वाह किस्मत-किस्मत की बात है????
????????
मुजफ्फरनगर में एक महिला से गलती से एसएसपी IPS संजय कुमार वर्मा के नंबर पर ₹299 का रिचार्ज हो गया।
एसएसपी साहब ने न केवल फोन पर बातचीत की, बल्कि तुरंत पैसे लौटाया। मानवता की एक सराहनीय मिसाल पेश की
.................................................. राजगढ़ के दरवान गाँव में जमीनी विवाद को लेकर चलीं लाठियां, दो महिलाऐं सहित पांच घायल। राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के दरवान गाँव में शुक्रवार के सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी , हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्ष लाठी डंडे लेकर आमने, सामने आ गए, दोनों पक्षों में जमकर चटकीं लाठियां। जिसमें दोनों पक्षो से दो महिला सहित पांच घायल हो गये। दरवान गाँव निवासी विजेंद्र पुत्र श्रीलालजी,व इनका पुत्र विक्रम घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने खेत की मेढबंदी कर रहे थे। पडोसी विजय पहुचकर रोकने लगा।कहा जमीन पर कोर्ट में आपत्ति लगी है। कोर्ट का फैसला आने पर खेत का कार्य होगा।दोनों पक्षो के बीच कहासुनी इतना बड़ गया कि लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट देख विजय की तरफ से पहुचीं उसकी माँ 40 वर्षीय सुनीता व 18 वर्षीय बहन, स्नेहलता व विजय घायल हो गये। विजेंद्र की तरफ से खुद विजेंद्र व 20 वर्षीय पुत्र विक्रम घायल हो गया। सूचना पर पहुचीं पुलिस स्थिति को नियंत्रित करते हुए सभी घायलों को उपचार हेतु राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज किया जा रहा है। इस संबंध में राजगढ़ थाना अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि दरवान गाँव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई, घायलों को इलाज के लिए सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है।तहरीर के आधार अग्रिम विविध कार्यवाई की जायेगी।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.