बड़ी खबर
????
मीरजापुर: विंध्याचल में बड़ा हादसा, गंगा स्नान के दौरान दो श्रद्धालु डूबे तलास जारी
...................................... BREAKING NEWS ➤ केंद्र सरकार ने मनरेगा की जगह नए “VB-G RAM G अधिनियम” को लागू करने की घोषणा की। ➤ 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में लागू होगी नई ग्रामीण रोजगार योजना। ➤ नई व्यवस्था में ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी देने का दावा। ➤ केंद्र सरकार ने योजना के लिए लगभग 95 हजार करोड़ रुपये से अधिक बजट प्रस्तावित किया। ➤ सरकार का कहना- “विकसित भारत 2047” विजन के तहत ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव
............................................. [4:58 pm, 11/5/2026] H Papa Ji: सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत दो गंभीर रूप से घायल डामड गंज दर्दनाक हादसों के क्रम में मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली के पीछे घुस गया और वही मौके पर मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मड़वा धनावल निवासी धरणीधर पाठक उर्फ छोटे पाठक अपनी पुत्रवधू जो बीमार थी उसको दिखाने के लिए प्रयागराज कोराव जा रहे थे उनके बाइक पर विमला देवी बैठी थी दूसरी बाइक पर पुत्र बधू रंजना बैठी थी जिसको मृतक का भतीजा सोनू चला रहा था प्रयागराज की तरफ से एक चार पहिया आ रहा था ग्राम रामपुर कला के पास तेज लाइट की वजह से बाइक सवार अनियंत्रित हो गया और खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में घुस गया मौके पर ही बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई दूसरी बाइक पर बैठी पुत्र बधू रंजना बाइक चालक सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए गांव के निवासियों ने घायलों को प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज हो रहा है [5:08 pm, 11/5/2026] H Papa Ji: दो बाइकों के टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल डामड गंज दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार लालगंज हलिया मार्ग पर कोठार नाथ के पास दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें एक मोटरसाइकिल चालक बैजनाथ उम्र 25 वर्ष निवासी लालगंज रैकरा शादी का कार्ड बांटने जा रहा था उसके साथ उसके दादा केवला प्रसाद उम्र 60 वर्ष बैठे थे ग्राम कोटार के पास अज्ञात मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को ग्रामीणों ने हलिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया वहां पर प्राथमिक उपचार हुआ मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया
................................................... मण्डलायुक्त ने तहसील सदर अन्तर्गत दो गेहूं क्रय केन्द्रो का किया आकस्मिक निरीक्षण खरीद केन्द्रो पर उपस्थित कृषको से वार्ता कर क्रय केन्द्र पर सुविधाओ के बारे में ली जानकारी केन्द्र प्रभारियो को गेहूं खरीद में गति लाते हुए लक्ष्य पूर्ण करने का दिया निर्देश-प्रत्येक किसानो के गेहूं की जाए खरीद जनपद में अब तक 21232.27 मीट्रिक टन की गई गेहूं की खरीद मीरजापुर 11 मई 2026- मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश ने आज दोपहर लगभग एक बजे तहसील सदर अन्तर्गत दो गेहूं क्रय केन्द्रो पर पहुंकर आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तौल, नमी जांच, पंखा, तौल कांटा, बोरे की उपलब्धता के बारे में जानकारी लेते हुए केन्द्र पर उपस्थित किसानो से वार्ता कर सुचारू ढंग से गेहूं खरीद के बारे में जानकारी ली। मण्डलायुक्त ने सबसे पहले जंगी रोड स्थित मण्डी समिति के अन्दर खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा संचालित क्रय केन्द्र संख्या एक में पहुंचकर क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित केन्द्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि केन्द्र पर अब तक 24 किसानो के द्वारा कुल 704 कुन्तल गेहू की खरीद की गई। केन्द्र पर उपस्थित कृषक से वार्ता की गई एक कृषक के द्वारा बताया गया कि उसके गेंहू खरीद में खतौनी मिलान में तकनीकी गड़बड़ी के कारण तौल नही हो पा रही है जिस पर मण्डलायुक्त ने उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र से दूरभाष पर वार्ता कर निर्देशित किया किया आज ही तत्काल खतौनी का मिलाकर निस्तारण कराएं ताकि क्रय केन्द्र पर इनके गेंहू की तौल कराई जा सके। मण्डलायुक्त ने कई बोरियो को तौल कांटा पर रखवाकर अपने सामने तौल कराकर देखा भी गया। तत्पश्चात मण्डलायुक्त द्वारा भरूहना स्थित यू0पी0एस0एस0 के द्वारा संचालित गेंहू क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। कृषको से वार्ता कर खरीद के बारे में जानकारी की गई इसके केन्द्र पर प्रभारी द्वारा बताया गया कि अभी तक कुल लगभग 600 कुन्तल की खरीद की गई है। मण्डलायुक्त ने सभी केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त खरीद लक्ष्य के सापेक्ष केन्द्र प्रभारी गेंहू खरीद कार्य में तेजी लाए इसके लिए किसानो से सम्पर्क करे रजिस्टड्र किसानो से समय से केन्द्र पर गेंहू लाने हेतु प्रेरित करे तथा खरीद मे तेजी लाते हुए लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसानो के गेंहू को केन्द्र पर सुचारू ढंग से खरीद की जाए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाशत नही की जाएगी। किसानो के बैठने के लिए केन्द्र पर छायादार व्यवस्था, पेयजल आदि के बारे में भी जानकारी ली गई। मौके पर उपस्थित जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने मण्डलायुक्त को बताया कि जनपद में 56000 मीट्रिक टन गेंहू खरीद लक्ष्य के सापेक्ष विभिन्न एजेंसियो के कुल 103 केन्द्रो पर 21232.27 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई है जो लक्ष्य का 37.91 प्रतिशत है। मण्डलायुक्त ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी केन्द्रो पर प्रतिदिन मानिटरिंग करते हुए खरीद में तेजी लाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सम्भागीय खाद्य विपणन अधिकारी राजेश्वर सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव सिंह उपस्थित रहें।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.