कुदरत ने वन विभाग कार्य आसान किया
मीरजापुर जनपद तेज़ आंधी तूफान से बुधवार सांयकाल उस समय अफरातफरी मच गया आंधी तूफान व बारीश का अनुमान इसी से लगाया जा सकता जब जनपद कई पेड़ धराशाई हो गए विद्युत का हाई टेंशन तार जमीन पर गिर पड़ा वहीं नगर क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी जिला जज आवास विद्युत विभाग सिंचाई विभाग व अस्पताल रोड पर पेड़ गिरे वही पीडब्ल्यूडी से फतहां तक भारी जाम लग गया वहीं विंध्याचल स्थित अटल चौक पर खम्भा गिर गया इसी प्रकार कई अन्य जगहों पर आंधी तूफान से लगभग एक घंटे तक तबाही मचाई वहीं नगर क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज से भरुहना तक बनाई जारही फोर लेन तक खोदे गए गड्ढे से भी आवागमन बाधित रहा हा एक बात ख़ास यह रही कि जो कार्य वन विभाग द्वारा चौड़ी करण के पेड़ की कटाई का कार्य किया जा रहा उसको कुदरत ने आंधी-तूफान से आसान कर दी जिसमें उक्त रोड़ पर काफी पेड़ गिरे
.................................... ADM अजय कुमार सिंह के ट्रांजिट हास्टल स्थिति आवास परिसर में विशाल नीम का आधी से गिरा। ट्रांजिट हास्टल के मुख्य गेट पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित
.............................................. ब्रेकिंग न्यूज - सुत्रों से खबर आ रही है देवरी कलां , मड़िहान स्थित अडानी पावर प्लांट में शाम आयी आंधी में पावरमेक कम्पनी का क्राउलर क्रेन के बुम गिरने से 2 श्रमिक हुये गंभीर घायल घटना कि पुष्टि कम्पनी के अधिकारीक बयान से होगी ................................................... बिग ब्रेकिंग न्यूज़ ???? हलिया में एंटी करप्सन कि टीम ने जाल बिछा कर मारा छापा पुराने रेंजरी पर वन विभाग के दरोगा सूरज पाण्डेय को गिरफतार कर हलिया थाने ले आई पूछताछ जारी मीरजापुर ???? कछवां क्षेत्र में आज की रात बीजली नही आयेगी ........................................................ भीषण चक्रवाती तूफान का तांडव; दो की मौत, दर्जनों घायल, जनजीवन अस्त-व्यस्त कछवा मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बुधवार को आए भीषण चक्रवाती तूफान और आंधी ने भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं के कारण नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों पेड़ जमींदोज हो गए, जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा। इस प्राकृतिक आपदा में दो लोगों की जान चली गई है, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसों में गई जान, कई परिवारों में मातम तूफान के दौरान हुए विभिन्न हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मृत्यु की सूचना है। विदापुर की रहने वाली बेईला देवी (40 वर्ष), पत्नी हंसु, की टीन शेड की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तूफान के कारण हुए अन्य हादसों में भी जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। शादी की खुशियां मातम में बदलीं तूफान ने उन परिवारों को सबसे ज्यादा चोट पहुँचाई जो मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने निकले थे सेमरा (चील्ह) के रहने वाले राणा उर्फ बबलू सिंह अपनी माता सुनीता देवी और पत्नी रीता देवी के साथ ससुराल से शादी समारोह में शामिल होकर स्कार्पियो से लौट रहे थे। हरदरा के पास गाड़ी पर पेड़ गिर गया। हादसे में माता और पत्नी को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। वही राणा उर्फ़ बबलू की मौके पर ही मौत हो गई जीने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से उनको क्रिश्चियन हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया वहीं डॉक्टर द्वारा उनको मृतक घोषित कर दिया गया इसी के साथ गज़ारी (चोलापुर): कमला गिरी (68 वर्ष) एक शादी समारोह में शामिल होने आए थी। पाहों बाजार जाते समय पेड़ गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा गया है। अन्य घायल में जक्खिनी की मुन्नी देवी (43 वर्ष) और नाजपुरा की झुन्नी देवी (45 वर्ष) मितई में ऑटो पर पेड़ गिरने से घायल हो गईं। करसड़ा की गीता देवी (70 वर्ष) अपने घर की सीढ़ी से छत पर जाते समय मकान का हिस्सा गिरने से गंभीर रूप से चोटिल हो गईं। प्रशासनिक स्थिति और बचाव कार्य सैकड़ों पेड़ों और बिजली के खंभों के गिरने से नगर व क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली गुल रही और सड़कों पर लंबा जाम लगा रहा। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें राहत कार्य में जुटी हुई हैं। घायलों का उपचार जिला अस्पताल और बीएचयू ट्रामा सेंटर में चल रहा है, जिनमें से कुछ की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। मौसम विभाग के संकेतों के बीच आए इस तूफान में हवा की रफ्तार करीब 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर हाई मास्क , फ्लेक्स बोर्ड, पेड़ और बिजली के पोल गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गया।
............................................................................................ ब्रेकिंग, तूफान मिर्ज़ापुर - चंदौली तेज आंधी के कारण, अहरौरा चुनार व अहरौरा चकिया रोड पर आवागमन बाधित इन दोनों रास्तों पर तेज आंधी के कारण पेड़ गिर गए हैं। अहरौरा नगर में भी सत्यानगंज मुहल्ले में पेड़ गिरा, अहरौरा मेन मार्केट रोड पर आवागमन में परेशानी ...................................................... अहरौरा के दादो गांव में भी पेड़ गिर गया हैं। गांव के बाहर का निकासी मार्ग पूरी तरह बाधित हैं। अहरौरा ब्रेकिंग अहरौरा नगर व क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था ध्वस्त नगर में पेयजल की समस्या का संकट
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.