News Express

मीरजापुर पुलिस द्वारा कुल 02 नफर वारंटी गिरफ्तार

मीरजापुर पुलिस द्वारा कुल 02 नफर वारंटी गिरफ्तार
                 
मीरजापुर 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 23.05.2026 को थाना को0शहर पुलिस द्वारा 01 वारंटी व थाना चुनार पुलिस द्वारा 01 वारंटी (कुल 02 वारंटी) को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया

.................................... पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा थाना को0शहर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण तथा सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक निर्देश मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा थाना को0शहर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा थाना कार्यालय परिसर, साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, जनशिकायत डेस्क आदि का निरीक्षण किया गया । कार्यालयी निरीक्षण के दौरान अभिलेखीय को प्रविष्टियों को अद्यावधिक पूर्ण करने के निर्देश दिए गये । थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ विनम्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए उनकी समस्या सुनकर समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये गये । निरीक्षण के इसी क्रम में थाना परिसर में निरूद्ध माल मुकदमाती वाहनों के उचित रख-रखाव, बैरक, भोजनालय आदि का जायजा लेकर साफ-सफाई हेतु तथा थाना क्षेत्रांतर्गत भीड़ भाड वाले स्थानों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, कस्बों आदि स्थानों पर पैदल गश्त करते हुए सतर्क दृष्टि रखने, रात्रि गश्त नियमित रूप से करने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की नियमित चेकिंग करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये

.......................................... लखनऊ: लखनऊ में यूपी बिजली आपूर्ति एवं राजस्व व्यवस्था को लेकर शक्ति भवन में बड़ी समीक्षा बैठक। यूपी में लगातार बिजली कटौती से जनता बेहाल, कई जिलों में सप्लाई व्यवस्था फेल। राजधानी लखनऊ के कई गली-मोहल्लों में बिजली कटौती के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन। यूपी के कई जिलों में लगातार ट्रिपिंग और बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान। शक्ति भवन में UPPCL अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल के नेतृत्व में अहम बैठक संपन्न। UPPCL MD नितीश कुमार समेत बिजली विभाग के कई बड़े अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी। ट्रिपिंग संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान पर UPPCL अध्यक्ष ने दिए दिशा-निर्देश। उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश। कई जिलों में बिजली सप्लाई बाधित होने पर विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। डॉ. आशीष कुमार गोयल बोले- जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति देना विभाग की प्राथमिकता

.............................................. थाना को0शहर पुलिस द्वारा 06 वर्ष के गुमशुदा बालक को उसके परिवार को सकुशल किया गया सुपुर्द मीरजापुर ऑपरेशन मुस्कान” के तहत अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा गुमशुदा/अपहृता की सकुशल बरामदगी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया था । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0शहर के मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा 06 वर्ष के गुमशुदा बालक उमेश पुत्र बहादुर निवासी केटवपुरवा लच्छापट्टी थाना को0देहात मीरजापुर को सकुशल उसके माता अनीता देवी को सुपुर्द किया गया । परिजनो द्वारा बताया गया कि उक्त बालक सुबह खेलते हुए घर से कही चला गया था । परिजनों द्वारा गुम उपरोक्त बालक को पाकर मीरजापुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.