News Express

यूपी में वन विभाग में हुए बड़े पैमाने पर तबादलों के अंतर्गत, उन्नाव की प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) श्रीमती आरुषि मिश्रा जी को कैमूर वन्यजीव प्रभाग, मिर्जापुर में मिली तैनाती

यूपी में वन विभाग में हुए बड़े पैमाने पर तबादलों के अंतर्गत, उन्नाव की प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) श्रीमती आरुषि मिश्रा जी को कैमूर वन्यजीव प्रभाग, मिर्जापुर में मिली तैनाती

................................... ब्रेकिंग न्यूज मिर्जापुर मिर्जापुर में फर्जी दरोगा पकड़ा गया मिर्जापुर में खुद को महिला थाना प्रभारी बताने वाले एक युवक को पत्रकारों ने पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम शिवपाल खान बताया। हालांकि, सूत्रों के अनुसार उसका असली नाम अब्दुल बताया जा रहा है और वह Prayagraj (इलाहाबाद) का रहने वाला है।

....................................... एक बार फिर दो लोगों की जान बचाई नाविकों ने घाट पर लगे SDRF कहीं नहीं दिखे फिर से दो परिवार उजड़ते उजड़ते बचे विंध्याचल। पक्का घाट पर बुधवार सुबह करीब 9 बजे गोरखपुर निवासी आशीष मिश्रा और अनमोल पांडेय स्नान करते समय गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। हादसे के समय घाट पर SDRF और तैनात पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। डूबते युवकों की चीख-पुकार सुनकर घाट पर मौजूद नाविकों ने बिना देर किए नाव को ढकेल कर नाव की लग्गी से बचाई जान। चानिका निषाद उर्फ कल्लू गोताखोर, नाविक अर्जुन और एक माली ने सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से दोनों को सकुशल बाहर निकाला। उनकी तत्परता से दो परिवार उजड़ते-उजड़ते बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान घाट पर मौजूद पुलिसकर्मी भी चिल्लाते नजर आए कि "भाई कोई बचा लो, बचा लो..." लेकिन खुद पानी में उतरकर बचाव का प्रयास नहीं किया। नाविकों की बहादुरी से एक बार फिर साबित हुआ कि आपदा की घड़ी में स्थानीय नाविक ही सबसे पहले मदद को पहुंचते हैं। हालांकि इस दौरान नाविक की नाव भी डूबते डूबते बची स्थानीय लोगों ने नाविकों के साहस की सराहना की और प्रशासन से घाट पर बचाव दल की स्थायी तैनाती की मांग की।

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.