सराहनीय कार्यःमीरजापुर पुलिस
दिनांकः 05.07.2026
1. थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग को शादी का झासा देकर दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार —
थाना राजगढ़, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 05.07.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री को शादी का झासा देकर दुष्कर्म के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना राजगढ पर मु0अ0सं0-110/2026 धारा 69 बीएनएस व ¾ पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक राजगढ़ को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना राजगढ़ पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 05.07.2026 को प्रभारी निरीक्षक बालमुकुन्द मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त भल्लू उर्फ विजय कुमार पुत्र भगावन उर्फ भगवानदास निवासी ग्राम सेमरा बरहो थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
2-जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 38 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —
थाना को0शहर-06
थाना विन्ध्याचल-04
थाना पड़री-06
थाना चिल्ह-02
थाना कछवां -01
थाना अदलहाट-01
थाना जमलापुर-02
थाना लालगंज-06
थाना हलिया-02
थाना ड्रमण्डगंज-02
थाना अहरौरा-04
थाना मड़िहान-02
...................................... डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया मिर्जापुर।भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने आज मिर्जापुर नगर के मकरी खोह वार्ड स्थित मुकेरी बाजार चौराहे पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक,प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं महान शिक्षाविद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण,पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।भाजपा नेता ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस दौरान भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता,अखंडता और सांस्कृतिक गौरव के लिए समर्पित रहा है। उनके विचार आज भी देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना के साथ डॉ. मुखर्जी द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।इस मौके पर नगर मंडल पश्चिमी अध्यक्ष नीतिन विश्वकर्मा,कार्यक्रम संयोजक सचिन जायसवाल,कार्यक्रम संयोजक आनन्द किशोर,सह संयोजक सुनील मिश्रा,पूर्व जिला मंत्री प्रीतम केसरवानी,महामंत्री सतोष जायसवाल,महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह रिचू,नगर मंत्री गोपाल अग्रवाल,अमरेश सोनकर,दीपा उमर,अजय रजक,मृत्युंजय त्रिपाठी जी,रूपा केशरी,राहुल सोनकर,अभिषेक यादव, मनोज गुप्ता, राकेश मौर्य,प्रकोप शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
................................. थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग को शादी का झासा देकर दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना राजगढ़, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 05.07.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री को शादी का झासा देकर दुष्कर्म के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना राजगढ पर मु0अ0सं0-110/2026 धारा 69 बीएनएस व ¾ पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक राजगढ़ को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना राजगढ़ पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांकः 05.07.2026 को प्रभारी निरीक्षक बालमुकुन्द मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त भल्लू उर्फ विजय कुमार पुत्र भगावन उर्फ भगवानदास निवासी ग्राम सेमरा बरहो थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.