News Express

पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में व्यापार मण्डल की बैठक कर सुनी गयीं उनकी समस्याएं, साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक तथा सुरक्षा व सहयोग का दिया गया भरोसा

पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में व्यापार मण्डल की बैठक कर सुनी गयीं उनकी समस्याएं, साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक तथा सुरक्षा व सहयोग का दिया गया भरोसा
    
मीरजापुर 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा नितेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक नगर के साथ पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यावासिनी सभागार कक्ष में जनपद के सर्राफा व्यवसायियों एवं व्यापार मण्डल के पदाधिकारीगण के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा सुरक्षा व सहयोग का भरोसा दिया गया । प्रत्येक व्यापारी बन्धु से वर्ता कर उनके समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी की गयी एवं उन्हें दूर करने के लिये हर संभव प्रयास करनें की बात कही गयी । सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रत्येक व्यपारी प्रतिष्ठानों/दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने की अपील की गयी तथा साइबर फ्राड से बचाव हेतु आवश्यक सूझाव दिये गये । किसी प्रकार के साइबर अपराध या फ्राड होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस व साइबर हेल्प लाइन 1930 पर सूचित करने हेतु बताया गया 

............................................. जनपदीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थानों पर आने वाले आमजन की सुनी गयी समस्याएं मीरजापुर शासन के निर्देशानुसार (प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार) जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया । उक्त समाधान दिवस के अवसर पर "आर.पी. सिंह" पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा थाना को0शहर पर तथा पवन कुमार गंगवार जिलाधिकारी मीरजापुर द्वारा थाना मड़िहान पर जनता की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित को निरस्तारित हेतु निर्देशित किया गया इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा थाना अदलहाट पर, क्षेत्राधिकारी सदर व तहसीलदार द्वारा थाना कछवां पर, क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा थाना हलिया पर, उप जिलाधिकारी द्वारा थाना ड्रमण्डगंज पर, क्षेत्राधिकारी चकबन्दी द्वारा थाना जिगना पर, तहसीलदार द्वारा थाना लालगंज पर, नायब तहसीलदार द्वारा थाना अहरौरा पर सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण एवं राजस्व विभाग के अऩ्य अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ थाने पर आने वाले आमजन की समस्याओं को सुनकर मौके पर निस्तारण कराया गया तथा शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर रवाना किया गया । थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थानावार विवरण निम्नवत् है। थाना को0शहर पर 09 प्रार्थना पत्र प्राप्त 02 निस्तारित, को0कटरा पर 07 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना विन्ध्याचल पर 12 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना को0देहात पर 23 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना चील्ह पर 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना कछवां पर 13 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना पड़री पर 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना लालगंज पर 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना हलिया पर 30 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना जिगना पर 49 प्रार्थना पत्र प्राप्त 12 निस्तारित, थाना सन्तनगर पर 15 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना ड्रमण्डगंज पर 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना चुनार पर 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना अदलहाट पर 07 प्रार्थना पत्र प्राप्त 02 निस्तारित, थाना जमालपुर पर 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना मड़िहान पर 14 प्रार्थना पत्र प्राप्त 03 निस्तारित, थाना अहरौरा पर 14 प्रार्थना पत्र प्राप्त व थाना राजगढ़ पर 04 प्रार्थना पत्र प्राप्त शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को रवाना किया गया ।

News Image

................................... थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना राजगढ़, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 07.05.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिक पुत्री को बहला-फुसला के भगाने, के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-65/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी राजगढ़ को निर्देश दिए गए उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना राजगढ़ पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 23.05.2026 को उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त हरिओम उर्फ शनि पुत्र चन्द्रबली उर्फ घूसे निवासी सेमरा बरहो (मड़ईपुर) थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87 बीएनएस में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया

.............................. थाना अहरौरा पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 23.05.2026 को उप-निरीक्षक संजय कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्र से एक अभियुक्त देवराज तिवारी पुत्र रघुवंशमणी तिवारी ग्राम चेहरा थाना जिगना जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय कारतूस बरामद किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-108/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी ।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.