News Express

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन  आरपीएफ जीआरपी को मिली सफलता 

Breking

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन

 आरपीएफ जीआरपी को मिली सफलता 

 आरपीएफ जीआरपी ने पकड़ी अवैध अंग्रेजी शराब 

 शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार 

 कार्रवाई में जुटी आरपीएफ और जीआरपी पुलिस 

 मामला आज सुबह 7:30 बजे रानी कमलावती ट्रेन का

......................................................... ड्यूटी पर सड़क हादसे में आशा कार्यकत्री की मौत, शव रखकर सीएचसी पर किया प्रदर्शन कछवां, मीरजापुर: ड्यूटी के दौरान हुए सड़क हादसे में स्थानीय आशा कार्यकत्री की दर्दनाक मौत के बाद साथी आशाओं का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित आशाओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दरवाजा बंद कर शव के साथ धरना शुरू कर दिया और जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग की। आयुष्मान लाभार्थी के घर जाते समय हुआ हादसा ग्राम बजहा निवासी लालदेई (45) पत्नी रामदुलार वर्मा अपने ग्राम सभा में एक आयुष्मान लाभार्थी को बुलाने घर जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। “आशाएं काम नहीं करतीं” वाली टिप्पणी से भड़का आक्रोश आशाओं का गुस्सा सिर्फ हादसे तक सीमित नहीं रहा। तीन दिन पहले मानदेय को लेकर हुए धरने के दौरान जिलाधिकारी की कथित टिप्पणी—‘आशाएं काम नहीं करतीं’—से आहत कार्यकत्रियों ने मृतका का शव सीएचसी में रखकर गेट बंद कर दिया। आशा संघ की अध्यक्ष रेखा सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जिलाधिकारी स्वयं आएं और देखें कि जमीनी स्तर पर आशाएं किस तरह जान जोखिम में डालकर काम करती हैं। लगभग तीन बजे मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सौंपा गया

.................................................. मीरजापुर ???? कछवां थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास सड़क हादसे में एक की मौत की सूचना आक्रोशित ग्रामीणों ने नाराज होकर किया सड़क/चक्का जाम कछवां वाया चुनार मार्ग पर लगा जाम

News Image

.................................................. छानबे विधायक का व्हाट्सएप नंबर हुआ हैक छानबे विधायक के नंबर से लोगों से की जा रही पैसे की मांग मीरजापुर | छानबे विधानसभा क्षेत्र की विधायक रिकी कोल का व्हाट्सएप नंबर हैक हो गया | सुबह से ही छानबे विधायक रिकी कोल के व्हाट्सएप नंबर से लोगों से पैसे की डिमांड की जा रही थी जिसकी जानकारी होने पर विधायक रिकी कोल ने कटरा थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई है| प्राप्त जानकारी के अनुसार कई लोगों से विधायक के व्हाट्सएप नंबर से पैसे की डिमांड की जाती रही जिसकी सूचना लोगों ने विधायक रिकी कोल को फोन के माध्यम से दी | विधायक ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए साइबर थाने में प्राथमिक भी दर्ज करा दी | अब यहां बड़ा प्रश्न चिन्ह यह उठता है कि जब इतने बड़े पद पर रहते हुए विधायक जैसे लोगों का व्हाट्सएप नंबर हैक हो सकता है तो आम नागरिकों के साथ क्या हो सकता है | पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए प्राथमिक दर्ज कर ली है और जांच में जुट गई है

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.