थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा 07.058 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 25.05.2026 को उप-निरीक्षक सुरेश सिंह यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम नदिहार स्थित किसान इण्टर कालेज मोड़ के पास से 01 अभियुक्त मानसमणी जायसवाल पुत्र भोला प्रसाद जायसवाल निवासी कुन्दन का पुरवा थाना मऊगंज जनपद मऊगंज मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पिठ्ठू बैंग में रखे 07.058 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-84/2026 धारा 8/20(b)(ii) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया
....................................................... थाना जमालपुर पुलिस द्वारा बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना जमालपुर, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 22.05.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिक पुत्री के साथ छेड़खानी, धमकी व गाली-गलौज के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-92/2026 धारा 74,352,351(3) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी जमालपुर को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जमालपुर पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 25.05.2026 को उप निरीक्षक अमरनाथ यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त करन वियार पुत्र राजेन्द्र वियार निवासी भदावल थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 87,137(2) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
............................................ थाना लालगंज पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 26.05.2026 को उप-निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना लालगंज क्षेत्र से एक अभियुक्त हनुमान पुत्र हिन्चलाल निवासी तिखोर थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय कारतूस बरामद किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-203/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी
.......................................... थाना सन्तनगर पुलिस द्वारा अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 25.05.2025 को उप-निरीक्षक रामजन्म यादव मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना सन्तनगर क्षेत्र से अभियुक्त इन्द्रजीत पुत्र कल्लू कोल निवासी बहरछठ थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर को 01 अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सन्तनगर पर मु0अ0सं0-54/2026 धारा 4/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.