News Express

दिल्ली - PM मोदी से आज अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो मुलाक़ात करेंगे !! ** पेट्रोल- डीजल- CNG के दाम बढ़े- पेट्रोल की कीमत 87 पैसे और डीजल की कीमत 91 पैसे बढ़ी , CNG के दामों में 1 रुपया प्

दिल्ली -

PM मोदी से आज अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो मुलाक़ात करेंगे !! 


**

पेट्रोल- डीजल- CNG के दाम बढ़े-

पेट्रोल की कीमत 87 पैसे और डीजल की कीमत 91 पैसे बढ़ी , CNG के दामों में 1 रुपया प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है 

....................................... उत्तर प्रदेश के मथुरा में कॉकरोच जनता पार्टी का असर उस वक्त देखने को मिला जब दीपक शर्मा नाम का युवक अचानक नगर निगम के दफ्तर में कॉकरोच बनकर पहुंच गया। दीपक शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता हैं, शुक्रवार को उन्होंने यमुना नदी के प्रदूषण और मथुरा में फैली गंदगी के विरोध में अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया. सामाजिक कार्यकर्ता दीपक ‘कॉकरोच’ का रूप धारण कर नाचते-गाते निगम परिसर में पहुंच गए। उन्हें देखकर अधिकारी, कर्मचारी और आम लोग हैरान रह गए. कॉकरोच बनकर दीपक शर्मा का विरोध प्रदर्शन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कॉकरोच की तरह सीढ़ियों पर रेंगते हुए नाचते और गाते दिख रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि "यमुना प्रदूषण और शहर की गंदगी से मुंह मोड़े बैठे नाकारा अधिकारियों की आंखें खोलने के लिए मुझे यह रूप धारण करना पड़ा. जब हम जैसे युवा तथ्य लेकर न्यायालय जाते हैं, तब ऊंचे पदों पर बैठे जिम्मेदार लोग हमें ‘कॉकरोच’ कहकर मुद्दे को नजरअंदाज करते हैं.

.............................................. UP विधानसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव, UP में पहली बार प्रधान चुनाव तक बनेंगे प्रशासक... 26 मई तक होगी प्रशासकों की नियुक्ति #UttarPradesh #BreakingNews

.......................................... मीरजापुर: विकास खंड पटेहरा कला के अन्तर्गत देवरी उत्तर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के धन का दुरूपयोग का मामला आया है। एक शिकायतकर्ता पारस नाथ मौर्य के द्बारा की गई शिकायत पर माननीय हाईकोर्ट के आदेश पर जिलाधिकारी के द्बारा सयुक्त टीम ए, ई बाणसागर ,बेसिक शिक्षा विभाग सहायक, आडिट विभाग जांच टीम गठित कर‌ शुक्रवार को ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की जांच के लिए रवाना किया। जांच टीम के द्बारा विंदुवार जांच किऐ जाने पर, ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में अनेक गंभीर अनियमितता उजागर हुऐ है। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि ग्राम पंचायत में विकास कार्य के नाम पर सरकारी धन का बंदरवाट किया गया है। कई विकास कार्यों के नाम पर धनराशि निकाली गई, लेकिन धरातल पर कार्य नहीं कराये गये।कार्य अधूरा छोड़ दिऐ गये। कागजों पर कार्य पूर्ण दिखा दिया गया। पुरे पंचवर्षीय में सरकारी धन भुगतान कराके ग्राम सचिव व ग्राम प्रधान आय से संपत्ति अर्जित कर लिए। ग्राम पंचायत अपने बदहाली पर रोता नजर आ रहा है। त्रिगठित टीम शिकायत पर जब ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में कराये गये री -बोर की जांच करने पहुचीं तो, री, बोर तो था। लेकिन समरसेबल गायब था। फाईल एमबी बुक में समरसेबल के नाम पर भारी रकम भुगतान कराऐ गये थे। समरसेबल लगवाया ही नहीं गया।सोख्ता गड्ढा के नाम लाखों रुपए भुगतान कराये गये। आधे कार्य भी धरातल नहीं पाए गए। कल्लू के घर के सामने हैंंडपंप समरसेबल व री -बोर के नाम पर लाखों रुपए भुगतान कराये गये। लेकिन कल्लू के घर के सामने री -बोर का अता -पता नहीं पूर्व प्रधान के द्वारा कराया गया काम को दिखाया जा रहा है काम दिखाकर सरकारी धन का बंदर बाट किया गया 40, स्ट्रीट लाइट के लिए काफी सरकारी धन भुगतान कराया गया।किसी भी खंभे पर स्ट्रीट लाइट नही मिला, सिर्फ पांच स्ट्रीट लाइट जांच प्रांत पाया गया इंटरलॉकिंग मार्ग के लिए काफी मात्रा में निकाले गए धन का बंदरवाट किया किया गया। ग्राम पंचायत में इंटरलॉकिंग मार्ग तो था। लेकिनआधा अधूरा था। घटिया सामान से बनवाया गया है। ज्यादातर मार्ग ध्वस्त दिखाई दिया । जांचकर्ता टीम को विभिन्न योजनाओं में खामियां ही खामियां मिली। जिससे साबित होता है कि संबंधित पुरे पंचवर्षीय में ग्राम पंचायत के विकास के नाम पर सरकारी धन को झाड़ू लगाकर लूटा है। लूटकर माले माल हो गये हैं। वही ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में आये विकास कार्य का धन अवैध तरीके से भुगतान कराके, ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव आय से अधिक संपत्ति के मालिक हो गये हैं। ग्राम सचिव विगत वर्षों में मुख्यालय मीरजापुर में बेस किमती जमीन खरीद कर चार फ्लोर मकान बनवा ली है। जिसकी अनुमानित किमत करोड़ों में है। जो वेतन के कमाई से नामुमकिन है। शिकायत कर्ता ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई व सरकारी धन की रिकवरी की मांग की है। वही जांचकर्ताओं के द्बारा जांच रिपोर्ट पेश करने पर प्रशासनिक कार्वाई तेज हो सकती है। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.