प्रोजेक्ट मिलन के तहत परिवार परामर्श केन्द्र मीरजापुर को मिली बड़ी सफलता, काउंसिलिंग के माध्यम से 09 बिछड़े दम्पत्तियों को मिलाया गया
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के निर्देशन में जनपद में चलायें जा रहे प्रोजेक्ट मिलन में महिला परिवार परामर्श केन्द्र मीरजापुर को बड़ी सफलता मिली है । दिनांक 08.05.2026 को जनपद मीरजापुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 09 बिछड़े दम्पत्तियों को परिवार परामर्श केन्द्र में हुई काउन्सिलिंग के माध्यम से एक साथ रहने हेतु राजी कर लिया गया । उक्त विवाहित दम्पत्ति विभिन्न कारणों से अलग-अलग रह रहे थे , परिवार परामर्श केन्द्र, मीरजापुर में प्रोजेक्ट मिलन काउंसिलिंग में होने वाली समस्त कार्यवाही के दौरान प्रभारी निरीक्षक अमृता सिंह, महिला मुख्य आरक्षी सावित्री यादव, महिला आरक्षी सपना व पिंकी जायसवाल मौजूद रहीं
......................... लखनऊ जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया शुरू पहले ही दिन 98,832 लोगों ने ऑनलाइन फॉर्म भरा सोनभद्र स्व-गणना में पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर सोनभद्र में 17,961 लोगों ने प्रक्रिया शुरू की औरैया दूसरे, लखनऊ तीसरे स्थान पर रहा लखनऊ में 3,865 लोगों ने प्रक्रिया शुरू की लखनऊ में 3,296 लोगों ने फॉर्म सबमिट किया मैनपुरी, लखीमपुर खीरी में हजारों पंजीकरण आजमगढ़ और बरेली में भी हजारों पंजीकरण कानपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद में हजारों पंजीकरण ........................................... तमिलनाडु की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है- कांग्रेस को झटका - DMK ने पुराना रिश्ता तोड़ा , BL संतोष ने कहा - पहला अंडा !!
........................................ लखनऊ- DCM केशव प्रसाद मौर्य, और DCM ब्रजेश पाठक आज देर रात कोलकाता पहुंचेंगे , कल ब्रिगेड मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे, शपथ के बाद काली मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे , तदोपरांत लखनऊ आयेंगे !
....................................... लखनऊ- CM योगी रात्रिकाल उत्तराखंड से लखनऊ वापस आयेंगे, कल प्रातः काल कोलकाता के लिए रवाना होंगे, बंगाल में भाजपा युग के प्रथम शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे !
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.