UP में 29 PPS अफ़सर IPS बनेंगे !!
1998 से 2000 बैच के शोएब इकबाल, सत्यपाल सिंह, राहुल मिठास, आलोक कुमार शर्मा, राजकुमार, महेश सिंह अत्री, विनीत भटनागर, दीपिका अग्निहोत्री, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शशि शेखर सिंह, कुलदीप सिंह, ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, हरेंद्र प्रताप यादव, रफीक अहमद, बंशराज सिंह यादव, डॉ. कृष्ण गोपाल, मधुवन कुमार सिंह, कपिल देव सिंह, बलवंत कुमार चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, प्रीति बाला गुप्ता, विकास चंद्र त्रिपाठी, पूर्णेंदु सिंह, हरेंद्र कुमार, मार्तण्ड प्रताप सिंह, अभय नाथ त्रिपाठी, पवित्र मोहन त्रिपाठी, देवेश कुमार शर्मा, प्रशांत कुमार प्रसाद, डॉ. अरविंद कुमार, सिद्धार्थ वर्मा, विनय चंद्रा, राजेश कुमार भारतीय, शुभ्रा भास्कर और प्रवीण सिंह चौहान!!
..................................................... इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने सिविल कोर्ट परिसर के आसपास अवैध कब्जे हटाने के मामले में सुनवाई करते हुए वकीलों के व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जताई है। न्यायालय ने मामले में अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है, जिसका विस्तृत आदेश बाद में जारी किया जाएगा। सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने कहा कि उसने वकीलों द्वारा लाठियां बांटने के वीडियो देखे हैं। अदालत ने सिविल कोर्ट परिसर में पिछले एक सप्ताह से चल रही हड़ताल का भी संज्ञान लिया। कोर्ट ने टिप्पणी की कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के उल्लंघन पर आपराधिक अवमानना की कार्रवाई पर विचार किया जा सकता है। खंडपीठ ने पूछा कि क्या लाठियां बांटकर प्रशासन को वैधानिक कार्रवाई से रोका जा सकता है। सुनवाई के दौरान सेंट्रल बार के अध्यक्ष और महामंत्री ने भी अपना पक्ष रखा। यह सुनवाई न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राजीव भारती की पीठ में हुई। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट के निर्देश पर नगर निगम ने 17 मई से सिविल कोर्ट परिसर के आसपास अवैध चैंबर और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की थी। कार्रवाई के दौरान विरोध और पथराव की घटनाएं भी सामने आई थीं, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था।
....................................... हलिया ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के गड़बड़ा पुल के पास मझिगवां गांव में सोमवार की देर रात राम करन यादव व बलराम यादव के मड़हे में लगी भीषण आग।मड़हे में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख। बलराम यादव की पत्नी शशिकला ने गांव के ही तीन युवकों पर मड़हा जलाने का लगाया आरोप .................................................... बड़ी खबर प्रधानों की तरह जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों का भी कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी योगी सरकार जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों का 6 महीने के लिए कार्यकाल बढ़ा सकती 11 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल और ब्लॉक प्रमुखों का 19 जुलाई को खत्म हो रहा ब्लॉक प्रमुखों और जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ा के प्रशासक बनाए जाने की तैयारी
........................ ट्रैक्टर से टकराया बाइक सवार एक की मौत दूसरा घायल डामड गंज रफ्तार की मार आम जनता पर भारी पड़ रही है लोग रफ्तार और जल्दबाजी की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं असमय जान गवा रहे हैं इसी क्रम में बाइक सवार ट्रैक्टर से टकराया और दो लोग नगर में जा गिरे जिसमें एक की मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना ड्रमंडगंज क्षेत्र के अंतर्गत लालापुर सेमरा कलां संपर्क मार्ग पर सोमवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब ट्रैक्टर ट्राली से टकराते हुए बाइक सवार दो लोग नहर में गिरे। हादसे में एक की हुई मौत एक गंभीर रूप से घायल। मृतक बाइक सवार नागेश लालगंज थाना क्षेत्र के खोमर मैना गांव का बताया जा रहा निवासी। दोनों बाइक सवार लालापुर गांव स्थित अपने रिशतेदारी में आए थे
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.