News Express

रानी रंजिश में घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला, मां को भी पीटा, पिस्टल सटाकर दी धमकी मीरजापुर विंध्याचल अकोढ़ी

रानी रंजिश में घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला, मां को भी पीटा, पिस्टल सटाकर दी धमकी

मीरजापुर विंध्याचल अकोढ़ी

 थाना क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी में पुरानी रंजिश को लेकर छह लोगों ने एक राय होकर घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने टंगारी, लोहे की रॉड और लाठी डंडों से मारकर युवक को अधमरा कर दिया। बचाने आई मां को भी मारा पीटा और पिस्टल सटाकर धमकी दी।

प्रार्थिनी ललिता शुक्ला निवासी ग्राम अकोढ़ी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 24 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10:15 बजे विपक्षीगण (1) ऋषि पाण्डेय उर्फ नन्हे पुत्र तारकेश्वर पाण्डेय (2) ममता पत्नी ऋषि उर्फ नन्हे (3) संजू देवी पत्नी स्व. छोटे पाण्डेय (4) मुस्कान पुत्री ऋषि पाण्डेय (5) आकाश पाण्डेय पुत्र ऋषि पाण्डेय (6) आयुष पाण्डेय पुत्र स्व. छोटे पाण्डेय निवासी पूर्व पट्टी ग्राम अकोढ़ी ने दबंगई से घर में घुसकर हमला किया।

आरोप है कि सभी ने मिलकर ललिता शुक्ला के बड़े बेटे आयुष शुक्ला पुत्र भूषण चन्द्र शुक्ला को जान से मारने की नियत से टंगारी, लोहे की रॉड, लाठी डंडा से बुरी तरह मारा। मारपीट में आयुष शुक्ला बेहोश हो गया।

जब आयुष की माता ललिता बचाने लगीं तो विपक्षी की माता ने उन्हें भी मारा पीटा। गला दबाकर धकेल दिया और मुंह में पिस्टल सटाकर धमकी दी कि पुलिस में शिकायत करोगी तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा।

शोर सुनकर आसपास के हर्ष पुत्र संजय आदि शुक्ला समेत अन्य लोगों ने आकर बीच-बचाव किया, तब जाकर जान बची। प्रार्थिनी का आरोप है कि विपक्षीगणों ने जान से मारने की पूरी तैयारी के साथ प्राणघातक हथियारों से हमला किया।

पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है

News Image

............................................... थाना लालगंज पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 26.04.2026 को एक महिला द्वारा वादिनी के नाबालिग पुत्री को शादी का झासा देकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-130/2026 धारा 69 बीएनएस व 3(2)V SC/ST एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी लालगंज को निर्देश दिए गए उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 26.04.2026 को उप निरीक्षक कुवंर मनोज सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विष्णुकान्त विश्वकर्मा उर्फ सचिन पुत्र कृपाशंकर विश्वकर्मा निवासी ग्राम कोटा शिवप्रताप सिंह (चौदहवा) थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 64(2)M,65 बीएनएस व ¾(2),5(एल)/6 पाक्सो एक्ट व 3(2)V SC/ST एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया

................................. जय श्री राम रविवार, 26 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार

............................................ सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें.. 26 - अप्रैल - रविवार

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.