लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी गई है..साढ़े 3 करोड़ उपभोक्ताओं के नॉर्मल मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने थे। अभी 78 लाख मीटर लग पाए थे..अब एकाएक ज़्यादा बिल बढ़ने, अचानक बिजली कटने जैसी दिक्कतें आने लगीं.. चैयरमेन आशीष गोयल के मुताबिक़ अब तकनीकि कमेटी जांच करेगी, उसकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी.
........................ मीरजापुर मड़िहान इलाके में भीषण सड़क हादसा, मोटरसाइकल सवार तीन की मौत .................................... अचेतावस्था में मिला युवक मौत लालगंज(मीरजापुर) :वाराणसी-रीवा हाईवे पर स्थित बस्तरा पांडेय गांव के पास सड़क किनारे शनिवार को सुबह पांच बजे अचेतावस्था में मिले अज्ञात 35 वर्षीय युवक की मंडलीय अस्पताल में मृत्यु हो गई। अज्ञात शव के शिनाख्त हेतु मंडलीय अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है। शिनाख्त नहीं हो पाई है .................................................. रायबरेली- PRV में तैनात होमगार्ड की दबंगई आई सामने। -- पीआरवी से आगे बाइक निकालने पर भड़का होमगार्ड। -- बाइक सवारों के आगे गाड़ी रोककर की पिटाई। -- ग्रामीणों ने होमगार्ड के चुंगल से युवक को बचाया। -- गदागंज के मखदुमपुर चौकी के निकट की घटना।
........................................... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्रिमिनल रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए यूपी के पूर्व चर्चित IPS और पूर्व ADG कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार को व्यक्तिगत नोटिस जारी किया है...!! यह नोटिस यूपी के पुलिस महानिदेशक के माध्यम से भेजा जाएगा. कोर्ट ने आदेश दिया है कि पूर्व एडीजी प्रशांत कुमार जारी किए गए नोटिस पर अपना व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करें. इसमें वो अपने आधिकारिक पत्र के संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, जिसके पैराग्राफ संख्या एक में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है. इस मामले में अगली सुनवाई 28 अप्रैल को को होगी. यह आदेश जस्टिस जेजे मुनीर और जस्टिस तरुण सक्सेना की डिविजन बेंच ने याची अमित कुमार सिंह उर्फ सोनू द्वारा याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है .................................................... जय श्री राम रविवार, 19 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार
.................................. बेहोश मिले युवक की मंडलीय अस्पताल में मौत डामड गंज अचेतावस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति की जिला अस्पताल में मौत हो गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार वाराणसी-रीवा हाईवे पर स्थित बस्तरा पांडेय गांव के पास सड़क किनारे शनिवार को सुबह पांच बजे अचेतावस्था में मिले अज्ञात 35 वर्षीय युवक की मंडलीय अस्पताल में मृत्यु हो गई। अज्ञात शव के शिनाख्त हेतु मंडलीय अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.