्ड(₹ 30,000/-) से दण्डित किया गया, अर्थदण्ड अदा न करने की दशा में 07 दिवस के साधारण कारावास की सजा सुनायी गयी ।
................................................. मीरजापुर पुलिस प्रेस नोट दिनांक 08.07.2026 यूपीआई के माध्यम से गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि ₹ 25,000/- को थाना ड्रमण्डगंज साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस— दिनांक 20.11.2025 को आवेदक अरुण कुमार चौरसिया पुत्र सुकरु चौरसिया निवासी देवरी दक्षिण थाना ड्रमण्डगंज जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी की सूचना थाना ड्रमण्डगंज साइबर सेल टीम को दी गयी, जिसमें आवेदक के खाते से गलती से यूपीआई के माध्यम से किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते ₹ 25000 /- ट्रांसफर हो गया । थाना ड्रमण्डगंज साइबर सेल टीम द्वारा आवेदक की शिकायत NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या- 33111250165857 के माध्यम से दर्ज कराते हुए जांच प्रारंभ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना ड्रमण्डगंज साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान धनराशि होल्ड कराया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि ₹ 25000/- को आवेदक के खाते में MRM PORTAL की सहायता से वापस कराई गई । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं थाना ड्रमण्डगंज साइबर सेल टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । तथा आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बताई गई । थाना ड्रमण्डगंज साइबर सेल टीम — निरीक्षक राजेश कुमार , प्रभारी निरीक्षक ड्रमण्डगंज, मीरजापुर । आरक्षी अमित कुमार, थाना ड्रमण्डगंज, मीरजापुर ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.