राजगढ़ में बाइक भिड़ंत, एक की मौत
मिर्जापुर आज मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे राजगढ़ में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना राजगढ़ जिला सहकारी बैंक के पास हुई, जिसमें दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
मृतक की पहचान प्रभा शंकर के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रभा शंकर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।ग्रामीणों द्वारा प्रभा शंकर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) राजगढ़ ले जाया गया। हालांकि, वहां मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
................................................... सराहनीय कार्यःमीरजापुर पुलिस दिनांकः 12.05.2026 1. थाना को0शहर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने के अभियोग से सम्बंधित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार — थाना को0शहर, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 19.10.2025 को वादी रमाशंकर पाण्डेय पुत्र स्व0 अम्बिका प्रसाद पाण्डेय निवासी खैरा थाना जिगना जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनाम करा लेने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0शङर पर मु0अ0सं0-214/2025 धारा 420,467,468,471 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त प्रकरण को गंभीरता पूर्वक लेते हुए संलिप्त अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष को0-शहर को निर्देश दिए गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0शहर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-214/2025 धारा 420,467,468,471 भादवि में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः 12.05.2026 को थानाध्यक्ष दयाशंकर औझा मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर अभियोग से सम्बधित नामजद वांछित अभियुक्त हौसिला प्रसाद पाण्डेय पुत्र राम खेलावन पाण्डेय निवासी निवासी खैरा थाना जिगना जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । 2-थाना चुनार पुलिस द्वारा 03 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का 01 मोटर साइकिल व अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद — अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने सहित घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं चोरी के वाहनों की बरामदगी कराये जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में आज दिनांकः 12.05.2026 को उप निरीक्षक उदय राज सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत दुर्गाजी मोड़ के पास से 03 शातिर अभियुक्तों 1. विशाल पाल पुत्र रमाशंकर पाल निवासी सिंधौरा थाना पड़री जनपद मीरजापुर, 2. सचिन कुमार पुत्र दिनेश बिन्द निवासी सिंधौरा थाना पड़री जनपद मीरजापुर व 3. अभय कुमार चन्द्रवंशी पुत्र विनय कुमार चन्द्रवंशी निवासी सौली थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट व 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर मु0अ0सं0- 196/2026 धारा 317(2) बीएनएस तथा मु0अ0सं0- 195/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । 3.थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त (हिस्ट्रीसीटर) गिरफ्तार — अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 12.05.2026 को उप-निरीक्षक अजय कुमार मिश्र मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से एक अभियुक्त राघव उर्फ रामू पुत्र चकेचक निवासी बलुआ घाट थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर (हिस्ट्रीसीटर) को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय कारतूस बरामद किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-29/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी । 4. जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 03 नफर वारंटी गिरफ्तार — अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः12.05.2026 को थाना हलिया पुलिस द्वारा 01, थाना जिगना पुलिस द्वारा 02, (कुल 03 नफर वारंटी) को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया 5. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 28 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है — थाना को0कटरा-01 थाना को0शहर-01 थाना को0देहात-07 थाना कछवां-03 थाना पड़री-07 थाना लालगंज-02 थाना हलिया-02 थाना जिगना-02 थाना मड़िहान-02 थाना राजगढ़-01
................................................... -थाना चुनार पुलिस द्वारा 03 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का 01 मोटर साइकिल व अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद —
............................................. पाकिस्तान लगातार ईरान और अमेरिका के बीच शांति स्थापित करने की कोशिशों में जुटा है. इस बीच खुलासा हुआ है कि दोनों देशों में चल रहे युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने 'चोर दरवाजे' से ईरान की मदद की थी. पाकिस्तान ने गुपचुप तरीके से ईरान के सैन्य विमानों को अपने एक एयरबेस पर रुकने की अनुमति दी थी. रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर का ऐलान किया था. उसके तुरंत बाद ही ईरान ने अपने कई विमान पाकिस्तान के 'नूर खान एयरबेस' भेज दिए थे
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.