त्योहारों से पहले मीरजापुर पुलिस अलर्ट: दंगा नियंत्रण ड्रिल का पूर्वाभ्यास
एसपी के निर्देशन में पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, शस्त्रों की परखी क्रियाशीलता
मीरजापुर, 26 मई 2026। आगामी त्योहारों को देखते हुए जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मीरजापुर पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में सोमवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में दंगा/बलवा नियंत्रण मॉक ड्रिल का पूर्वाभ्यास कराया गया।
एएसपी के नेतृत्व में हुआ अभ्यास
अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह के नेतृत्व में हुए इस अभ्यास में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आपात व विषम परिस्थितियों में बलवाइयों, अराजकतत्वों व गड़बड़ी फैलाने वालों से सख्ती से निपटने की ट्रेनिंग दी गई।
शस्त्रों की क्रियाशीलता परखी गई
ड्रिल के दौरान दंगों से निपटने के लिए शस्त्रों व उपकरणों की क्रियाशीलता जांची गई। जवानों को विषम हालात में की जाने वाली कार्रवाई का अभ्यास कराया गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षक से रिक्रूट आरक्षी तक हुए शामिल
इस मॉक ड्रिल में निरीक्षक, उपनिरीक्षक, आरक्षी/मुख्य आरक
...................................... बड़ी खबर! NGT ने 1600 मेगावाट मिर्जापुर ताप विद्युत परियोजना को दी गई पर्यावरण मंजूरी पर अडानी पावर, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया
........................................... पूर्ण कालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का किया औचक निरीक्षण मीरजापुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीरजापुर के नवागत सचिव श्री आनन्द कुमार-11 ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर मीरजापुर का औचक निरीक्षण किए। दौरान निरीक्षण सचिव ने सम्प्रेक्षणगृह में प्रवासित किशोरो के बैरको, भोजनालय, भण्डारण, निरीक्षण किए। जनपद मीरजापुर, सोनभद्र एवं भदोही के सम्प्रेक्षण गृह में प्रवासित किशोरो से व्यक्तिगत मुलाकात किए। प्रवासित किशोरों से मुकदमों में पैरवी से सम्बन्ति विवरणों एवं अधिवक्ता होने अथवा न होने तथा दवा इलाज, पढ़ाई, खेलकूद, पेंटिंग, डान्स, बागवानी का प्रशिक्षण प्रतिदिन कराया जाना सन्तोषजनक नहीं पाया गया। अधीक्षक सम्प्रेक्षणगृह को निर्देशित किया गया कि अविलम्ब जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं उच्च अधिकारियों को अवगत कराने का पत्राचार करें और सम्प्रेक्षणगृह में प्रवासित किशोरो को उपरोक्त दवा इलाज, पढ़ाई, खेलकूद, पेंटिंग, डान्स, बागवानी का प्रशिक्षण प्रतिदिन कराया जाना सुनिश्चित करें और कृत कार्यवाही से अविलम्ब अवगत कराये। उन्होने किशोर सम्प्रेक्षगृह के पाकशाला का अवलोकन किए जिसमें प्रवासित 43 किशोरो के लिए दाल, बाटी, चोखा, सलाद, पापड़ तैयार किया गया था जिसकी गुणवत्ता परखने के लिए चखे और अधीक्षक को निर्देशित किए कि सम्प्रेक्षण गृह में प्रवासित किशोरों को सुबह का नास्ता और मेनू दिन के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदत्त किया जाए इसमें कोतहाई न हो और भण्डारण में मेनू के अनुसार सामग्री प्रर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थें। सचिव ने भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए अधीक्षक को यह भी निर्देशित किया कि पाकशाला व समस्त बैरकों एवं शौचालयों का नियमित रूप से साफ-सफाई कराया जाये। निरीक्षण में डाटा आपरेटर श्री रंजीत कुमार, सम्प्रेक्षण गृह अधीक्षक, पी०एल०वी० इरफान अंसारी एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे
.................................. UPI के माध्यम से गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि ₹ 5,000/- को थाना को0देहात साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस मीरजापुर आवेदक सुरेन्द्र नाथ दूबे पुत्र स्व0 अमरजीत दूबे निवासी बरकछां कलां, थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांकः 12.02.2026 को थाना को0देहात के NCRP पोर्टल पर अज्ञात व्यक्ति के खाते में गलती से 5,000 रू. का ट्रांजक्शन कर दिया गया था । जिसके सम्बन्ध में शिकायत दर्ज करायी गयी थी, जिसकी शिकायत सं0 33102260033592 के सन्दर्भ में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया । जिस पर थाना को0देहात साइबर क्राइम टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अग्रिम जांच प्रारम्भ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना को0देहात की साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान अज्ञात व्यक्ति के खाते में हुए ऑनलाइन ट्रांजक्शन की घटना से सम्बन्धित सम्पूर्ण धनराशि रू. 5,000/- को आवेदक के खाते में वापस कराया गया । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राइम टीम थाना को0देहात की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । थाना को0देहात साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया ।साइबर क्राइम टीम थाना को0देहात अमित मिश्रा,प्रभारी निरीक्षक, उ0नि0 तेरसू सिंह यादव, म0आ0 प्रियंका सिंह, थाना- को0 देहात, मीरजापुर
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.