ब्रेकिंग न्यूज़ | मिर्जापुर से बड़ी खबर
वादिनी ही निकली मुख्य आरोपिता ! पुलिस से धन उगाही का रचा गया था कथित षड्यंत्र
चुनार क्षेत्र में चर्चित मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया है कि जिस महिला ने आरोप लगाए थे, वही पूरे प्रकरण की मुख्य आरोपिता निकली।
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपिता सरिता पटेल, जो एक यू-ट्यूबर बताई जा रही है, कुछ अभियुक्तों को जेल भेजे जाने से चुनार पुलिस से नाराज चल रही थी। आरोप है कि वह लगातार पुलिस पर दबाव बनाकर अपनी मंशा के अनुरूप कार्रवाई करवाना चाहती थी।
पुलिस का दावा,सह-अभियुक्तों के साथ मिलकर पुलिस कर्मियों को मुकदमे में फंसाने और नाजायज धन उगाही की कथित योजना बनाई गई थी।
लेकिन पुलिस जांच में पूरा “प्लान” ही पलट गया और कथित साजिश का खुलासा हो गया।
खुलासे के बाद इलाके में भारी चर्चा, लोग भी हैरान ! जिस मामले को लेकर पुलिस पर सवाल उठ रहे थे, अब उसी मामले में वादिनी पर ही गंभीर आरोप सामने आने से माहौल गरमा गया है
........................................................................ जिगना: भिलगौर शिवालय मंदिर के पास मादक पदार्थ बिक्री का आरोप, महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल मीरजापुर जिगना जिगना थाना क्षेत्र के भिलगौर शिवालय मंदिर के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचे जाने का मामला सामने आया है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार थाना जिगना में वांछित लोगों द्वारा यह बिक्री की जा रही है। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि मंदिर में दर्शन के लिए आने वाली गांव की महिलाओं को सुरक्षा की दृष्टि से खतरा बना रहता है। शाम के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने से श्रद्धालुओं में भय का माहौल है। आरोप है कि इस अवैध कारोबार पर स्थानीय पुलिस की कार्रवाई शून्य है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस के उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर अवैध मादक पदार्थ की बिक्री पर रोक लगाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है ........................................................................... जिगना: 50 किलो से अधिक गांजा बरामद, 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल मीरजापुर थाना जिगना व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 50.780 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये के इस गांजे के साथ 4 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया। तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो और टेम्पो भी सीज कर दिए गए हैं। क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम जिगनाबारी कोट चौराहा के पास घेराबंदी की। बोलेरो और टेम्पो सवार 4 तस्करों को पकड़ा गया। तलाशी में बोरियों में भरकर रखा 50.780 किलो गांजा बरामद हुआ। 1. राहुल सिंह पुत्र जयमंगल सिंह निवासी ग्राम माड़ौ, थाना बैकुण्ठपुर, जनपद रीवा, मध्य प्रदेश 2. धीरज सिंह पुत्र अतिबल सिंह निवासी ग्राम आसमानपट्टी गौरा, थाना जिगना, मीरजापुर 3. प्रतीक सिंह पुत्र चन्द्रशेखर सिंह निवासी भिलगौर, थाना जिगना, मीरजापुर 4. भोला तिवारी पुत्र कुंजबिहारी तिवारी निवासी भिलगौर, थाना जिगना, मीरजापुर पूछताछ में राहुल सिंह व धीरज सिंह ने बताया कि वे दोनों कोरबा, छत्तीसगढ़ से एक व्यक्ति से गांजा खरीदकर लाते हैं और जिगना निवासी एक व्यक्ति को बेच देते हैं। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार तस्करों में शामिल कुछ लोग पूर्व में भी पुलिस की कार्रवाई में प्रकाश में आ चुके हैं। जेल से छूटने के बाद एक बार फिर क्षेत्र में गांजे की बिक्री जोरों पर शुरू कर दी थी। भिलगौर शिवालय मंदिर के पास भी इनके द्वारा बिक्री किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। थाना जिगना में मु0अ0सं0-390/2025 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चारों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो संख्या CG13C0364 व टेम्पो संख्या UP63BT3364 को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। ...................................................... बिग ब्रेकिंग चुनार गंगा नदी पुल पर युवक ने गंगा में लगाया छलांग मौके पर पहुंची युवक के तलाश में जुटी। घटना सोमवार दोपहर की
................................................. चुनार गंगा पुल से किशोर ने गंगा नदी में लगाई छलांग चुनार के बालूघाट गंगा सेतु से कूदा, पुलिस तलाश में जुटी मिर्जापुर के चुनार कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक किशोर ने बालूघाट गंगा सेतु से गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद से पुलिस और गोताखोरों की टीम किशोर की तलाश में जुटी हुई है।मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।चुनार हल्का दरोगा रमेश सिंह ने बताया कि किशोर की पहचान मिसिरपुरा निवासी ओम प्रकाश सिंह के पुत्र किशोर सिंह के रूप में हुई है। उसने सुबह करीब 11 बजे गंगापुर से छलांग लगाई थी। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश जारी है
.............................................. ये राज सिंह है. इसे सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसे पुलिस हत्या में संदिग्ध शूटर मान रही है. इसे अयोध्या से गिरफ्तार किया गया है.???? राज सिंह सभासद और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ चुका है. इसका बीजेपी के बड़े नेताओं से मिलना जुलना था. इसने खुद अपने फेसबुक पर यूपी सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ की तस्वीरें साझा की हैं. ये खुद को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का प्रदेश महासचिव बताया करता था.
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.