दिल्ली -
PM मोदी ने सचिवों के साथ बैठक की-
बैठक में Ease of Doing Business, Ease of Living और आत्मनिर्भर भारत को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई-
सचिवों ने PM को अपने-अपने मंत्रालयों की प्रमुख सुधार पहलों और भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी दी,
PM ने विभागीय सीमाओं से ऊपर उठकर Whole-of-Government दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया,
बेहतर समन्वय और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए PM GatiShakti प्लेटफॉर्म के व्यापक उपयोग की दिशा में और काम हो - PM
हर सरकारी योजना का वास्तविक असर आम लोगों के जीवन में स्पष्ट दिखना चाहिए-PM
**
उत्तर प्रदेश-
CM योगी ने वीसी में दिशा निर्देश जारी किए -
शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा वातावरण- CM
यूपीटीईटी-2026 के लिए व्यापक तैयारियां, 60 जनपदों के 955 परीक्षा केन्द्रों पर लगभग 20 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल,
दूसरे राज्यों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवागमन, सुरक्षा और प्रवास की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करें - CM
रेलवे स्टेशन, बस अड्डों से परीक्षा केन्द्र तक हर स्तर पर रहे सहायता व्यवस्था, कंट्रोल रूम रहें पूरी तरह सक्रिय- CM
मुख्यमंत्री योगी का निर्णय- सेवारत शिक्षकों के लिए एक विशेष टीईटी का भी होगा आयोजन !!
**
CM योगी कल सहारनपुर में स्कूल चलो अभियान 2026- 27 का शुभारंभ करेंगे, विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/ लोकार्पण करेंगे !
................................................... UP को मिले 29 नये IAS अफ़सर ???? IAS डा० विश्राम, अपर आयुक्त, मीरजापुर मंडल, मीरजापुर IAS अशोक कुमार कन्नौजिया, संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण, उत्तर प्रदेश IAS पुष्प राज सिंह, सचिव, विकास प्राधिकरण, गोरखपुर IAS संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुजफ्फरनगर IAS राज कुमार द्विवेदी, अपर आयुक्त, विन्ध्याचल मंडल, मीरजापुर IAS राकेश कुमार पटेल, अपर आयुक्त, लखनऊ मंडल, लखनऊ IAS सुशीला, अपर आयुक्त, कानपुर मंडल, कानपुर IAS आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि/रा), गोण्डा IAS वैभव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (वि/रा), कुशीनगर IAS विवेक श्रीवास्तव, सचिव, विकास प्राधिकरण, लखनऊ IAS योगा नन्द पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (नगर), अयोध्या IAS प्रदीप कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, सहारनपुर IAS अमित कुमार, अपर आयुक्त, मेरठ मंडल, मेरठ IAS पूनम निगम, उपसचिव, उ०प्र० लोक सेवा आयोग, प्रयागराज IAS डा० नितिन मदान, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रामपुर IAS हर्ष देव पाण्डेय, परीक्षा नियंत्रक, उ०प्र० लोक सेवा आयोग, प्रयागराज IAS शैलेन्द्र कुमार सिंह, विशेष कार्याधिकारी, यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, गौतमबुद्ध नगर IAS नरेन्द्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि/रा), लखीमपुर खीरी IAS संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सहारनपुर IAS पंकज वर्मा, सचिव, विकास प्राधिकरण, मुरादाबाद IAS विजय कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी एवं डी०डी०सी०, देवरिया IAS अतुल कुमार, अपर नगर आयुक्त, मुरादाबाद IAS अमित सिंह, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०, लखनऊ IAS प्रियंका सिंह, कमांडेंट, सेन्ट्रल सिक्यूरिटी ट्रेनिंग इन्स्टीट्यूट, लखनऊ IAS अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), कानपुर देहात IAS डा० सुनील कुमार वर्मा, अपर आयुक्त, राज्य कर, लखनऊ IAS गरिमा स्वरूप, विशेष कार्याधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, उत्तर प्रदेश IAS संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि/रा), हापुड़ IAS राकेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि/रा), लखनऊ ............................................................ दिल्ली - PM मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज 11 बजे होगी !! ** लखनऊ- CM योगी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी !! CM आज सहारनपुर में स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ करेंगे, CM विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास/ लोकार्पण भी करेंगे !! ** राहत की खबर - केंद्र सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹183.50 की कमी की !! भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में ₹3 प्रति लीटर की कटौती की है !! ** दिल्ली - जापान की PM सनाए तकाइची आज तीन दिवसीय दौरे पर भारत आएंगी , भारत जापान समिट, PM मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता समेत अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगी !
................................................ मिर्जापुर सड़क किनारे खड़ी डंपर ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार घुसा बाइक सवार की हालत गंभीर, वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर लगे सीसीटीवी कैमरे में हादसा हुआ कैद हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल राजगढ़ थाना क्षेत्र के पटेल नगर नदिहार बाजार का मामला
............................................. करंट की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ कलवारी जिस किसान ने अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए जीवनभर खेतों में पसीना बहाया, वही किसान बुधवार की सुबह अपनी फसल की सिंचाई करने निकला था। लेकिन किसी को क्या पता था कि खेत में लगा बिजली तार में प्रवाहित करंट लगने से किसान की मौत हो जाएगी। थाना क्षेत्र के कलवारी खुर्द गांव में बुधवार सुबह खेत में समरसेबल पंप चालू करते समय करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी 55 वर्षीय राज कुमार पटेल बुधवार सुबह अपने खेत पर समरसेबल पंप चालू करने गए थे। इसी दौरान वह विद्युत करंट की चपेट में आ गए और अचेत होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़िहान लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. आर.एस. वर्मा ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.