कानपुर
देर रात बर्रा एलिवेटेड ब्रिज पर दर्दनाक सड़क हादसा
ट्रैफिक सिपाही और ट्रक चालक की मौत
ट्रक की टक्कर से दोनों की दर्दनाक मौत
एक ट्रैफिक सिपाही घायल,
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सिपाही को अस्पताल में कराया भर्ती
बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा एलिवेटेड पुल का मामला
............................................. थाना को0देहात साइबर सेल टीम द्वारा गलती से गलत खाते में ट्रान्सफर धनराशि ₹ 15,000/- को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस मीरजापुर आवेदक फिरोज अंसारी पुत्र याकूब अंसारी निवासी ग्राम चन्दईपुर, थाना को0 देहात, जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई गलत UPI ट्रांजैक्शन की सूचना दिनांक 10.04.2026 को थाना को0 देहात की साइबर सेल में NCRP पोर्टल के माध्यम से दी गयी। जिनके द्वारा शिकायत संख्या 23104260069524 दर्ज करायी गयी । आवेदक द्वारा बताया गया कि ऑनलाइन भुगतान के दौरान उनसे भूलवश गलत UPI आईडी पर ₹15,000/- की धनराशि स्थानांतरित हो गयी थी, जिससे उन्हें आर्थिक क्षति हुई। इस संबंध में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना को0 देहात की साइबर सेल टीम द्वारा तत्काल जांच प्रारंभ की गयी। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना को0 देहात की साइबर पुलिस टीम द्वारा जांच के दौरान संबंधित बैंक/ व्यक्ति से समन्वय स्थापित कर गलत UPI ट्रांजैक्शन की ₹15,000/- धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया ।धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा थाना पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के उच्चाधिकारीगण एवं साइबर क्राइम टीम थाना को0 देहात की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन भुगतान के दौरान सावधानी बरतने तथा अन्य लोगों को भी साइबर ठगी से सतर्क रहने हेतु प्रेरित किया गया। साइबर सेल टीम थाना को0 देहात अमित मिश्रा,प्रभारीनिरीक्षकथाना को0 देहात, मीरजापुर । म0आ0 प्रियंका सिंह, थाना- को0 देहात, मीरजापुर
..................................... थाना चुनार पुलिस द्वारा 01 किलो 35 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार ल मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 06.07.2026 को प्रभारी-निरीक्षक विजय शंकर सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत दुर्गा जी मोड़ खोवा मण्डी के पास से मोटरसाइकिल सवार एक अभियुक्त करनल उर्फ सोनू पटेल पुत्र रामकेश पटेल निवासी ग्राम बाराडीह उदितनगर थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से 01 किलो 35 ग्राम अवैध चरस बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर मु0अ0सं0-289/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ।
.......................... थाना जमालपुर पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसला कर भगाने एवं दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 01.06.2026 को एक व्यक्ति द्वारा वादी की नाबालिग साली का कही गायब होने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-98/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक जमालपुर को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जमालपुर पुलिस द्वारा अपहृता को सकुशल बरामद कर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 03.07.2026 को उपनिरीक्षक ओम प्रकाश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा घटना से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त राम लखन बिन्द उर्फ घासी पुत्र महेन्द्र प्रसाद वियार निवासी मनोहरपुर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली को अन्तर्गत धारा 137(2),87,64(1) बीएनएस व ¾(1) पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.