News Express

दिल्ली में BJP मुख्यालय पर UP संगठन को लेकर बड़ी बैठक करीब 3 घंटे चली मीटिंग में संगठन में बड़े बदलाव पर चर्चा। सूत्रों के मुताबिक सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष और मोर्चा अध्यक्ष बदले जा सकते हैं।

दिल्ली में BJP मुख्यालय पर UP संगठन को लेकर बड़ी बैठक

करीब 3 घंटे चली मीटिंग में संगठन में बड़े बदलाव पर चर्चा।

सूत्रों के मुताबिक सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष और मोर्चा अध्यक्ष बदले जा सकते हैं।

................................................. महाराष्ट्र MLC चुनाव अपडेट ????????18 जून को विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, एक सीट उपचुनाव ????????सभी 17 सीटों पर INDIA गठबंधन उतारेगा उम्मीदवार ????????अगले 2 दिनों में उम्मीदवारों का ऐलान करेगा गठबंधन ????????एक जून तक होगा सभी सीटों पर नामांकन किन सीटों पर है चुनाव ➡️सोलापुर ➡️अहमदनगर ➡️ठाणे ➡️जलगांव ➡️सांगली-सातारा ➡️भंडारा ➡️यवतमाल ➡️पुणे ➡️भंडारा-गोंदिया ➡️रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग ➡️नासिक ➡️वर्धा-चंद्रपुर-गढ़चिरौली ➡️अमरावती ➡️उस्मानाबाद-लातूर-बीड़ ➡️परभणी-हिंगोली ➡️औरंगाबाद-जालना

........................................... दिल्ली: बीजेपी ने 4 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की. हरियाणा- अर्चना गुप्ता दिल्ली- हर्ष मल्होत्रा पंजाब- सरदार केवल सिंह ढ़िल्लो त्रिपुरा- अभिषेक देबरॉय

.............................................. आधुनिक इंडियन गैस एजेंसी विंध्याचल पर ओवररेटिंग का आरोप, उपभोक्ताओं में नाराज़गी मिर्जापुर। घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के बीच अब उपभोक्ताओं को ओवररेटिंग की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। जनपद मिर्जापुर के भटेवरा क्षेत्र में आधुनिक इंडियन गैस एजेंसी विंध्याचल की डिलीवरी गाड़ी पर निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये वसूलने का आरोप लगा है। उपभोक्ताओं के अनुसार उनके मोबाइल पर गैस सिलेंडर का सरकारी निर्धारित मूल्य 976 रुपये 50 पैसे का मैसेज प्राप्त हुआ, लेकिन डिलीवरी के समय एजेंसी कर्मियों द्वारा 1030 रुपये की मांग की गई। उपभोक्ताओं का कहना है कि यह खुलेआम ओवररेटिंग है और आम जनता के साथ अन्याय किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आज भटेवरा क्षेत्र में डिलीवरी करने पहुंची गाड़ी द्वारा अतिरिक्त रुपये लिए गए, जिसके सबूत भी उपभोक्ताओं के पास मौजूद हैं। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि गैस एजेंसी की मनमानी से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गैस वितरण के दौरान उपभोक्ताओं से तय कीमत से अधिक धनराशि वसूली जा रही है, जबकि सरकार द्वारा निर्धारित दर का स्पष्ट मैसेज उपभोक्ताओं के मोबाइल पर भेजा जाता है। इसके बावजूद अधिक राशि मांगना नियमों के खिलाफ बताया जा रहा है। उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की डिलीवरी निर्धारित सरकारी रेट पर ही सुनिश्चित कराई जाए, ताकि आम लोगों का आर्थिक शोषण रोका जा सके

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.