लखनऊ: भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर सीएम योगी से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी.कई विषयों पर दोनों नेताओं में हुई चर्चा
.............................................. यूपी में तय समय पर नहीं हो पाएंगे पंचायत चुनाव अंतिम मतदाता सूची 10 जून को जारी होगी। 5 वीं बार मतदाता सूची जारी करने की डेट बढ़ाई गई। 26 मई को खत्म होगा ग्राम यूपी के पंचायतों का कार्यकाल। ................................................ राहुल गांधी की कथित नागरिकता मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में सुनवाई के लिए नई तारीख तय कर दी गई है। अब इस मामले में 20 अप्रैल को फिर से सुनवाई होगी, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पर फैसला हो सकता है। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के जस्टिस सुभाष विद्यार्थी इस मामले में 20 अप्रैल को दोबारा सुनवाई करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, अगली सुनवाई से पहले राहुल गांधी को नोटिस जारी किया जा सकता है। नोटिस के बाद तय होगा आगे का रुख जानकारी के अनुसार, कोर्ट राहुल गांधी से इस मामले में जवाब तलब कर सकता है। नोटिस जारी होने के बाद उनके जवाब और पक्ष को देखते हुए कोर्ट आगे का निर्णय लेगा। 17 अप्रैल को कोर्ट ने क्या कहा था 17 अप्रैल को हुई सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि याचिकाकर्ता विग्नेश शिशिर की शिकायत पर प्रथम दृष्टया विवेचना जरूरी है। कोर्ट ने एफआईआर दर्ज कर जांच के निर्देश दिए थे। CBI जांच का विकल्प भी खुला अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि राज्य सरकार इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराना चाहती है, तो वह इसके लिए स्वतंत्र है। यह पूरा मामला कथित ब्रिटिश नागरिकता के आरोपों से जुड़ा है, जिसमें याचिकाकर्ता ने राहुल गांधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
.................................................. वाराणसी में टला बड़ा हादसा काशी में 15 श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया गया शिवाला घाट पर गंगा में कर रहे थे स्नान ............................................................ 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे PM मोदी हरदोई से गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे PM मोदी मेरठ से प्रयागराज तक कनेक्ट करेगा गंगा एक्सप्रेसवे 12 जिलों और 500 से ज्यादा गांवों को सीधा फायदा मिलेगा ................................................. यूपी प्रदेश में स्मार्ट मीटर बदलने पर फिलहाल रोक तकनीकी कमेटी की रिपोर्ट आने तक रुका काम पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल का आदेश डिस्कॉम एमडी को जारी किए गए निर्देश अब तक प्रदेश में लगे 78 लाख स्मार्ट मीटर 70.50 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर पहले ही इंस्टॉल कई जगहों पर स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन CM योगी के निर्देश पर बनी थी तकनीकी कमेटी नए बिजली कनेक्शन अब प्रीपेड स्मार्ट मीटर से ही मिलेंगे
.................................... छत से गिरकर महिला की मृत्यु, स्वजनों का रो -रो कर हुआ बुरा हाल। राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थना क्षेत्र के गढवा गाँव में, शनिवार की रात छत पर सोने गई महिला की छत से गिरकर जान चली गई। जानकारी होने पर स्वजन रोने बिलखने लगे। मृतका के पति बह्मदेव ने बताया कि 40 वर्षीय पत्नी सुनीता स्वजनों के साथ मकान के छत पर सो रही थी देर रात पास के दुसरे छत पर लघुशंका करने गई थी, और अर्धनिद्रा में होने के कारण छत की मुरेरी नहीं थी। अनियंत्रित होकर छत के निचे चली गई। कुछ देर तक विस्तर में न आने पर शंका हुआ तो छत पर इधर- उधर देखने पर कही नहीं दिखाई दी तो छत के नीचे देखा गिरकर बेहोश पड़ी थी। मौके पर पहुचकर आनन-फानन में राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सक हालत गंभीर देख जिला अस्पताल लोढ़ी सोनभद्र के लिए रेफर कर दिऐ। जहां जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में पत्नी ने दम तोड़ दिया। वही स्वजन बिना पुलिस को सूचना दिऐ ही अंतिम संस्कार कर दिए। मृतका को 16 वर्षीय व 17 वर्षीय दो पुत्र है। इस संबंध में राजगढ़ थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि एक महिला का छत से गिरकर मृत्यु हो गई है, स्वजन बिना सूचना दिऐ अंतिम संस्कार कर दिए।मामले की जानकारी ली जा रही है।
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.