24 को पीएम मोदी कर सकते हैं लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो गया है। लोकार्पण को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने तैयारी तेज कर दी है।
लोकार्पण को लेकर अभी दो स्थान देखे गए हैं।
पहला एक्सप्रेसवे के किमी 60 पर (लालगंज बाईपास के पास) पड़ने वाले एक्सप्रेसवे के रेस्ट एंड सर्विस एरिया की खाली पड़ी जमीन तो दूसरा स्थान जाजमऊ पुल से पहले है
.................................. उत्तर प्रदेश सरकार विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाओं के लिए बड़ी पहल कर रही है, जिसके तहत कैंसर, ट्रामा, आईसीयू और ऑपरेशन थिएटरों को आधुनिक बनाया जाएगा। विशेषज्ञ टास्क फोर्स अपर मुख्य सचिव के समक्ष प्रेजेंटेशन देगी, जिसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजी जाएगी
....................................... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर AKTU ने पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए नई कार्यप्रणाली लागू की है। अब विश्वविद्यालय में सप्ताह में पांच दिन काम होगा और शुक्रवार को 'नो वीकल डे' रहेगा, साथ ही कार पूलिंग भी शुरू की गई है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों को परिसर में पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत के लिए इलेक्ट्रॉनिक बसें, शटल और साइकिलें चलाने का निर्देश दिया है ................................................. समाज कल्याण विभाग ने यूपी में आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी युवाओं के लिए नि:शुल्क आईएएस-पीसीएस कोचिंग के आवेदन का शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 18 मई से 18 जून 2026 तक होंगे, प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को होगी और सफल अभ्यर्थियों को निःशुल्क आवासीय सुविधा व विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिलेगा ......................................... उत्तर प्रदेश सरकार ने अमरोहा, इटावा और अमेठी में एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने के लिए 146 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की
..................................... अगले वर्ष होने वाले विधान सभा चुनाव को देखते हुए लोक निर्माण विभाग इस वर्ष नई सड़कें, पुल व पुलियों के निर्माण कार्यों को जल्द शुरू करा देने की तैयारी में है। इस साल शुरु किए जाने वाले नए निर्माण कार्यों की कार्ययोजना हर हाल में 25 मई तक भेज देने के निर्देश जिलों को दिए गए हैं। जिलों की कार्ययोजना से लगभग 36 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत करते हुए समस्त कार्य अगस्त तक शुरू करा देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ................................... बड़ी खबर ???????? मिर्ज़ापुर: आँधी-तूफान के कारण मिर्ज़ापुर में 10 लोगो की मौत। सदर तहसील में 7 और चुनार तहसील में 3 लोगो की मौत .................................... दुखद समाचार प्राप्त यूपी में आंधी तूफान ने ली 62 लोगों की जान, पूर्वांचल में सबसे अधिक मौत भदोही में हुई, भदोही में कुल 17 लोगों की हुई मौत, यूपी के कई जिलों में कल बारिश के साथ फिर होगी ओलावृष्टि
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.