पति से कहासुनी करके, विवाहिता ने खाया जहर, हालत गंभीर, सीएचसी में भर्ती।
राजगढ़ मीरजापुर
राजगढ़ थाना क्षेत्र के खोराडीह गाँव में बुधवार के सुबह 8 बजे के लगभग विवाहिता ने पति से कहासुनी करके घर में रखा कीटनाशक जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर स्वजनों ने राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया।
खोराडीह गाँव निवासी 22 वर्षीय सरिता पत्नी दीपक, पति के द्बारा मोबाइल चलाने पर रोक लगाने से क्षुब्ध होकर जहर खा लिया। अपने कमरे जाकर उल्टियां करके अचेत हो गई। मौके पर पहुँचे स्वजन हालत गंभीर देख राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज किया जा रहा है।
इस संबंध में सीएचसी के चिकित्सक संत लाल ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत स्थिर है
........................................................................................ सर्पदंश से युवक अचेत, सीएचसी से रेफर। राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुर बरहो गाँव में सोमवार के सुबह सर्पदंश से युवक अचेत हो गया। आनन- फानन में स्वजन राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराये। जहां चिकित्सक युवक की हालत गंभीर देख, बेहतर इलाज हेतु अन्यत्र रेफर कर दिए। रामपुर बरहो गाँव निवासी 35 वर्षीय विजय पाल पुत्र, रघु पाल, पशुओं के लिए घर से कुछ दूरी पर खेत में घास काटने गये थे, जैसे ही घास काटने के लिए हाथ बढावा घास में छिपा विषैला सर्प डस लिया। जानकारी होते ही विजय घर के लिए भागे, और घर पहुंचे, पहुंचे अचेत हो गये। हालत गंभीर देख स्वजन राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराये, वहां के चिकित्सक प्राथमिक उपचार के बाद युवक के हालत में सुधार न होता देख, जिला अस्पताल लोढ़ी, सोनभद्र के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में सीएचसी के चिकित्सक संत लाल ने बताया कि युवक के हालत में सुधार न होता देख रेफर कर दिया गया है
................................................ लखनऊ: पूर्व ARTO ललित कुमार के लखनऊ घर पर विजिलेंस की रेड। 13 KG सोना, 9 KG चांदी सहित 20 करोड़ रुपए की ज्वेलरी मिली। 1.62 करोड़ रुपए कैश कई कमरों में छिपा मिला। 15 प्रॉपर्टियों के डॉक्यूमेंट्स मिले हैं
...................................................... ब्रेकिंग मिर्जापुर लोक निर्माण विभाग द्वारा बन रही सड़क में घटिया सामग्री का जमकर किया जा रहा उपयोग ग्रामीणों ने सीएम से की शिकायत जिला मुख्यालय से पचासी किलोमीटर की दूर हलिया ब्लाक के अतिपिछड़ा जगह देवरी से करौंदिया संपर्क मार्ग पर चल रहा निर्माण कार्य शिकायत में आरोप है कि 32 करोड़ के लागत का कराया गया टेंडर ठेकेदार द्वारा 40 प्रतिशत बिलों रेट पर टेंडर डालकर लिया गया है काम निर्माण कार्य में मैटेरियल गिट्टी वगैरह घटिया किस्म के मटेरियल का उपयोग मानक के विपरीत हो रहा निर्माण कार्य जिले के उच्च अधिकारियों से शिकायत के बावजूद नहीं हो सकी कार्यवाही अति पिछड़े क्षेत्र हलिया में मानक के अनुरूप कार्य कराए जाने की मांग।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.