News Express

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से अंजान लिंक के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित ₹ 38,000/- को थाना को0कटरा साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस               मीरजापुर 

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से अंजान लिंक के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित ₹ 38,000/- को थाना को0कटरा साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस
             
मीरजापुर 

आवेदिका परी जयसवाल पुत्रीराज कुमार जयसवाल निवासी अनगढ़ रोड तेलियागंज , थाना कोतवाली कटरा जनपद  मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी की सूचना थाना को0 कटरा की साइबर सेल में दी गई । जिसमें पीड़ित को ठग द्वारा फोन अपडेट कराने के नाम पर लिंक के माध्यम से कुल 46,300/- रु0 ट्राँसफर करा लिया गया था । इस संबंध में आवेदक कि शिकायत को NCRP पोर्टल पर दर्ज किया गया तथा प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली कटरा की साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारंभ की गई है। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के नेतृत्व में थाना कोतवाली कटरा की साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान बैंक/मर्चेन्ट से समन्वय कर दिनांक 17.05.2026 होल्ड करायी गयी धनराशी 38,000/- को शिकायतकर्ता के बैंक खाते वापस कराए गये । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राइम टीम थाना को0 कटरा पुलिसकी भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद  दिया गया । तथा आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बताई गई 
साइबर सेल टीम थाना कोतवाली कटरा
1  बैद्यनाथ सिंह, थानाध्यक्ष थाना को0 कटरा, मीरजापुर ।
2. उ0नि0 कृष्णकांत त्रिपाठी, प्र0साइबर सेल थाना को0 कटरा, मीरजापुर ।
3. का0 इरफान अंसारी, साइबर सेल थाना कोतवाली कटरा, मीरजापुर

News Image

............................................... थाना को0देहात पुलिस द्वारा बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 15.05.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिक पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-233/2026 धारा 87,137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी को0देहात को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 16.05.2026 को उप निरीक्षक सुरेश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त संजय वर्मा पुत्र सीताराम निवासी जिउती थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 87,137(2) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया

News Image

............................................ थाना जिगना पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 17.05.2026 को उप-निरीक्षक अवधेश सिंह व उप निरीक्षक लवकुश शुक्ला मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना जिगना क्षेत्र से एक अभियुक्त सौरभा मिश्रा पुत्र हृदय शंकर मिश्रा निवासी ग्राम चडैचा थाना जिगना जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय कारतूस, विवो मोबाइल फोन व 18,500 रूपये नगद बरामद किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना जिगना पर मु0अ0सं0-97/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी ।

................................ थाना मड़िहान पुलिस द्वारा अवैध चाकू के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 17.05.2026 को थाना मड़िहान पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना मड़िहान क्षेत्र से 03 अभियुक्त 1. साबीर अली पुत्र साबित अली, 2. इज्जत अली पुत्र मकबुल अली व 3. उसमान अली पुत्र किताब अली निवासीगण खालेकापुरवा थाना जैतपुर जनपद बारबंकी को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 01-01 अदद अवैध चाकू बरामद किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-99/2026, 100/2026 व 101/2026 धारा 4/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.