News Express

मीरजापुर के कछवां थाना पुलिस को शर्म आनी चाहिए पहले कोई मामला थाने पर पहुंचता है तो यह लापरवाही करते हैं

मीरजापुर के कछवां थाना पुलिस को शर्म आनी चाहिए पहले कोई मामला थाने पर पहुंचता है तो यह लापरवाही करते हैं  इंतजार करते हैं कि किस पार्टी से माल मिलेगा अनगिनत मामले क्षेत्र के अभी भी पेंडिंग में है विवाद का कारण पुलिस बनती है अधिकारियों को कुछ दिखाई सुनाई नहीं देता है जिसका कारण होता है कि कभी वह बड़ा रूप ले लेता है जैसे इस मासूम बच्चों के परिवार के सदस्य के मारपीट के बाद इलाज के दौरान मौत हो जाती है वही थानेदार अपना सीना तानने से बाज नहीं आते हैं अगर कोई खबर मीडिया कर्मी चलाता है तो यह नाराजगी व्यक्त करते हैं कछवां पुलिस चाहती है कि उनके हिसाब से खबरें चलाई जाए चोरी हो छिनैती हो किसी का अवैध रूप से कब्जा कराना हो अवैध खनन का मामला हो या मादक पदार्थ की बिक्री हो दुराचार जैसा संगीन मामला हो कुछ भी खबर कोई पत्रकार ना चलाये जैसे लगता है कि पत्रकारों को पुलिस महीना देती है कि उनके इशारे पर काम करें वहीं दर्जनों दलाल थाने से पाल रखे गए हैं जो कि हर मामले में सौदेबाजी करते हैं अधिकारी महोदय थाने के सीसी फुटेज देख ले और देखें कि कौन व्यक्ति रोज थाने पर क्यों आता है और पूरे दिन थाने पर रहता है अगर कभी कोई पत्रकार है पुलिस की विपरीत खबर लिखना है तो उसके खिलाफ पुलिस खुद ही तहरीर ढूंढना शुरू कर देती है दबाव में लेने के लिए पूर्व में कुछ पत्रकार इससे पीड़ित भी हुए हैं

.................................................. लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में प्रापर्टी कारोबारी संदीप सिंह की गोली मार कर हुयी हत्या का खुलासा STF व पुलिस की संयुक्त टीमो ने मुख्य आरोपी व उसके ड्राईवर को किया गिरफ्तार..। प्रापर्टी के विवाद व मुकदमे बाजी से परेशान होकर प्रापर्टी कारोबारी दिनेश यादव ने पांच लाख में भांडे के शूटरो से कराई थी संदीप की हत्या। फरार शूटरो की तलाश में जुटी STF टीम

.................................................. माननीय सभापति विधान परिषद श्री कुंवर मानवेंद्र सिंह ने सांविधानिक एवं संसदीय अध्ययन संस्थान की उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय शाखा विधान-परिषद के वर्ष 2026-2027 की कार्यकारिणी समिति के लिए संस्थान के वरिष्ठ सदस्य प्रो आद्या प्रसाद पाण्डेय को पुनः मनोनीत किया है। ज्ञातव्य है कि प्रो आद्या प्रसाद पाण्डेय इण्डियन इकोनॉमिक एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं तथा मणिपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं अर्थशास्त्र विभाग काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष भी रह चुके है।

News Image

........................................................... ब्रेकिंग न्यूज़ हेडिंग: मीरजापुर में हत्या के मामले में कछवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर: कछवां पुलिस ने हत्या के मामले में 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 31 मई को हुई मारपीट में घायल प्रेमशंकर की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान की टीम ने मुखबिर सूचना पर ग्राम विदापुर से संदीप कुमार, दिनेश कुमार, धीरज कुमार और अजय कुमार को पकड़ा। अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और 7 लाठी-डंडे भी बरामद हुए। पुलिस ने सभी को न्यायालय भेज दिया।

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.