News Express

बनारस के चर्चित थाना प्रभारियों का बदला क्षेत्र, किसी का हुआ प्रमोशन तो किसी को किया गया लाइन हाजिर...


बनारस के चर्चित थाना प्रभारियों का बदला क्षेत्र, किसी का हुआ प्रमोशन तो किसी को किया गया लाइन हाजिर...

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के 4 थाना प्रभारी के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया, जिसमें सबसे चर्चित शिवाकांत मिश्रा को कैंट से सिगरा थाना और संजय मिश्रा को सिगरा थाने से रामनगर थाना जबकि राजकिशोर पांडेय को रामनगर से कैंट थाने का प्रभार सौंपा गया। मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडे को कार्य में लापरवाही पर लाइन हाजिर किया गया, और साइबर थाने के प्रभारी गोपाल कुशवाहा को मिर्जामुराद थाने का प्रभार सौंपा गया.

............................................... मीरजापुर घर में घुसकर डेढ़ लाख की चोरी , नामजद शिकायत के बाद आरोपी फरार मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव में रविवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया

.................................................... यूपी के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी ???? पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक बढ़ेगा तापमान यूपी मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट मेरठ, आगरा, गाजियाबाद, बहराइच में बढ़ेगा तापमान लखनऊ, रायबरेली, सुल्तानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज में बढ़ेगा तापमान झांसी, ललितपुर, वाराणसी, मऊ, महाराजगंज में बढ़ेगा तापमान आगरा, अमेठी, औरैया, आजमगढ़, बलिया की चेतावनी बांदा, चंदौली, चित्रकूट, इटावा, फतेहपुर में लू की चेतावनी फतेहपुर, फिरोजाबाद, गाजीपुर, हमीरपुर, जालौन में लू की चेतावनी जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर, कानपुर देहात में लू की चेतावनी कौशांबी, ललितपुर, महोबा, मैनपुरी, मऊ, मिर्जापुर में लू की चेतावनी प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली में लू की चेतावनी भदोही, सोनभद्र, सुलतानपुर, उन्नाव, वाराणसी के आसपास लू की चेतावनी

............................................. उत्तर प्रदेश - कैबिनेट में आज कई प्रस्ताव पास होंगे - प्रमुख रूप से , 765/400 केवी मिर्जापुर पूलिंग उपकेंद्र और ट्रांसमिशन लाइन निर्माण प्रस्ताव, यूपी जन्म-मृत्यु पंजीकरण नियमावली 2026 बनाने का प्रस्ताव, राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में 1010 बेड सुपर स्पेशियलिटी इमरजेंसी सेंटर निर्माण प्रस्ताव, प्रयागराज स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल विस्तार के लिए भूमि हस्तांतरण प्रस्ताव, आगरा मेट्रो कॉरिडोर-2 के स्टेशन और वायाडक्ट निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण लखनऊ मेट्रो ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर एमओयू प्रस्ताव, राज्य सरकार प्रतिभूति संबंधी 2007 अधिसूचना में संशोधन प्रस्ताव, यूपी लोक सेवा आयोग संशोधन विनियम 2026 लागू करने का प्रस्ताव, पशु चिकित्सा छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता ₹4,000 से बढ़ाकर ₹12,000 प्रतिमाह करने का प्रस्ताव, यूपी राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग गठन प्रस्ताव, मिर्जापुर में सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी स्थापना हेतु आशय पत्र जारी करने का प्रस्ताव समेत कई प्रस्ताव पास होंगे !

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.