मिर्जापुर के साथ ही चित्रकूट के प्रभारी मंत्री बनाए गए मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी
भाजपा पदाधिकारियों, व्यापारियों ने जताई प्रसन्नता
मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों को सफलता पूर्वक पूरा कराना होगी प्राथमिकता:नन्दी
सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, शिकायत निवारण और विकास कार्यों की सीधी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी को जनपद मिर्जापुर के साथ ही चित्रकूट जनपद की जिम्मेदारी सौंपी है। अभी तक मंत्री नन्दी के पास जनपद मिर्जापुर के साथ ही बांदा जनपद का प्रभार था। वहीं नई सूची के अनुसार अब उन्हें मिर्जापुर के साथ बांदा की जगह चित्रकूट जनपद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री नन्दी को जनपद मिर्जापुर के साथ ही चित्रकूट जनपद का प्रभार सौंपे जाने पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ ही व्यापारियों, उद्यमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
करोड़ों भक्तों की आस्था के केंद्र एवं जगत जननी मां विंध्यवासिनी की नगरी मिर्जापुर के साथ ही व भगवान कामतानाथ की नगरी चित्रकूट जनपद का प्रभार सौंपे जाने पर औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने मुख्यमंत्री एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। मंत्री नन्दी ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले विकास कार्यों को धरातल पर उतारना एवं मिर्जापुर व चित्रकूट के व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना एवं उद्योग व व्यापार को बढ़ावा देना पहली प्राथमिकता होगी। मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रभारी जिलों में उद्योगों को बढ़ावा देने एवं जनहित की समस्याओं का समाधान करने के साथ ही मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों को सफलता पूर्वक पूर्ण कराने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
मंत्री नन्दी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास के साथ ही विरासत को संवारा जा रहा है। धार्मिक क्षेत्रों का विकास एवं सुंदरीकरण कार्य हमारे सरकार की प्राथमिकताओं में एक है। अपने आवंटित जिलों में नियमित दौरे करेंगे, जनसुनवाई करेंगे और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे।
.......................................... उत्तर प्रदेश- लखनऊ में आज भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हुई , बैठक में CM योगी आदित्यनाथ , DCM ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह मौजूद रहे , बैठक में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई !! ** लखनऊ- CM योगी नौ बजे आगामी पुलिस भर्ती परीक्षा, क़ानून व्यवस्था अन्य मामलों पर फ़ील्ड के अफ़सरों के साथ वीसी के माध्यम से बैठक करेंगे !
................................ लूट के लिए हुई थी कारोबारी परिवार (4 लोग) की हत्या, डेढ़ करोड़ के जेवर बने मौत की वजह प्रयागराज के साउथ मलाका में कारोबारी 70 वर्षीय वीरेंद्र कुमार वैश्य, उनकी पत्नी अनीता (65), बेटी मीनाक्षी (45), अभिषेक की हत्या लूट के इरादे से की गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि बेटे अभिषेक ने दोस्तों संग करीब डेढ़ करोड़ रुपये के जेवरात लूटे थे। बाद में हिस्सेदारी के विवाद में साथियों ने अभिषेक की भी हत्या कर दी।
................................ थाना कोतवाली क्षेत्र में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या का पुलिस ने 12 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। मुख्य आरोपी सनी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया प्रयागराज,बुधवार को पुलिस ने बताया 2 जून को मंजीत केसरवानी ने पुलिस को सूचना दी कि उनके मामा वीरेंद्र वैश्य का मकान 2 दिन से बंद है और अंदर से बदबू आ रही है। पुलिस ने ताला तोड़ा तो घर के अंदर वीरेंद्र वैश्य, उनकी पत्नी अनीता वैश्य और बेटी मीनाक्षी वैश्य के शव मिले। बेटे अभिषेक वैश्य का शव नीचे दुकान में पड़ा था। जांच में सामने आया कि मुंडीगंज निवासी सनी गुप्ता ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी सनी गुप्ता पुत्र रामबाबू गुप्ता को उसके घर महाबीरन गली, मुंडीगंज से गिरफ्तार किया। बरामदगी पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आलाकत्ल लोहे का पाइप, 1002.12 ग्राम पीली धातु, 360.56 ग्राम सफेद धातु और नकद 1000 रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में खुलासा आरोपी ने बताया कि मृतक अभिषेक वैश्य उसका दोस्त था। 31 मई 2026 को दोनों ने शराब पार्टी की और गहने लूटने का प्लान बनाया। शाम 5 बजे अभिषेक की बहन मीनाक्षी जैसे ही गिफ्ट की दुकान खोलने आई, दोनों ने रॉड से हमला कर दिया। फिर ऊपर जाकर माता पिता की भी हत्या कर दी। लालच में आकर सनी ने अभिषेक को भी मार डाला। सबूत मिटाने के लिए शवों पर डिटर्जेंट, सरसों का तेल डाला और पानी की टंकी में कपड़े, लैपटॉप, मोबाइल फेंक दिए। इस केस का खुलासा जनपदीय एसओजी टीम और नगर एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में किया। उप निरीक्षक सचिन तोमर, मुख्य आरक्षी विनोद दुबे सहित कुल 21 पुलिसकर्मी इस टीम में शामिल थे। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 103(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है। प्रयागराज के कोतवाली इलाके में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। 2 जून को एक ही परिवार के 4 लोगों, वीरेंद्र वैश्य, पत्नी अनीता, बेटी मीनाक्षी और बेटे अभिषेक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 12 घंटे में आरोपी सनी गुप्ता को मुंडीगंज से गिरफ्तार किया। आरोपी ने लूट के इरादे से दोस्त अभिषेक के साथ मिलकर पूरे परिवार को मारा, फिर लालच में अभिषेक को भी मार डाला। पुलिस ने 1 किलो से ज्यादा सोना, 360 ग्राम चांदी और हत्या में इस्तेमाल लोहे का पाइप बरामद किया है।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.