News Express

जनपदीय पुलिस द्वारा 03 नफर वारंटी गिरफ्तार

जनपदीय पुलिस द्वारा 03 नफर वारंटी गिरफ्तार
                 
मीरजापुर 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 06.07.2026 को थाना को0शहर, हलिया व जिगना पुलिस द्वारा 01-01 नफर वारण्टी (कुल 03 वारंटी) को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

......................................... ब्रेकिंग न्यूज, हलिया ड्रमंडगंज क्षेत्र के हलिया ड्रमंडगंज मार्ग स्थित ऊंटी गांव गड़बड़ा पुल के पास रविवार की देर रात आभूषण की दुकान से सोने चांदी के आभूषण चोरी।चोर दुकान से सौ मीटर दूर नैड़ी अदवा मार्ग के किनारे आलामारी का लाकर तोड़कर फेंका आभूषण पर किया हाथ साफ। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी।

...................................................... सर्पदंश से युवक अचेत, सीएचसी से रेफर। राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुर बरहो गाँव में सोमवार के सुबह सर्पदंश से युवक अचेत हो गया। आनन- फानन में स्वजन राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराये। जहां चिकित्सक युवक की हालत गंभीर देख, बेहतर इलाज हेतु अन्यत्र रेफर कर दिए। रामपुर बरहो गाँव निवासी 35 वर्षीय विजय पाल पुत्र, रघु पाल, पशुओं के लिए घर से कुछ दूरी पर खेत में घास काटने गये थे, जैसे ही घास काटने के लिए हाथ बढावा घास में छिपा विषैला सर्प डस लिया। जानकारी होते ही विजय घर के लिए भागे, और घर पहुंचे, पहुंचे अचेत हो गये। हालत गंभीर देख स्वजन राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराये, वहां के चिकित्सक प्राथमिक उपचार के बाद युवक के हालत में सुधार न होता देख, जिला अस्पताल लोढ़ी, सोनभद्र के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में सीएचसी के चिकित्सक संत लाल ने बताया कि युवक के हालत में सुधार न होता देख रेफर कर दिया गया है

News Image

.................................... लखनऊ: कल बीजेपी राष्टीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ NDA नेताओ की बैठक में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल।

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.