News Express

लखनऊ- CM योगी ने पुलिस आरक्षियों के दीक्षांत परेड समारोह में सहभागिता की , संबोधन में CM ने आरक्षियों से कहा - कानून अपराधी के लिए जितना कठोर हो , नागरिकों के प्रति उसे उतना ही संवेदनशील होना चाहिए

लखनऊ-

CM योगी ने पुलिस आरक्षियों के दीक्षांत परेड समारोह में सहभागिता की , संबोधन में CM ने आरक्षियों से कहा - कानून अपराधी के लिए जितना कठोर हो , नागरिकों के प्रति उसे उतना ही संवेदनशील होना चाहिए 


लखनऊ-

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ग़ाज़ीपुर मामले पर सवाल उठाये-

बयान बदलवाने से सच नहीं बदलता है, एफ़आइआर लिखवाने में इतनी देर क्यों हुई?
बातें क्यों बदलवाई गईं? 
पीड़ित परिवार को और उत्पीड़ित क्यों किया जा रहा है? 
पुलिस तक पर पथराव करनेवाले वर्चस्ववादियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने से किसने रोका?
पोस्टमार्टम पर सवालिया निशान क्यों लगा !! 


**

अमरीका के वॉशिंगटन में होटल हिल्टन में आज सुबह व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन रात्रि भोज में  हमलावर ने गोली चलाई, भोज में राष्ट्रपति ट्रम्प और VP वैन्स मौजूद थे , सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला, हमलावर पकड़ा गया,

PM मोदी ने हमले की निंदा करते हुए कहा- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है 

................................... मिर्जापुर रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर चाइल्ड केयर के सदस्य चर्चाओं में। नाबालिक बच्चों को छोड़कर बालिग लोगों पर मेहरबान है चाइल्ड केयर के सदस्य। बालिग लड़के लड़कियों को पकड़कर करती है परेशान। आखिर क्यों। शनिवार को एक लड़की के साथ परीक्षा देने आई हलिया निवासिनी बालिग लड़की को रविवार की सुबह प्लेटफार्म से पकड़ कर अपने ऑफिस पर ले आई जहां लड़की और लड़का बालिग थे इसके बावजूद भी चाइल्ड केयर के सदस्यों द्वारा घंटो परेशान किया गया आखिर क्या थी उनकी मंशा। क्यों परीक्षा देने आई लड़की को घंटो परेशान किया गया। आखिरकार मौके पर पहुंचे टीटीई द्वारा मामले को कराया गया शांत। तब जाकर चाइल्ड केयर के सदस्यों ने बालिगो को छोड़ा। आखिर चाइल्ड केयर के सदस्यों का काम उन्हें समझाएगा कौन। किसके आदेश पर रेलवे स्टेशन पर चाइल्ड केयर के सदस्य कर रहे मनमानी। कब होगी ऐसे चाइल्ड केयर के सदस्यों पर कार्रवाई

............ दिल्ली से ज्यूरिख जा रही Swiss Air की फ्लाइट का इंजन टेकऑफ के दौरान फेल हो गया। लैंडिंग गियर में आग लग गई। फ्लाइट रोककर सभी 245 यात्रियों और क्रू मेंबरों को सुरक्षित उतारा गया। एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई। कुछ देर तक रनवे बंद भी रहा

.................................... दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का किया गया भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा ली गयी परेड की सलामी । आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 को पुलिस लाइन, जनपद मीरजापुर के परेड ग्राउण्ड में 'रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत/पासिंग आउट परेड समारोह 2025-26' का अत्यंत गरिमामय और भव्य आयोजन संपन्न हुआ । इस गौरवशाली अवसर पर कुल 14 टोली की 392 रिक्रूट आरक्षियों ने अपने नौ माह के कठिन प्रशिक्षण के उपरांत शानदार परेड का प्रदर्शन किया । सर्वप्रथम अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर.पी.सिंह-पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत व अभिवादन किया गया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा दीक्षांत परेड का मान प्रणाम ग्रहण कर परेड की सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया गया तथा मंच से गुजरते परेड की सलामी को स्वीकार किया गया । इसी क्रम में समारोह के दौरान माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, श्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन का सजीव प्रसारण (Live Broadcast) किया गया । रिक्रूट आरक्षियों ने मुख्यमंत्री जी के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना, जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त होने का आह्वान किया । मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई । शपथ ग्रहण के उपरांत टोलियों ने गौरवपूर्ण तरीके से प्रस्थान किया । पुरस्कृत/सम्मान समरोह का संक्षिप्त विवरण- 1. रि0 आरक्षी मो0सिराज, सर्वांग सर्वोत्तम (सम्पूर्ण परीक्षा में प्रथम स्थान) 2. रि0 आरक्षी0 दीपक कुमार आउट डोर परीक्षा में प्रथम स्थान । 3. परेड कमाण्डर-I रि0 आरक्षी कृष्णदत्त 4. परेड कमाण्डर-II रि0 आरक्षी अभिषेक पाण्डेय 5. परेड कमाण्डर-III रि0 आरक्षी अरबाज खान

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.