थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा स्नैचिंग के अभियोग से सम्बन्धित 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल तथा महिला की लॉकेट बरामद
मीरजापुर
थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर पर दिनांकः04.06.2026 को वादिनी ममता पत्नी सीताराम यादव निवासिनी सेमरी राजगढ़ जनपद मीरजापुर द्वारा पल्सर मोटरसाइकिल सवार 02 अज्ञात के विरूद्ध दिनांकः02.06.2026 को वादिनी के गले में पहनी हुई लॉकेट को झपट्टा मारते हुए छीनकर भाग जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-87/2026 धारा 304 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपराध में त्वरित कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक राजगढ़ को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना राजगढ़ पुलिस टीम द्वारा घटना के अनावरण हेतु भौतिक एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया । दिनांकः04.06.2026 को उपनिरीक्षक प्रेमचन्द्र सिंह यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर इन्द्रानगर पुलिया के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये पल्सर मोटरसाइकिल सवार 02 अभियुक्तों 1.राहुल पटेल पुत्र कैलाश पटेल निवासी रामसरवर थाना चुनार जनपद मीरजापुर व 2.राजकुमार बिन्द पुत्र विजय कुमार बिन्द निवासी बहरामगंज थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । जिनके पास से उपरोक्त घटना से सम्बन्धित एक अदद लॉकेट(पीली धातु), जामा तलाशी से 02 अदद मोबाइल फोन व ₹ 1330/- नगद तथा घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल वाहन संख्या UP63BE4031 को बरामद किया गया । थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1.राहुल पटेल पुत्र कैलाश पटेल निवासी रामसरवर थाना चुनार जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 20 वर्ष ।
2.राजकुमार बिन्द पुत्र विजय कुमार बिन्द निवासी बहरामगंज थाना चुनार जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 21 वर्ष ।
बरामदगी विवरण
01 अदद लॉकेट (पीली धातु)
01 अदद पल्सर मोटरसाइकिल वाहन संख्या UP63BE4031.
जामा तलाशी से 02 अदद मोबाइल फोन व ₹ 1330/- नगद
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-87/2026 धारा 304,317(2) बीएनएस थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर ।
आपराधिक इतिहास(अभि0राजकुमार बिन्द उपरोक्त)
मु0अ0सं0-336/2023 धारा 380,411,457 भादवि थाना चुनार जनपद मीरजापुर ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय
इन्द्रानगर पुलिया के पास से, दिनांकः04.06.2026 को समय 20:10 बजे ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक प्रेमचन्द्र सिंह यादव, थाना राजगढ़, जनपद मीरजापुर ।
मुख्य आरक्षी रणजीत सिंह व शिवेन्द्र सिंह, रिक्रूट आरक्षी अरुण कुमार ।
.............................................. थाना अहरौरा पुलिस द्वारा ₹ 15 हजार का इनामियां गैगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है दिनांकः05.06.2026 को थाना अहरौरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-88/2026 धारा 3(1) उ.प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप(निवारण)अधिनियम से सम्बन्धित ₹ 15 हजार के इनामियां वांछित अभियुक्त राहुल उर्फ राकेश पुत्र बृजभूषण निवासी भदावल थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया
.......................................... अज्ञात व्यक्ति द्वारा Whatsapp पर कॉल के माध्यम से की गयी ठगी की घटना से सम्बन्धित सम्पूर्ण धनराशि ₹ 13,000/- को थाना विंध्याचल साइबर सेल टीम द्वारा पीडित के खाते में कराया गया-ल मीरजापुर आवेदक मोहम्मद सिद्धीक अकबर पुत्र मोहम्मद जर्रार निवासी विजयपुर थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा Whatsapp पर कॉल के माध्यम से आवेदक का रिश्तेदार बताते हुए ईलाज कराने के नाम पर साईबर ठगी कर लेने के संबंध में NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या-33103260053662 दर्ज करायी गयी । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल साइबर सेल टीम द्वारा जांच की गई। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना विंध्याचल साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त प्रकरण में जांच के दौरान पैसे को होल्ड कराते हुए शिकायत कर्ता के खाते में सम्पूर्ण धनराशि ₹ 13,000 वापस कराये गये । खाते में पैसा वापस आने पर आवेदक द्वारा थाना पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के उच्चाधिकारियों एवं थाना विंध्याचल साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया,और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बताई गई। साइबर सेल टीम थाना विन्ध्याचल उ0नि0 अविनाश प्रकाश राय- थानाध्यक्ष विन्ध्याचल, मीरजापुर उ0नि0 अजय कुमार मिश्र- प्रभारी साइबर सेल थाना विन्ध्याचल,मीरजापुर । का0 विपुल कुमार- थाना विन्ध्याचल, मीरजापुर
............................................... थाना को0देहात पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः09.04.2026 को वादिनी सुन्दरा देवी पत्नी उपेन्द्र नाथ उर्फ जोखू निवासिनी नेवढ़िया घाट थाना को0देहात जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी के पति को पैसे के लेन देन की बात को लेकर अपने घर बुलाकर गाली गलौज देते हुए जान से मारने की नीयत से पेट में सब्जी काटने वाले चाकू से प्रहार कर गंभीर रुप से घायल कर देने तथा ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाजाधीन होने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-169/2026 धारा 109,352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक को0देहात को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 05.06.2026 को उप निरीक्षक तेरसू सिंह यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर डिंगुरपट्टी नेवढ़िया घाट तिराहा के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त दशरथ नन्दन उर्फ मट्टर पुत्र सदानन्द राम निवासी नेवढ़िया घाट थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.