जिलाधिकारी ने राजगढ़ ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण।
राजगढ़ मीरजापुर
विकास खंड राजगढ़ ब्लॉक मुख्यालय का जिलाधिकारी पवनकुमार गंगवार ने शुक्रवार के शाम 4 बजे लगभग पहुँच कर औचक निरीक्षण किया। सर्वप्रथम ब्लॉक मुख्य कार्यालय पहुचकर लेखा रजिस्टर चेक किया।निरिक्षण के दौरान लेखा रजिस्टर में कई मद के बजट की इंट्री एक एक साथ, एक ही तारीख को की गई थी।इस अनिमितता को लेकर लेखाकार बाबू को कड़ी फटकार लगाई गई। इस दौरान बीओ पीआरडी अभय सिंह वगैर वर्दी दिखाई दिऐ, जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा ब्लॉक पर वगैर युनिफोर्म के आने पर कार्रवाई की जायेगी।इसके बाद जिलाधिकारी ने ब्लॉक परिसर में खुले बिंध्य मार्ट बाजार का निरीक्षण किया। बिंध्य मार्ट के बाजार सड़क के किनारे खुलवाने के लिए बिडियो को निर्देशित किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने हिनौता, ददरा सहकारी समिति में खुले क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। क्रय केन्द्र पर गेहूं खरीद में शिथिलता को लेकर केद्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाते हुए, खरीद में तेजी लाने के निर्देशित किया। वही जिलाधिकारी राजगढ़ सीएचसी का भी निरीक्षण किया। सीएचसी में खामियां ही खामियां पाई गई। सीएचसी परिसर गंदगी से भरा हुआ था। साफ सफाई के निर्देश दिए। दवा स्टोर में 23 जनरल दवाईयां उपलब्ध नहीं थी। दवा उपलब्ध कराने के लिए सीएमओ को निर्देश दिए। इस अवसर, सीडीओ विशाल कुमार, पीडी, अन्य संबंधित जिलाधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे
......................................... थाना जिगना पुलिस द्वारा अनुमानित कीमत ₹ 01 लाख की हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः07.05.2026 को उप निरीक्षक चन्द्रशेखर प्रसाद व आत्माराम यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना जिगना क्षेत्रांतर्गत हरगढ़ बाजार के पास से अभियुक्त दिलीप सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र राजेन्द्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम भिलगौर थाना जिगना जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 05.33 ग्राम अवैध हेरोइन(अनुमानित कीमत करीब ₹ 01 लाख) व हेरोइन बिक्री से सम्बन्धित धनराशि ₹ 3000/-नगद बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जिगना पर मु0अ0सं0-85/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त दिलीप सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र राजेन्द्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम भिलगौर थाना जिगना जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-36 वर्ष । विवरण बरामदगी 05.33 ग्राम अवैध हेरोइन(अनुमानित कीमत करीब ₹ 01 लाख) हेरोइन बिक्री से सम्बन्धित धनराशि ₹ 3000/- नगद पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-85/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना जिगना जनपद मीरजापुर । गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय हरगढ़ बाजार के पास से, दिनांकः07.05.2026 को समय 18:29 बजे । गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम उप-निरीक्षक चन्द्रशेखर प्रसाद व आत्माराम यादव, थाना जिगना, मीरजापुर । मुख्य आरक्षी अमर सिंह यादव, रवि कुमार सिंह, इन्द्रेश यादव व रिक्रूट आरक्षी जितेन्द्र कुमार
........................ थाना पड़री पुलिस द्वारा 555 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः07.04.2026 को उप-निरीक्षक जय प्रकाश मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना पड़री क्षेत्रांतर्गत ग्राम बरजीमुकन्दपुर रेलवे अण्डर पास से अभियुक्त शिवप्रसाद मौर्या पुत्र स्व0शिवमूरत निवासी भेवरकरमनपुर थाना पड़री जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के पास से झोले में रखा हुआ 555 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पड़री पर मु0अ0सं0-111/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया
..................................... जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 02 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः08.05.2026 को थाना चील्ह पुलिस द्वारा 01, थाना को0शहर पुलिस द्वारा 01, (कुल 02 नफर वारंटी) को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.