News Express

ब्रेकिंग मीरजापुर चील्ह थाना क्षेत्र के विष्णुपट्टी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 14 वर्षीय किशोरी की मौत । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

ब्रेकिंग 
मीरजापुर 
चील्ह थाना क्षेत्र के विष्णुपट्टी गांव  में  संदिग्ध परिस्थितियों में 14 वर्षीय किशोरी की मौत । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया 

........................................... बिग ब्रेकिंग बेलन बरौंधा में रात्रि में सराफा व बर्तन व्यवसायी लालचंद सोनी के यहां आठ ताला तोड़कर दो शटर और एक चैनल खोलकर चोरों ने लंबी चोरी को अंजाम दिया सुबह होने पर गृह स्वामी को पता चला कि घर में तगड़ी चोरी हो चुकी है पुलिस प्रशासन को सूचना दिया मौके पर भीड़ जुटी है फारेशिक टीम का इंतजार हो रहा है

News Image

................................................... तालाब में जाल डालने पर मछली की जगह निकली बोरी; खोलते ही उड़े होश, मिले 26 पासपोर्ट मिर्जापुर कछवा क्षेत्र की घटना; गिट्टी भरी बोरी में डुबोए गए थे दस्तावेज, जांच में जुटी पुलिस मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कछवा थाना क्षेत्र के तुलापुर गांव स्थित एक तालाब से सोमवार को भारी संख्या में पासपोर्ट बरामद हुए हैं। तालाब से एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 26 पासपोर्ट मिलने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है और यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए सघन जांच शुरू कर दी है। मछली पकड़ने के जाल में फंसी बोरी प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना सोमवार दोपहर की है। तुलापुर गांव के कुछ स्थानीय मछुआरे रोज की तरह तालाब में मछली पकड़ने के लिए जाल डाल रहे थे। इसी दौरान उनके जाल में कोई भारी चीज फंस गई। काफी मशक्कत के बाद जब जाल को बाहर खींचा गया, तो उसमें एक बोरी निकली। मछुआरों ने जब उत्सुकतावश उस बोरी को खोला, तो उनके होश उड़ गए। बोरी के अंदर गिट्टी (पत्थर के टुकड़े) भरी हुई थी, ताकि वह पानी में डूबी रहे, और उसके बीच में दो दर्जन से अधिक पासपोर्ट छुपा कर रखे गए थे। कई जिलों के हैं बरामद पासपोर्ट मछुआरों द्वारा सूचना दिए जाने पर कछवा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी 26 पासपोर्ट्स को अपने कब्जे में ले लिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये बरामद पासपोर्ट मिर्जापुर के अलावा आसपास के जिलों जैसे वाराणसी, भदोही और अंबेडकरनगर के रहने वाले अलग-अलग लोगों के हैं। जांच के घेरे में 'कबूतरबाजी' और मानव तस्करी का एंगल तालाब में इतनी बड़ी संख्या में पासपोर्ट का मिलना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। आखिर इन पासपोर्ट्स को गिट्टी से भरी बोरी में डालकर पानी में क्यों फेंका गया? क्या इसके पीछे विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला कोई गिरोह (कबूतरबाज) शामिल है, या फिर यह मामला मानव तस्करी से जुड़ा है? इन सभी बिंदुओं को केंद्र में रखकर पुलिस बारीकी से तफ्तीश कर रही है। आधिकारिक बयान "तालाब से 26 पासपोर्ट बरामद होने के पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस टीम हर पहलू को खंगाल रही है। जांच में जो भी तथ्य और सुराग सामने आएंगे, उनके आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" — सदानंद सिंह, क्षेत्राधिकारी (CO

................................ आयुष्मान कार्ड की खराब प्रगति पर नाराज हुये जिलाधिकारी जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी पहुंचा सीएमओ आफिस योजना के नोडल अधिकारी अनुपस्थित मिर्जापुर। आयुष्मान कार्ड की खराब प्रगति व प्रदेश में खराब रैकिंग से पिछले स्पताह बैठक के दौरान जिलाधिकरी ने नराजगी जताई और कहा कि योजना में प्रगति लायी नही ते सब के खिलाफ विभागीय कार्यवाही किया जायेगा। उसके बाद मंगलवार को जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी सीएमओ आफिस पहुंचे जहां पर योजना के नोडल अधिकारी डॉ० मुकेश यादव अनुपस्थित मिले उसके बाद उन्होने जिला कार्यकम प्रबन्धक अजय व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर वीरेन्द्र चौधरी से जननी सुरक्षा योजना व आयुष्मान कार्ड योजना के विषय में सारी जानकारी ली जिसमें उन्हे बताया गया कि तेरह लाख के सापेख्क्ष अभी तक केवल सात लाख ही कार्ड बनाये गये जिले में इस समय लगभग 1000 से अधिक सेन्टरों को कार्ड बनाने की जिम्मेदारी दी गई लेकिन किसी भी केन्द्र पर कार्ड नही बनाया जा रहा है। इस समय जिले में केवल 100 से अधिक ही कार्ड रोज बनाये जा रहे है। लखनउ से वीसी होने का बहाना देकर पूरी जानकारी नही दी गई। उसके बाद डीपीएम से जननी योजना की सारी जानकारी लेने के बाद वे जिलाधिकारी को रिपोर्ट देने चले गये । .......................................... पारिवारिक कलह में विवाहिता ने खाया सिंदूर, हालत गंभीर सीएचसी में भर्ती। राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के खम्हरिया गाँव में मंगवाकर के दोपहर पारिवारिक विवाद के बाद एक 22 वर्षीय विवाहिता ने सिंदूर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर स्वजन तत्काल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। वहां इलाज किया जा रहा है। खम्हरिया गाँव निवासी 22 वर्षीय अनुराधा परिवार से कहासुनी करके कमरे में रखा सिंदूर खा लिया। लगातार उल्टियां करने लगी। हालत गंभीर देख स्वजन आनन - फानन में राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराये। जहां इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है इसी वर्ष इनकी शादी हुई है।इस संबंध में सीएचसी के चिकित्सक संत लाल ने बताया कि, महिला की इलाज के बाद हालत स्थिर है।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.