थाना सन्तनगर पुलिस द्वारा गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम के अभियोग से सम्बन्धित वाछित अभियुक्त गिरफ्तार
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ व पशु तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।
उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना हलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-20/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम तथा 3/25 व 4/25 आयुध अधिनियम से सम्बन्धित अभियोग में मुखबीर के सूचना के आधार पर दिनांकः 17.04.2026 को प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार थाना सन्तनगर मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना सन्तनगर क्षेत्रांतर्गत पटेहरा तिराहा के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त इन्तजार अंसारी पुत्र मो समसुद्दीन निवासी नेगुरा थाना धानापुर चन्दौली को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।
................................... थाना पड़री पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग से सम्बन्धित वांछित 01 अभियुक्त (पति) गिरफ्तार मीरजापुर थाना पड़री जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 17.02.2026 को वादी रामसजीवन पुत्र कल्लू राम निवासी द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध दहेज की मांग पूरी न करने पर वादी की पुत्री अंगुरी देवी को जान से मारकर के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना पड़री पर मु0अ0सं0-40/2026 धारा 80(2),85 बीएनएस 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए महिला सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना प्रभारी पड़री को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना पड़री पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 17.04.2026 को उप-निरीक्षक अनिरूद्ध सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त प्रवेश कुमार पुत्र लालबिहारी निवासी अघवार थाना पड़री जनपद मीरजापुर (पति) को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.