आपातकाल में जेल गए लोकतंत्र सेनानियों का भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने किया सम्मान
मीरजापुर।पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने आपातकाल के 51वी वर्षगांठ पर नगर के विभिन्न वार्डों में रहने वाले लोकतंत्र सेनानियों बरौंधा वार्ड के बालनाथ तिवारी,संगमोहाल निवासी नारायणदास गुप्ता के घर पहुंचकर अंगवस्त्र,माल्यार्पण और भगवत गीता देकर उन्हें सम्मानित किया।कांग्रेस शासन द्वारा देश के संविधान की हत्या कर और लोकतंत्र के इस काले अध्याय को लागू कर इन लोगों को जेल भेजे जाने की आप बीती को भाजपा नेता ने सुना।लोकतंत्र सेनानियों ने बताया कि आपातकाल के दौरान उन्हें संघर्ष का सामना करना पड़ा और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया गया।भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस ने देश में आंतरिक अशांति और राजनीतिक अस्थिरता का हवाला देकर आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी।देश के कई बड़े नेताओं जय प्रकाश नारायण,अटल बिहारी बाजपेयी,लालकृष्ण आडवाणी जैसे कई नेताओं को जेल में डाल दिया गया था,मीडिया को भी खबर छापने से पहले सरकार की अनुमति लेनी पड़ती थी,बिना मुकदमे के बड़ी संख्या में लोगों को जेलों में बंद कर दिया गया था।सरकार की नीतियों का विरोध करने पर मीरजापुर जिले से भी कई लोकतंत्र सेनाओं को कई महीने जेल में काटने पड़ी थी,आज ऐसे ही लोकतंत्र के सेनानियों के घर पहुंचकर आपातकाल की घटनाओं की आपबीती सुनी और उन सभी को सम्मानित करने का भी काम किया गया।इस मौके पर पश्चिमी अध्य्क्ष नितिन विश्वकर्मा,प्रीतम केसरवानी,प्रदीप सोनकर,महेश वर्मा,रामकुमार तिवारी,बाबूराम गुप्ता,अजय अग्रहरि,शिव कुमार पटेल,रमेश यादव,राजेश पाण्डेय,शिवांशु सिंह,कृष्ण कुमार सिंह,दीपा उमर,भोला सोनकर,शंकर बिंद,सुनील चौधरी,राहुल जैन,गोपाल अग्रवाल,पुनीत मिश्रा,आनंद किशोर,संजय जायसवाल,श्रीकिशन कसेरा,द्वारिका साहू,रविकर सिंह,काजू गुप्ता,सुनील मोदनवाल,मनोज गुप्ता,सुमन यादव सहित अन्य मौजूद रहें
............................................ PMO ने राम मंदिर ट्रस्ट से मांगा था चंदे का हिसाब, चंपत राय ने जांच का हवाला देकर कर दिया इनकार अयोध्या में श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी और जमीन खरीद के मामले में प्रधानमंत्री कार्यलय ने ट्रस्ट से पूरा वित्तीय ब्योरा मांगा था, पीएमओ के द्वारा लिखे गए गए पत्र पर जिला प्रशासन ने राम मंदिर ट्रस्ट से संपर्क किया, लेकिन एसआईटी जांच का वाला देकर प्रशासन को जानकारी देने से किया इनकार कर दिया था. PMO ने मांगा चंदे का हिसाब, राम मंदिर ट्रस्ट ने जांच का हवाला देकर किया इनकार। ................................................ ???? ब्रेकिंग न्यूज़ | मिर्जापुर ???? डगमगपुर चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर मौत! ????️ दो बाइकों पर सवार पांच युवक चुनार से मिर्जापुर जा रहे थे ???? विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने दोनों बाइकों को मारी जोरदार टक्कर ⏰ दोपहर करीब 1 बजे हुआ दर्दनाक हादसा ???? हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत ???? तीन गंभीर घायलों को चुनार स्थित एपेक्स हॉस्पिटल भेजा गया ???? सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जांच में जुटी ???? मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी ???? विस्तृत जानकारी का इंतजार, जुड़े रहें जगप्रकाश हिन्दी दैनिक के साथ .................................. Bareilly Breaking BSNL का बड़ा कदम, ₹259 से शुरू हुई हाईस्पीड फाइबर इंटरनेट सेवा गांव-गांव पहुंचेगा ब्रॉडबैंड, भारतनेट परियोजना को मिली रफ्तार बरेली वाणिज्य क्षेत्र में डिजिटल कनेक्टिविटी का विस्तार 100 Mbps से 250 Mbps तक के किफायती FTTH प्लान लॉन्च OTT सुविधाओं से लैस कई नए इंटरनेट पैकेज पेश भारतनेट उद्यमी बन युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल से कमाई का मौका दे रहा BSNL डिजिटल इंडिया मिशन को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम
....................................... एक्सीडेंटल जोन क्षेत्र में प्राथमिक चिकित्सालय के ऊची करण की मांग हुई तेज डामड गंज स्थानीय बाजार एवं घाटी दुर्घटना बहुत क्षेत्र के रूप में प्रसिद्ध है लेकिन लगभग 50 किलो मीटर के एरिया में पूर्ण रूप से सक्षम चिकित्सा की व्यवस्था नहीं है स्थानीय बाजार में एकमात्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है जो दोपहर 2:बजे के बाद कार्य बंद हो जाता है और बदहाल व्यवस्था है स्वास्थ्य केंद्र के मध्य में एक नाला बहता है जिसमें बरसात का पानी एवं बाजार का गंदा पानी बहता रहता है इसके लिए कई बार संबंधित विभाग को प्रार्थना पत्र दिया गया है लेकिन अपनी आदत के अनुसार संबंधित विभाग मौन है प्राप्त जानकारी के अनुसार आए दिन घाटी में दुर्घटना होते रहते हैं उनके चिकित्सा की कोई व्यवस्था नहीं है गंभीर रूप के मरीज एवं क्षेत्रीय मरीज के लिए एकमात्र जनपद हॉस्पिटल है वहां तक पहुंचते पहुंचते अधिकांश मरीजों की मौत हो जाती है स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्ची करण की भी मांग की गई है इससे संबंधित कई प्रार्थना पत्र संबंधित विभाग एवं जनप्रतिनिधियों को भी दी गई है लेकिन अभी तक उस समस्या से संबंधित कोई भी समाधान नहीं निकला है लोकप्रिय प्रदेश एवं केंद्र की सरकार है फिर भी ऐसी उदासीनता स्थानीय नागरिकों के समझ में नहीं आ रहा है क्षेत्र की जनता संबंधित विभाग से मांग करती है की जटिल जन समस्या को देखते हुए समस्या का समाधान करने क
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.