मीरजापुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 384 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, अनुप्रिया पटेल ने दिया आशीर्वाद
मीरजापुर में 384 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न
मीरजापुर, 16 मई 2026: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को जीआईसी प्रांगण महुवरिया में 384 गरीब परिवारों के बेटे-बेटियों का विवाह संपन्न कराया गया।
समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं रसायन उर्वरक श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने नवदम्पतियों को आशीर्वाद दिया। योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 1 लाख की सहायता दी गई - 60 हजार कन्या के खाते में, 25 हजार का गृहस्थी सामान और 15 हजार आयोजन पर खर्च।
5 जोड़ों का निकाह काजी ने पढ़ाया, शेष का विवाह वैदिक रीति से हुआ। इस दौरान जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, छानबें विधायक श्रीमती रिकी कोल, प्रदेश सचिव सहकारिता मंच राजेंद्र पटेल, प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद, जिला सचिव संतोष विश्वकर्मा, जिला सचिव कुलदीप पटेल, जिला सचिव विमलेश भारती, नगर विधानसभा अभिभावक श्रीमती नमिता केसरवानी, विधानसभा अध्यक्ष राजेश मौर्य, जिला अध्यक्ष छात्र मंच विकास मौर्य, अल्पसंख्यक मंच जिला उपाध्यक्ष आरिफ अली मंसूरी आदि अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
.......................................... ब्रेकिंग न्यूज़ मिर्जापुर अहरौरा-चकिया मार्ग पर शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल खाजगीपुर के पास स्कूटी और अपाचे बाइक में हुई जोरदार टक्कर हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी गंभीर घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर टक्कर इतनी भीषण कि वाहनों के उड़े परखच्चे
........................................... जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया संपूर्ण समाधान दिवस। तहसील मड़िहान में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने आए हुए फरियादियों की सुनी जन समस्याएं निस्तारण के दिए निर्देश।
........................................ वैश्विक परिस्थितियों के मद्देनजर श्रम विभाग की तैयारियों की समीक्षा, 2 दिन Work From Home लागू करने के निर्देश लखनऊ, 16 मई 2026 मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा वैश्विक परिस्थितियों के दृष्टिगत आमजन से की गई अपील के परिप्रेक्ष्य में मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा राज्य सरकार की तैयारियों की समीक्षा कर कतिपय निर्देश प्रदान किए गए। इसी क्रम में मा0 श्रम एवं सेवायोजन मंत्री, उ0प्र0 श्री अनिल राजभर की अध्यक्षता में प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन डॉ एम0के0 शन्मुगा सुंदरम तथा श्रम विभाग से संबंधित विभिन्न विभागों/कार्यालयों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल मोड से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रमायुक्त उ0प्र0, निदेशक सेवायोजन उ0प्र0 लखनऊ, निदेशक कर्मचारी राज्य बीमा योजना कानपुर, सचिव उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड लखनऊ, उप श्रमायुक्त उ0प्र0 असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड लखनऊ सहित समस्त अधिकारी उपस्थित रहे। *बैठक में पश्चिम एशिया में होर्मुज जल डमरु मध्य से व्यापार आवागमन बाधित होने से खाड़ी देशों से कर्मचारियों के बेरोजगार होने की संभावना पर चर्चा हुई। प्रदेश में गैस आधारित व अन्य ऊर्जा आधारित इकाइयों में ऊर्जा की कमी व लागत वृद्धि के कारण छंटनी एवं रोजगार समाप्त होने की आशंका पर तत्परता से रणनीति अपनाने पर बल दिया गया। - जहां बड़ी संख्या में कर्मचारी कार्यरत हैं, वहां सप्ताह में कम से कम 2 दिन Work From Home लागू करने हेतु निर्देश/एडवाइजरी जारी करने के निर्देश। दिए गए। - कार्यालय समय को अलग-अलग शिफ्ट (staggered timing) में विभाजित करने। - श्रमिकों-कर्मचारियों को मेट्रो, बस, कार पूलिंग जैसे सार्वजनिक परिवहन के उपयोग हेतु प्रेरित करने। - औद्योगिक इकाइयों, स्टार्टअप्स और संस्थानों के साथ बैठक कर उन्हें Work From Home हेतु प्रोत्साहित करने। - ऊर्जा व संसाधन बचत, स्वास्थ्य एवं पोषण हेतु श्रमिक वर्ग को कम तेल वाले भोजन को बढ़ावा देने आदि उपायों पर भी गहन चर्चा हुई। बैठक में - पश्चिम एशिया संकट के संभावित दुष्प्रभावों को देखते हुए हेल्पडेस्क स्थापित करने। - ई-श्रम पोर्टल के डाटा का उपयोग कर सामाजिक सुरक्षा से लाभान्वित करने। - अफवाहों का तत्काल समन्वयवार्ता से निराकरण करने। - क्षेत्रीय अधिकारियों को कम्युनिकेशन चैनल अलर्ट पर रखकर सूचना संग्रह कर संबंधित को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। - श्रमायुक्त कार्यालय द्वारा विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों की मजदूरी की अद्यतन दरों से श्रमिकों को अवगत कराने। - निर्माण श्रमिकों को प्राप्त हो रहे हितलाभ के आवेदनों की मासिक समीक्षा करने। - श्रम विभाग के निर्माणाधीन कार्यालयों में त्वरित कार्यवाही करने पर बल दिया गया। बैठक के अंत में मा0 श्रम मंत्री जी, उ0प्र0 ने उपस्थित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए शासन की सभी नीतियों, योजनाओं व सामाजिक सुरक्षा का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर बल दिया
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.