लखनऊ
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से मिर्जापुर-गाजीपुर तक लिंक एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी...
प्रदेश सरकार ने विंध्य और मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे के प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया...
दोनों परियोजनाओं की डीपीआर अंतिम चरण में, जल्द कैबिनेट से मंजूरी की उम्मीद...
विंध्य एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ते हुए प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर और सोनभद्र तक जाएगा...
पूर्वांचल, विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जुड़ेंगे...
मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे हापुड़ से हरिद्वार तक विकसित किया जाएगा...
प्रदेश में देश का सबसे बड़ा इंटरकनेक्टेड एक्सप्रेसवे नेटवर्क तैयार होगा...
यात्रा समय में करीब 40% तक कमी और लॉजिस्टिक्स लागत घटने का अनुमान...
धार्मिक पर्यटन, औद्योगिक विकास और माल परिवहन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा...
यूपी में यमुना, आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल, बुंदेलखंड, गोरखपुर लिंक, गंगा और लखनऊ-कानपुर समेत एक्सप्रेसवे नेटवर्क का विस्तार जारी.
................................... मा0 मुख्यमंत्री ने विन्ध्याचल पहुंचकर माॅं विन्ध्यवासिनी देवी के दर्शन कर प्रदेशवासियो के कल्याण की की कामना विन्ध्य कारीडोर का भ्रमण कर किया निरीक्षण, कारीडोर में उपस्थित बच्चों से वार्ता कर उन्हें वितरित किया चाकलेट विन्ध्य पौध प्रसादम् स्टाल पर दर्शनार्थियो को पौध वितरित करते हुए विन्ध्य ब्राण्ड में बनाए गए सामाग्रियो का किया अवलोकन अष्टभुजा निरीक्षण गृह में लोक निर्माण विभाग के कार्यो व मा0 विधायकगण के द्वारा प्रस्तावित नए कार्यो की समीक्षा कर तत्काल प्रस्ताव शासन में भेजने का दिया निर्देश नए प्रस्तावित कार्यो की 15 जुलाई तक स्वीकृति करते हुए 15 अगस्त तक अवमुक्त करायेंगे जायेंगे धनराशि -मा0 मुख्यमंत्री मीरजापुर नगर व विन्ध्य नगरी की सड़को को बनाए स्वच्छ व सुन्दर-सड़क निर्माण कार्य में लाएं तेजी -योगी आदित्यनाथ मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री व मण्डलायुक्त ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर मा0 मुख्यमंत्री जी का किया स्वागत व अभिनन्दन-मन्दिर परिसर में जिलाधिकारी द्वारा भी प्रदान किया गया स्मृति चिन्ह मीरजापुर 08 जुलाई 2026- मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद भ्रमण के दौरान सबसे पहले विन्ध्याचल मोतिया झील पर स्थित हेलीपैड पर उतरने के पश्चात सीधे माॅं विन्ध्यवासिनी देवी धाम मन्दिर पर पहुंकर पूरे मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन कर मां विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा कारीडोर परिसर में भ्रमण कर अवलोकन किया गया। कारीडोर परिसर में स्थित विन्ध्य पौध प्रसादम्् के स्टाल पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को पौध वितरण किया तथा एन0आर0एल0एम0 समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए सामाग्रियो (विन्ध्य ब्राण्ड) के स्टाल पर जाकर निरीक्षण किया गया तथा रखे गए सामाग्रियो के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान कारीडोर में उपस्थित कुछ बच्चों को मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा चाकलेट भी वितरण कर उनका उत्साह वर्धन किया गया। इस अवसर पर मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्र जी द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी को चुनरी ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार द्वारा मन्दिर परिसर में स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इसके पूर्व उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सोहन लाल श्रीमाली जी के द्वारा हेलीपैड पर मा0 मुख्यमंत्री जी को अंगवस्त्रम प्रदान कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। तत्पश्चात मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने अष्टभुजा निरीक्षण में गृह सभागार में मण्डल के तीनो जनपदों के लोक निर्माण विभाग के परियोजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा जनपद सोनभद्र, मीरजापुर व भदोही के मा0 विधायकगण के द्वारा दिए गए नए कार्यो के प्रस्ताव की समीक्षा की गई। बैठक में मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं रसायन उर्वरक भारत सरकार एवं मा0 सांसद मीरजापुर अनुप्रिया पटेल, मा0 मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले उ0प्र0 आशीष पटेल, मा0 सांसद भदोही डाॅ विनोद बिंद, मा0 राज्यमंत्री समाज कल्याण संजीव गौड़, मा0 राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह, मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मा0 विधायक चुनार अनुराग सिंह, मा0 विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, मा0 विधायक मझवा सुचिस्मिता मौर्या, मा0 विधायक छानबे रिंकी कोल, मा0 विधायक राबर्टगंज भूपेश चैबे, मा0 विधायक घोरावल अनिल कुमार मौर्य, मा0 विधायक ज्ञानपुर विपुल दूबे, मा0 विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर, सदस्य विधान परिषद श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, एवं प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग अजय चैहान, एच0ओ0डी0 अशोक कुमार द्विवेदी, मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार के अलावा लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें। बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग अजय चैहान ने मा0 मुख्यमंत्री जी को बताया कि मण्डल में लोक निर्माण विभाग के द्वारा गत वर्षो के 1904 परियोजनाएं/कार्य है जिनमें से 775 कार्य पूर्ण करा लिए गए है, शेष कार्य को भी समय रहते पूर्ण करा लिया जाएगा तथा 80 प्रतिशत से ऊपर पूर्ण कार्यो को 31 जुलाई 2026 तक पूर्ण करा लिया जाएगा। मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं रसायन उर्वरक भारत सरकार एवं मा0 सांसद मीरजापुर श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी के द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी को 06 सड़को के निर्माण के लिए मांग पत्र सौंपा, जिसमें मीरजापुर-कछंवा-कछंवा रोड भैंसा मार्ग पर कछंवा कस्बे में बाईपास का निर्माण, बरैनी-गड़ौली-भोगाॅव-मुजेहरा-पुरजागीर की सड़क का चैड़ीकरण सुदृढ़ीकरण कार्य, चुनार विधानसभा में गंगा नदी के दोनो ओर बाढ़ के कारण डूब जाने वाली सड़को की ऊचाॅई बढ़ाने एवं सड़को का उच्चीकरण/चैड़ीकरण कार्य, चुनार कस्बे में गंगा पुल से एन0एच0-7 को जोड़ने वाली सड़क हेतु बाइपास निर्माण, राबर्टगंज रोड में ददरा पहाड़ी से कलवारी खुर्द (नहर पटरी वाली) तक सड़क का उच्चीकरण कार्य तथा हलिया के अन्दरूनी हिस्से में स्थित मतवार आदि को हलिया से जोड़ने वाली और वन विभाग के द्वारा निर्माण से रोकी गई सड़क का मांग पत्र/प्रस्ताव दिया। तत्पश्चात मा0 विधायक के द्वारा अपने-अपने विधान क्षेत्रो में दिए गए नए प्रस्तावित कार्यो के सम्बंध में विधानसभावार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान विधानसभा राबर्टगंज के मा0 विधायक के द्वारा दिए गए कार्यो में बताया गया कि ग्रामीण सड़क योजना के 312 कार्य, स्टेट हाइवे के दो कार्य, धमार्थ के दो कार्य, एम0डी0आर0/ओ0डी0आर0 के 05 कार्य, 41 कार्य लघु सेतु, लाजिस्टिक/इंडस्ट्रीयल के एक कार्य तथा रोड सेफ्टी के 08 कार्य प्रस्तावित किए गए। इसी प्रकार विधानसभा ओबरा के मा0 विधायक के प्रस्तावित कार्यो के बारे में बताया गया कि ग्रामीण सड़क योजना के 128 कार्य, दीर्घ सेतु, ओ0डी0आर0, एम0डी0आर0 के क्रमशः एक-एक कार्य, लघु सेतु केे 51 कार्य, धमार्थ कार्य के दो कार्य तथा रोड सेफ्टी के 13 कार्य प्रस्तावित है। जनपद मीरजापुर के विधानसभा नगर विधानसभा के मा0 विधायक रत्नाकर मिश्र द्वारा बाइपास फोरलेन व हेलीपैड के एक-एक कार्य, ग्रामीण सड़क योजना के 31 कार्य, धमार्थ कार्य के दो कार्य व एम0डी0आर0/ओ0डी0आर0 के 06 कार्य के प्रस्ताव दिए गए। इसी प्रकार विधानसभा चुनार के मा0 विधायक अनुराग सिंह के द्वारा ग्रामीण सड़क योजना के 53 कार्य, एम0डी0आर0/ओ0डी0आर0 के 04 कार्य, स्टेट हाइवे एवं हेलीपैड के एक-एक कार्य, लघु सेतु के 06 कार्य, रोड सेफ्टी के तीन कार्य प्रस्ता दिए गए। विधानसभा मझवां के मा0 विधायक सुचिस्मिता मौर्या के द्वारा बाइपास, हेलीपैड व रोड सेफ्टी के क्रमशः एक-एक कार्य, एम0डी0आर0/ओ0डी0आर0 के 08 कार्य, धमार्थ कार्य के दो कार्य, ग्रामीण सड़क के 23 कार्य तथा लघु सेतु के 09 कार्य प्रस्तावित है। विधानसभा मड़िहान के मा0 विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के द्वारा ग्रामीण सड़क योजना के 66 कार्य, लघु सेतु के 15 कार्य, रोड सेफ्टी के 07 कार्य, स्टेट हाइवे व हेलीपैड के एक-एक कार्य तथा एम0डी0आर0/ओ0डी0आर0 के दो कार्य प्रस्तावित है। विधानसभा छानबे के मा0 विधायक रिंकी कोल के द्वारा ग्रामीण सड़क योजना के 85 कार्य, लघु सेतु के 10 कार्य, एम0डी0आर0/ओ0डी0आर0 व हेलीपैड के दो-दो कार्य प्रस्तावित है। औराई विधानसभा के मा0 विधायक दीनानाथ भाष्कर के द्वारा प्रस्तावित कार्यो ग्रामीण सड़क योजना के 20, एम0डी0आर0/ओ0डी0आर0 के 07, लघु सेतु के 06 कार्य, हेलीपैड एक कार्य प्रस्तावित किए गए है। मा0 विधायक ज्ञानपुर विपुल दूबे के द्वारा ग्रामीण सडक योजना के 40 कार्य, लघु सेतु के 06 कार्य, धमार्थ कार्य के एक, एम0डी0आर0/ओ0डी0आर0 के 04 कार्य प्रस्ताव दिए गए है। बैठक में मण्डल के मा0 विधायकगण सहित सदस्य विधान परिषद व अध्यक्ष जिला पंचायत के द्वारा प्रस्तावित कार्यो के बारे में जानकारी ली गई तथा सेतु निर्माण से जुड़े प्रस्तावो पर विस्तृत चर्चा की गई। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सभी प्रस्तावित कार्यो का प्रस्ताव/स्टीमेट अविलम्ब सम्बन्धित जनपदो के जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त प्रस्तावों को शासन के समक्ष प्रस्तुत करना प्रस्तुत करे ताकि 15 जुलाई 2026 तक स्वीकृति प्रदान करते हुए 15 अगस्त 2026 तक निर्माण कार्य के लिए धनराशि अवमुक्त की जा सकें। मा0 मुख्यमंत्री जी ने मा0 विधायकगण से कहा कि सड़क एवं पुल निर्माण कार्य से जुड़े सभी प्रस्तावों पर अपने से सम्बन्धित मा0 सांसद से समन्वय स्थापित कर तत्काल प्रस्ताव उपलब्ध करा दें। बैठक में मा0 जनप्रतिनिधिगण के द्वारा उठाई गई रेलवे अंडरपास में जल भराव की समस्या को गम्भीरता से लेते हुए अधिकारियो को निर्देशित किया कि अडरपास में जल भराव की समस्या का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जल भराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए रेल मंत्रालय से समन्वय स्थापित कर समस्या का निराकरण कराया जाएगा। मा0 मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर के सड़को सहित विन्ध्यवासिनी देवी मन्दिर, अष्टभुजा एवं काली खोह मन्दिर की ओर जाने वाले सभी मार्गो को स्वच्छ व सुन्दर बनाते हुए स्मार्ट रोड की तर्ज पर सवारा जाए। उन्होंने कहा कि सभी सड़को को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के साथ ही मार्ग प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओ को विन्ध्य नगरी में बार-बार आने के लिए आकर्षित करें। जिला अध्यक्ष भाजपा लाल बहादुर सरोज, जिला अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिन्द, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा बालेन्दुमणि त्रिपाठी, बृज भूषण सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्याम सुन्दर केसरी, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका मीरजापुर मनोज जायसवाल, जिला अध्यक्ष युवा मंच उदय पटेल, नितिन विश्वकर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी व अपना दल एस व निषाद पार्टी के पदाधिकारियो के द्वारा हेलीपैड पर मा0 मुख्यमंत्री जी भेंटकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। पूरे कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक पूनम, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, ब्लाक प्रमुख अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी गुलाब चन्द्र, डिप्टी कलेक्टर संजीव कुमार यादव, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, जिला विकास अधिकारी राजीव शर्मा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुरेन्द्र कुमार वर्मा सहित लोक निर्माण विभाग के सभी अधिकारीगण उपस्थित रहें।
............................................ मिर्जापुर मिर्जापुर की पूर्व जिलाधिकारी एवं वर्तमान में राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत दिव्या मित्तल तीन दिवसीय शासकीय दौरे पर मिर्जापुर पहुंचेंगी। इस दौरान वह जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करेंगी तथा संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी लेंगी। दिव्या मित्तल अपने जिलाधिकारी कार्यकाल के दौरान जनसरोकारों को लेकर सबसे अधिक चर्चित अधिकारियों में रही हैं। उनकी कार्यशैली की पहचान आम जनता से सीधा संवाद, त्वरित निर्णय और संवेदनशील प्रशासन रही। पेयजल, विद्युत, सड़क तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी अनेक योजनाओं को उन्होंने धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे हजारों लोगों को सीधा लाभ मिला। सौम्यता, सहजता और सरल व्यवहार उनकी विशेष पहचान रही है। यही कारण है कि प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर आम नागरिकों तक आज भी उनकी अच्छी पकड़ और लोकप्रियता कायम है। मिर्जापुर में उनका आगमन एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है
.................................................... प्रदेश सरकार ने सुल्तानपुर में तैनात उप जिलाधिकारी करन सिंह को निलंबित किया! ???????? निलंबन अवधि में उन्हें मंडलायुक्त प्रयागराज कार्यालय से संबंध किया गया है। उन पर संभल की गुन्नौर तहसीलदार के पद पर रहते हुए भूमि आवंटन में गड़बड़ी का आरोप है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी होगी। करन सिंह तहसीलदार से एसडीएम के पद पर पदोन्नति पाने के बाद सुल्तानपुर में तैनात किए गए हैं। वह संभल की गुन्नौर तहसील में तैनात थे। उन पर आरोप है कि गुन्नौर के ग्राम सुखैला असदपुर में श्रेणी-5(3) के अंतर्गत दर्ज झाऊ के खाते में एवं श्रेणी-6(4) (रेता) की सरकारी भूमि को नियमविरुद्ध आवंटित कर दिया। संभल के डीएम अंकित खंडेलवाल ने इस संबंध में शासन को निलंबन की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट भेजी थी। इसमें भूमि आवंटन में नियमों की अनेदखी करने का आरोप लगाया गया है। भूमि आवंटन करने तथा अपने पद का दुरुपयोग करने के लिए दोषी बताया गया है। उन्हें निलंबित करते हुए मंडलायुक्त प्रयागराज कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.