News Express

थाना जमालपुर पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, मौके से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

थाना जमालपुर पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, मौके से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
            
मीरजापुर 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा वाहनों की चोरी एवं बिक्री की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/वाहनों की बरामदगी सहित प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः04.06.2026 को उप निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह चौकी प्रभारी डवक मय पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग कर चन्दौली बार्डर नहर पुलिया बहदग्राम डबक के पास से मोटरसाइकिल सवार 02 अभियुक्तों 1.प्रियांशु विद्यार्थी उर्फ लकी पुत्र राघवेन्द्र विद्यार्थी व 2.विनीत कुमार पुत्र शिव कुमार उर्फ गुड्डू राम निवासीगण ग्राम पीथापुर थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली को चोरी की मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर प्लस बिना नम्बर प्लेट के साथ गिरफ्तार किया गया तथा मोटरसाइकिल पर पीछे बैठ अभियुक्त विनीत कुमार उपरोक्त के पास से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनके द्वारा चन्दौली अस्पताल के पास उक्त मोटरसाइकिल चोरी की गयी थी जिसका नम्बर प्लेट उखाड़ कर फेंक दिया गया था । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-100/2026 धारा 317(2),317(5) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया 

................................... ????ब्रेकिंग???? दिल्ली होटल के बाद अब बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, अब तक 10 मरीजों की मौत की खबर, कई की हालत गंभीर ....................................................... विग ब्रेकिंग अदलाहट थाना क्षेत्र के नारायणपुर चौकी अंतर गत बैकुंठपुर नारायणपुर जीवन श्री हॉस्पिटल में डाक्टर के लापरवाही से मरीज की हुई मौत मौके पर पहुंची पुलिस मामला अदलहाट थाना क्षेत्र का मामला परिजन हॉस्पिटल पर कर रहे हंगामा सूत्रों से मिली जानकारी ....................................................... *दिल्ली में खराब मौसम के चलते दिल्ली जा रही कई फ्लाइट्स ,लखनऊ डाइवर्ट की गईं ................................................... मिर्जापुर। नितिन दुबे ने रचा कीर्तिमान, जेईई एडवांस में नितिन दुबे ने हासिल किया 2545 रैंक, मिर्जापुर के रहने वाले नितिन दुबे, घर से दूर दिल्ली में रहकर की थी तैयारी, जेईई एडवांस निकालकर परिवार का नाम किया रोशन, इंदी पर्वतपुर गांव किसान परिवार से ताल्लुख रहते है नितिन दुबे।

................................................ लखनऊ उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव कराने को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है हाईकोर्ट ने सूबे में मौजूदा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल छह महीने के लिए आगे बढ़ाने के राज्य सरकार के फैसले पर नाराजगी जताते हुए राज्य निर्वाचन आयोग पर तीखे सवाल उठाए हैं. कोर्ट ने चुनाव आयोग को साफ निर्देश दिया है कि वह अदालत को बताए कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव किस तारीख को कराए जाएंगे..

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.