करनपुर व मड़वा धनावल जंगल में लगी भीषण आग,सुलग रहा जंगल
हलिया
ड्रमंडगंज वनरेंज के करनपुर व मड़वा धनावल जंगल में मंगलवार दोपहर में आग लग गई।तेज हवाओं के चलने से आग जंगल के कई हिस्सों में तेजी से फैल गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी देर शाम तक वनविभाग की टीम आग बुझाने जंगल में नही पहुंची।तेज हवाओं के चलने से आग पहाड़ के ऊपरी हिस्से में तेजी से फैलने लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि आग सीमावर्ती मध्यप्रदेश के जंगलों से बढ़ते हुए करनपुर व मड़वा धनावल पहाड़ तक पहुंच गई।आग की चपेट में आने से जंगल के हरे भरे तेंदू,पलाश,नीम, अर्जुन,सलई, सिद्ध,बांस आदि पेड़ पौधों जलकर राख हो रहे हैं। जंगलों में तेजी से आग फैलने से वन्यजीवों पर भी खतरा मंडराने लगा है। वहीं इस संबंध में क्षेत्रीय वन अधिकारी ड्रमंडगंज से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ बता रहा था
................................................... Chandauli News: चंदौली के नौगढ़ इलाके में संदिग्ध हाल पंखे से लटककर विवाहिता ने दी जान: पति से चल रहा था अनबन, जांच में जुटी पुलिस
................................. Breaking News भीषण गर्मी में लालगंज एवं दुबार बाजार सहित मुख्य क्षेत्रों में बिजली की कटौती उमस से परेशान जनता सड़कों पर..! पावर हाउस की ओर प्रस्थान कर रही परेशान जनता, दुबार पावर हाउस ग्रामीणों ने घेरा । बिजली नहीं चालू हुई तो हो सकती है लॉ एंड ऑर्डर की समस्या । The Reports Podcast TRP News चीफ़ दुर्लभ त्रिपाठी
........................................... अदाणी पावर प्लांट के कर्मचारी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर पश्चिम बंगाल के युवक का शव फंदे से लटका मिला मड़िहान थाना क्षेत्र के ददरी जंगल स्थित निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट परिसर में मंगलवार की रात उस समय सनसनी फैल गई, जब प्लांट में कार्यरत 35 वर्षीय कर्मचारी का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही साथी कर्मचारियों में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते पूरे परिसर में मातम जैसा माहौल छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी युवक के रूप में बताई जा रही है, जो रोजी-रोटी की तलाश में अपने परिवार से दूर मीरजापुर आया था। परिजनों को जब घटना की सूचना मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट में कार्य करने वाला उक्त कर्मचारी मंगलवार की शाम तक अपने साथियों के साथ सामान्य रूप से काम करता दिखाई दिया था। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि रात होते-होते ऐसा दर्दनाक मंजर सामने आएगा। देर रात जब साथी कर्मचारियों ने उसे काफी देर तक नहीं देखा तो खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान उसका शव फंदे से लटकता मिला। घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर मड़िहान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ भी की
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.