मेरा यह निवेदन है कि मेरी लाश को मेरे पापा छू भी ना पाएं। भगवान करे ऐसा पिता किसी को भी न मिले..!!
.......................................... लखनऊ- DGP राजीव कृष्ण का बयान - ATS की कार्रवाई में 2 संदिग्ध गिरफ्तार ISI से जुड़े नेटवर्क का खुलासा- तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्ला अली खान और समीर खान गिरफ्तार, देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप विदेशी एजेंट्स से संपर्क में थे,जाँच जारी !! ** लखनऊ- UPP की तकनीकी शाखा ने कराई कार्यशाला DGP राजीव कृष्ण ने कि शिरकत - ADG टेक्निकल नवीन अरोड़ा के अनुसार - कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक पुलिस कार्मिक को दक्ष बनाना,03 न्याय संहिताओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन, नेशनल रैंकिंग में उ0प्र0 को प्रथम तीन स्थान पर लाना एवं ससमय प्रोसेस का तामीला कराना था, जिससे जनशक्ति/ संसाधन/ श्रम का सदुपयोग हो सके, उ0प्र0 पुलिस ई-समन एवं ई-साक्ष्य व्यवस्था को सम्पूर्ण उ0प्र0 में लागू किया जा चुका है,वर्तमान में ई-साक्ष्य के स्टेट एवरेज 46.6% के सापेक्ष जनपद भदोही, सोनभद्र एवं मुरादाबाद तथा ई-समन के स्टेट एवरेज 86% के सापेक्ष जनपद अमरोहा, कौशाम्बी एवं रामपुर शीर्ष स्थान पर रहें
....................................... अयोध्या राम मंदिर में बदली दर्शन व्यवस्था, नए पास सिस्टम लागू, 8 मई तक सभी स्लॉट फुल, अयोध्या के राम मंदिर परिसर में दर्शन व्यवस्था को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट ने अहम बदलाव किए हैं। परकोटा के छह नए मंदिरों और सप्तर्षि मंदिर के निर्माण व ध्वजारोहण के बाद अब दर्शन प्रणाली को नया स्वरूप दिया गया है।ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो प्रकार के पास जारी किए हैं,सुगम दर्शन और सामान्य दर्शन। सुगम दर्शन पास के जरिए श्रद्धालु रामलला, राम परिवार और परकोटा के छह मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे, जबकि सामान्य दर्शन पास में रामलला, राम परिवार, शेषावतार मंदिर, सप्त मंदिर और कुबेर टीले के दर्शन शामिल हैं।इसके साथ ही एक बड़ा बदलाव यह भी किया गया है कि अब एक पास पर अधिकतम पांच श्रद्धालु ही दर्शन कर सकेंगे, जबकि पहले यह संख्या आठ थी। हालांकि, बढ़ती भीड़ के चलते 8 मई तक सुगम और सामान्य दोनों ही दर्शन के सभी स्लॉट पहले से फुल हो चुके हैं। विशिष्ट दर्शन पास राम मंदिर ट्रस्ट व अधिकारियों की कोटे से जारी होता है, यह सुविधा राम मंदिर ट्रस्ट के वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है, ट्रस्ट का कहना है कि यह बदलाव व्यवस्था में पारदर्शिता और समानता लाने के उद्देश्य से किया गया है।वहीं, श्रद्धालुओं को भारतीय परिधान में दर्शन करने की सलाह भी दी गई है, हालांकि यह अनिवार्य नहीं है। ट्रस्ट के वेबसाइट के अनुसार पुरुष धोती कुर्ता या कुर्ता पजामा और महिलाएं साड़ी व पंजाबी ड्रेस यानी सलवार कुर्ती में दर्शन कर सकती हैं ..................................................... अरविन्द केजरीवाल को बड़ा झटका... आम आदमी पार्टी में बड़ी बगावत... राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों ने पार्टी छोड़ी... अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने भी आम आदमी पार्टी छोड़ी... तीनों सांसद एक साथ बीजेपी में शामिल हुए ............................................... दिन दहाड़े विद्यालय आई छात्रा अगवा, 6 घंटे में पुलिस छात्रा को बरामद कर स्वजनों को सौपा। राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित कृषक डिग्री कॉलेज में पढ़ने आई छात्रा को गुरुवार के दोपहर तीन बदमाशो ने दिन दहाड़े अगवा कर लिया। स्वजनों के सूचना पर राजगढ़ पुलिस के त्वरित कार्यवाही करते हुए 6 घंटे अंदर सत्तेशगढ में बरामद कर स्वजनों को सुपूर्द कर दिया। पीड़ित छात्रा के द्बारा बताया गया कि उसने बहनोई अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर विद्यालय से उसे जबरन अगवा कर लिऐ।वही राजगढ़ पुलिस इस मामले में तीन अभियुक्तगण छात्रा के बहनोई अमित कुमार पुत्र रामाश्रय मौर्या निवासी बारी महेवां थाना करमा जनपद सोनभद्र, बहनोई के साथी 2. विकास पाण्डेय पुत्र कालेन्द्र पाण्डेय निवासी उचकादई थाना करमा जनपद सोनभद्र व 3. निशान्त त्रिपाठी पुत्र ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी निवासी उचकादई थाना करमा जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर अपहरण सम्बन्धित अभियोग मु0अ0सं0- 58/2026 धारा 87 बीएनएन की मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करने में जुट गई। इस संबंध में राजगढ़ थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि छात्रा को अपहरण करने मामले में उसके बहनोई सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर विविध कार्यवाई की जा रही है। शुक्रवार को जेल भेजा जायेगा
.....................................
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.